90 के दशक का लोकप्रिय पौराणिक शो श्री कृष्णा (Shri Krishna) टीवी के तमाम धारावाहिकों के बीच एक बार सुर्खियों में बना हुआ है। दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के बाद टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे चल रहे इस शो के इसके कि किरदारों की चर्चा भी जोरों पर है। रामानंद सागर ने रामायण के बाद श्रीकृष्णा के किरदारों की कास्टिंग बहुत ही बारीकी से की थी। इन्हीं किरदारों में से एक किरदार भीष्म पितामह का भी था। जिसे जीवंत किया था सुनील नागर ने।

श्री कृष्णा से हुई अभिनय की शुरुआत

सुनील नागर का जन्म इंदौर में हुआ था। हालांकि इन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की थी। यहां से निकल कर सुनील नागर राजस्थान पहुंचे जहां राजस्थान यूनिवर्सिटी से ड्रामेटिक आर्ट्स में डिप्लोमा किया। एक्टिंग में रुचि रखने वाले सुनील नागर ने अभिनय की शुरुआत वर्ष 1996 में श्री कृष्णा धारावाहिक से ही की। सुनील नागर ने शो में भीष्म पितामह का किरदार निभाया जिससे उनको काफी पहचान मिली।

इन सीरियल्स में किए कई सहायक रोल

सुनील नागर श्रीकृष्णा के बाद कई और पौराणिक शो का हिस्सा रहे। साल 1999 में ताल, 2001 में तेरे लिए, 2004 में कुछ तो गड़बड़ है सहित साल 2006 आइटम गर्ल, 2010 में खेले हम जी जान से, 2011 में चतुर सिंह टू स्टार में काम किया। इसके साथ ही साल 2011 में यू आर माई जान, 2015 में फैंटम, फियर फाइल्स, अदालत में कई सहायक भूमिका में नजर आए। सुनील ने सिया के राम में महर्षि याज्ञवल्क तो महाबली हनुमान में ब्रह्मा जी का किरदार किया। हाल के दिनों में वह कहानी हमारी, ये आशिकी, सावधान इंडिया और क़बूल है इत्यादि में भी लोगों को एंटरटेन किया।

बता दें सुनील नागर अभिनय की दुनिया में अभी भी सक्रिय हैं। वह मुंबई  में परिवार संग रहते हैं।  सुनील नागर जी आज भी उतने ही फिट दिखते हैं जितना वो भीष्म पितामह के किरदार के दौरान दिखते थे।