Nach Baliye 9, 4 August Episode Preview: स्टार प्लस पर वीकेंड में प्रसारित होने वाले सेलिब्रिटी रिएलिटी शो नच बलिए 9 में जोड़ियों के बीच घमासान मचा हुआ है। वहीं जोड़ी नंबर 5 युविका और प्रिंस आज अपने बेस्ट देते नजर आएंगे। स्टार प्लस के सोशल अकाउंट पर जारी प्रोमो में युविका और प्रिंस के डांस को देख हर कोई चौंक जाता है जब आखिर में युविका प्रिंस को अपने कंधे पर उठा लेती है। इस परफॉर्मेंस को देखकर शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने आए रैपर बादशाह भी हैरान हो जाते हैं और खड़े होकर दोनों के लिए तालियां बजाते हैं। बादशाह युविका को कहते हैं कि तुमने उसे उठा लिया मैं कभी नहीं उसे उठा सकता। दोनों का डांस एक्ट भी कमाल का होता है। दोनों इंडिविजुअल तरीके से डांस एक्ट करते हैं। यह बैटल डांस होता है जिसमें युविका और प्रिंस एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की जोड़ी को लोक काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने अब तक काफी बेहतर परफॉर्मेंस देते आ रहे हैं। जजेज से भी दोनों को काफी पॉजिटिव कमेंट्स मिलते रहे हैं। इन दो जोड़ियों के आलावा सभी जोड़ियां एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। पिछले एपिसोड में श्रद्धा और आलम ने अपने रिश्ते के बारे में पहली बार खुलकर बोलीं। उन्होंने बताया कि आलम और वह एक दूसरे को 6 महीने से डेट कर रहे हैं। हम दोनों एक्स नहीं हैं। जो खबरें आ रही हैं वह गलत हैं।

इसके साथ ही दिलबर गाने से फेम पाईं नोरा फतेही ने इसी गाने पर बैली डांस कर स्टेज पर आग लगा दिया। वहीं इसकी सिंगर तुलसी कुमार भी इस गाने को गाकर समां बांध दिया। नोरा ने इस दौरान ओ साकी साकी रे गाने पर भी दर्शकों को अपने डांस से झूमने पर मजबूर कर दिया। आज शो में मशहूर रैपर बादशाह अपनी फिल्म खानदानी शफाखाना को प्रमोट करने आएंगे। आज बाकी की पांच जोड़ियां अपने डांस का हुनर दिखाएंगे।