Nimki Vidhayak, 23 August Upcoming Episode: शो निमकी विधायक में नए शख्स की एंट्री होने जा रही है। जी हां, शो में अब एक बार फिर से निमकी अपने लिए एक सुंदर सुशील लड़का तलाश रही है। ऐसे में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि निमकी अपनी चाची और भाई के पास सोफे पर बैठ कर सोच रही होगी कि उसे शादी करनी चाहिए। इसके लिए उसे हैंडसम सा लड़का तलाशना होगा। निमकी एक मैगजीन में लड़का ढूंढना शुरू करेगी। अपनी ख्वाहिशें बताते हुए निमकी कहेगी कि वह कैसे होना चाहिए।

तभी चाची निमकी को टोक देगी और कहेगी कि बब्बू सिंह के लिए भी तुमने ऐसा ही कहा था। अब एक बार फिर से ऐसा कह रही हो। बताते चलें, इसी के साथ ही शो में नए शख्स की एंट्री होगी जो कि बनेगा निमकी का दूल्हा। ये दूल्हा कोई और नहीं बल्कि खुद बब्बू सिंह ही होगा। इस बार बब्बू सिंह का नाम है मिंटू सिंह। मिंटू सिंह पीली शर्ट पहने नाचते नाचते आता दिखाई देगा। देखें वीडियो में निमकी अपने परिवार से लड़का ढूंढने की बात कर रही है:-

https://www.instagram.com/p/B1feoCZBQp7/

दूसरे वीडियो में मिंटू सिंह की एंट्री होती है:-

https://www.instagram.com/p/B1fqWMuHAGl/

बता दें, इससे पहले के एपिसोड में दिखाया गया था कि निमकी से मिलने के लिए अभिमन्यु अपनी पत्नी और बेटी के साथ आता है। निमकी के घर पर अभिमन्यु दमशरास खेल भी खेलता है, इसमें इशारे से बताई गई फिल्मों के नाम को गेस करना होता है। अभिमन्यु अपनी पूरी कोशिश कर निमकी को हंसाता है। तभी अभिमन्यु की बेटी कहती है- पापा आपको निमकी से पहली मुलाकात की एक्टिंग करनी चाहिए थी। इस बात को सुनकर निमकी इमोशनल हो जाती है।  एक ही छत के नीचे रहने जा रहे अभिमन्यु-निमकी, शो में आएगा ये मजेदार ट्विस्ट

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)