Ayushmann Khurrana on Nach Baliye 9, Dream Girl: बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस को आपने हिल पहनकर डांस करते देखा होगा। पर क्या किसी एक्टर को भी हिल पहनकर डांस करते देखा है? चौंकिए मत! ड्रीम गर्ल (Dream Girl) फिल्म के मुख्य किरदार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने उस समय सभी चौंका दिया जब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर सफेद हाई हील पहनकर डांस किया। दरअसल वह अपने फिल्म का प्रमोशन करने डांस रियलिटी शो Nach Baliye 9 के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मूवी की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (nushrat bharucha) भी थीं। ड्रीम गर्ल की स्टोरी के अनुसार ही इस बार Nach Baliye 9 के शो का थीम बदला जाएगा। इसमें सभी मेल कंटेस्टेंट को लड़कियों के कपड़ों में और लड़कियां लड़कों के कपड़ों में दिखेंगी।
बता दें इस दौरान जज रवीना टंडन आयुष्मान खुराना और अहमद खान को हील्स में उनके साथ डांस करने को लेकर चैलेंज करतीं हैं। वह ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्म में ड्रीम गर्ल का किरदार अदा कर रहे हैं। रवीना के इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आयुष्मान और अहमद हाई हिल्स में गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर जबरदस्त डांस करते हैं। उनकी परफॉर्मेंस ने सबके होश उड़ा दिए और सबने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं।

हाईहिल्स में आयुष्मान को इस तकर डांस करता देख सबको हैरानी होती है। वह काफी आराम से रवीना के इस चैलेंज को पूरा कर लेते हैं। साथ ही अहमद भी उनका बेहतरीन तरीके से साथ देते नजर आते हैं। दोनों को इस तरह से डांस करता देख मंच पर सारे कंटेस्टेंट भी आ जाते हैं और डांस के साथ काफी मस्ती करते हैं।

मालूम हो कि इस वीकेंड दर्शक प्रतियोगियों के कुछ शानदार और मजेदार परफॉर्मेंस देखेंगे, जोकि अपने अपोजिट जेंडर के कपड़ों में होंगे।

फिल्म में आयुष्मान फिर से अन्नू कपूर के साथ नजर आएंगे वहीं मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, अरबाज खान, विजय राज और अन्नू कपूर जैसे सितारे भी शामिल हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म आर्टिकल-15 को आलोचकों ने काफी सराहा था।

