बिग बॉस सीजन-11 की विनर ट्रॉफी शिल्पा शिंदे अपने नाम कर चुकी हैं। बिग बॉस का सीजन-11 विवादों में रहा। शो में कंटेस्टेंट के बीच होने वाले लड़ाई झगड़े ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शिल्पा और कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के बीच होने वाली नोंकझोक भी दर्शकों को पसंद आई। ‘भाबी जी घर पर हैं’ की पूर्व अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे को दो साल पहले शो से बाहर का रास्ता दिखा गया था। शिल्पा का मानना है कि यह विकास के कारण हुआ। जिसके कारण बिग बॉस में शिल्पा विकास को अक्सर परेशान करते नजर आईं। हालांकि शो के एक टास्क के कारण दोनों में दोस्ती हो गई और शिल्पा ने विकास के साथ काम करने का वादा किया था। खबर है कि शिल्पा अपने उसी वादे को पूरा करने जा रही हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी हिना-रॉकी की पहली मुलाकात, बिग बॉस 11 में किया प्रपोज

bigg boss 11, bigg boss season 11, bigg boss 11 10th January 2018, bigg boss 11 10th January 2018 episode, bigg boss 11 episode, bigg boss 11 episode full, bigg boss 11 bigg boss season 11 episode, bigg boss news, bigg boss 11 full episode, bigg boss 11 full episode बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट हिना खान[/caption]

जूम की रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शिंदे एक बार फिर से विकास गुप्ता के साथ काम करने जा रहीं हैं। शिल्पा का कहना है कि विकास गुप्ता को मैंने बिग बॉस में वादा किया था कि मैं उनके साथ काम करुंगी, लेकिन वह कोई टीवी सीरियल नहीं होगा। मैं सिर्फ एक या दो दिन के लिए विकास के साथ काम करुंगी। रिपोर्ट के अनुसार, विकास ने बेव सीरीज में शिल्पा काम करने का प्रस्ताव दिया था। जिस पर शिल्पा ने हामी भर दी है।

बता दें कि बिग बॉस में शिल्पा को टास्क मिला था कि यदि विकास गुप्ता अपनी फेवरेट स्वेट शर्ट को पेंट में डालते हैं तो शिल्पा नॉमिनेशन की प्रकिया से सुरक्षित हो सकती हैं। जिसके बाद विकास ने अपनी शर्ट को खराब कर दिया था जिसके बदले में विकास ने शिल्पा ने वादा लिया था कि आप मुझसे एक वादा करिए कि आप मेरे साथ काम करेंगी। जिस पर शिल्पा ने भी हामी भरी थी।