Nimki Vidhayak 22 August Serial Preview/Written Episode: निमकी विधायक शो दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में हर वीक आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों का उत्साह बरकरार रखते हैं। अब शो के मेकर्स निमकी विधायक में हैरान कर देने वाला मोड़ लेकर आने वाले हैं। आने वाले दिनों में निमकी और बीडीओ बाबू अभिमन्यु एक ही छत के नीचे रहेंगे। ऐसे में फैन्स उत्साहित हैं कि आखिर इन दो बिछड़े प्रेमियों के बीच की कहानी कैसे बढ़ेगी आगे?
शो में आज दिखाया जाएगा कि निमकी से मिलने के लिए अभिमन्यु अपनी पत्नी और बेटी के साथ आता है। निमकी के घर पर अभिमन्यु एक खेल भी खेलता है, जिसमें इशारे से बताई गई फिल्मों के नाम को गेस करना होता है। अभिमन्यु अपनी पूरी कोशिश कर निमकी को हंसाता है। तभी अभिमन्यु की बेटी कहती है- पापा आपको निमकी से पहली मुलाकात की एक्टिंग करनी चाहिए थी। इस बात को सुनकर निमकी इमोशनल हो जाती है। तभी अभिमन्यु कहता है कि वह इस बात को भूल चुका है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु निमकी से कहता है कि वह अब घर चलेंगी। जिसके बाद निमकी कहती है कि क्या वह भी उस घर पर रहेंगे। ऐसे में अभिमन्यु कहता है कि नहीं वो तो उसे छोड़कर वहां से चला जाएगा न जैसे। हालांकि निमकी अभिमन्यु के साथ घर जाने के लिए तैयार हो जाती है।
वहीं शो में कल दिखाया जाएगा कि अनारो देवी निमकी से कहती है कि तुम इतनी जल्दी बब्बू से पीछा नहीं छुड़ा पाओगी। अनारो देवी की बात को सुनकर निमकी शॉक्ड हो जाती है। तभी बब्बू सिंह का परछाई दिखाई जाती है। हालांकि बब्बू का पूरा चेहरा सामने नहीं आता है। ऐसे में फैन्स के मन में सवाल है कि क्या फिर से बब्बू निमकी की जिंदगी करेगा तबाह? क्या बब्बू की वापसी से उसकी जिंदगी में आने वाला है कोई तूफान?