बिग बॉस में हिना खान, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी की दोस्ती खासा चर्चा में रही थी। शो के बाद अब तीनों दोस्तों को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती-मजाक किया। दरअसल हिना खान अपने म्यूजिक वीडियो को लॉन्च करने दिल्ली पहुंची थीं लेकिन उन्होंने अपने दोस्त लव त्यागी से मिलने का भी समय निकाल लिया। हिना के साथ प्रियांक शर्मा भी थे। प्रियांक शर्मा और हिना खान ने लव त्यागी को सरप्राइज दिया।
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में हिना, प्रियांक और लव त्यागी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद हिना और प्रियांक लव की टांग खिंचाई भी करते हैं। दोनों लव के हेयर स्टाइल और बालों का मजाक उड़ाते हैं। इसके बाद तीनों ही साथ में लंच करते हैं। प्रियांक शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लव त्यागी के साथ तस्वीर शेयर की है और कैप्शन लिखा है- आई लव यू लव त्यागी। वहीं हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा- क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि ये दोनों ‘जुड़वा’ देख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BlT4KZ7HPyp/?
https://instagram.com/p/BlTQNQ2grCV/?
बिग बॉस के बाद हिना खान अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देने जा रही हैं। एक्ट्रेस पहली बार अपना कमर्शियल म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही है। गाना हिना खान ने खुद गाया है। उनका सॉन्ग Bhasoodi 17 जुलाई को शाम 6 बजे रिलीज होने वाला है।