Nimki Vidhayak 26 August Serial Preview/Written Episode: स्टार भारत का सीरियल निमकी विधायक दर्शकों को पसंद आ रहा है। मेकर्स हर वीक शो में बदलाव कर दर्शकों को बांधे हुए हैं। आने वाले वीक में दर्शकों को शो में नए किरदार नजर आएंगे। हालांकि फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि यह नया किरदार ही बब्बू सिंह हो सकता है। शो के बीते सीजन निमकी मुखिया के विलेन बब्बू सिंह की वापसी की अफवाह ने दर्शकों को बीच हलचल बढ़ा दी है।

आने वाले एपिसोड में मंटू सिंह और उसकी दादी की एंट्री होगी। शो में दिखाया जाएगा कि दादी और मंटू डांस कर रहे होते हैं, तभी मंटू का दोस्त आकर उन्हें रोक देता है। डांस में दखल डालने के कारण दादी मिंटू के दोस्त पर चप्पल फेंक कर मारती हैं। इसके बाद दोस्त बताता है कि लल्लन के घर के पास पाइप फट गया है, जिसके कारण पानी बह गया है। अब अस्थियां कहां पर बहाएंगे? दोस्त की समस्या का हल मिंटू चुटकियों में निकाल देता है। वहीं दूसरी ओर निमकी अपने लिए लड़कों की तलाश कर होती है।

https://www.instagram.com/p/B1h19pLBeRE/

शो में आगे दिखाया जाएगा कि निमकी चाची और मोनू से कहती है कि उसके लिए अच्छा लड़का खोजने में मदद करे। ऐसे में चाची उसे डांट देती हैं और कहती हैं कि वह क्या घर बसाएगी, बस खाली टाइम पास कर रही है। चाची निमकी से कहती है कि पिछली बार भी उसने शक्ल और पैसा देखकर बब्बू सिंह से शादी की थी और क्या मिला उसे? चाची कहती हैं कि वह अब लड़के की शक्ल नहीं बल्कि दिल देखे। निमकी कहती है कि इस बार वह सच में बहुत सीरियस है और सच में शादी करना चाहती है। लड़कों की फोटो देखते-देखते चाची एक लड़के को देखकर बीडीओ बाबू का नाम ले लेती हैं। बीडीओ अभिमन्यु का नाम सुनकर निमकी इमोशनल हो जाती है।

https://www.instagram.com/p/B1h2yoVhNcw/

A post shared by nimki mukhiya dailyepisode (@nimki_mukhiya_dailyepisode) on

https://www.instagram.com/p/B1h2yoVhNcw/

ऐसे में आने वाले एपिसोड में देखना खास होगा कि क्या निमकी की जिंदगी में होगी बब्बू सिंह की वापसी? क्या निमकी बीडीओ बाबू को भुलाकर फिर से बसाएगी अपना घर?

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)