बिग बॉस 10 के घर में एक बार फिर एक सदस्य को चुपचाप सिक्रेट रूम में भेज दिया गया है। इस बार जिस सदस्य को सिक्रेट रूम में रखा गया है वो हैं प्रियंका जग्गा। प्रियंका को रविवार के एपिसोड में घर से बेघर कर दिया गया। सभी घरवालों से कहा गया कि प्रियंका इस हफ्ते होने वाली दूसरी एलिमिनेशन हैं। प्रियंका से पहले साहिल आनंद इस हफ्ते घर से बाहर हो चुके हैं। प्रियंका के बाहर जाने पर सभी घरवाले खुशी जताते हैं लोपा कहती हैं कि वो इतनी खुश कभी किसी के बाहर होने पर नहीं हुई तो वहीं मनवीर भी प्रियंका की बुराई करते दिखाई देते हैं। हालांकि स्वामी ओम लोपा की तरफदारी लेते नजर आते हैं और कहते हैं कि देख लेना वो आएगी। प्रियंका के जाने पर स्वामी फूट फूट कर रोते हुए भी दिखाई देते हैं। इससे पहले जब स्वामी ओम को सिक्रेट रूम में भेजा गया था तब उन्होंने मोना के लेकर ऐसे कमेंट किए थे कि उनके मनु और मोना से लड़ाई हो गई थी। इस बार प्रियंका को सिक्रेट रूम भेजा गया है प्रियंका सिक्रेट रूम से सब पर नजर रख रही हैं।

इससे अलग इस हफ्ते बिग बॉस के स्टेज पर पहुंची हिना खान ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे रोहन को लेकर कई तरह की बातें बताई। उन्होंने कहा कि रोहन को कभी इस तरह का बर्ताव करते कभी नहीं देखा। सलमान से बात करते हुए कहा कि रोहन को दुबारे रंग में आना चाहिए जैसे वो शो की शुरूआत में थे। साथ ही प्रियंका के रोहने पर थूकने की उन्होंने बुराई की और कहा कि प्रियंका खुद मां और जब वो रोहन पर थूक रहीं हैं तो वो अपने बच्चों को क्या सिखा रही हैं।