Naagin 4: टीवी का पॉपुलर शो नागिन 4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शो दिसंबर से शुरू होगा। लेकिन फैंस नागिन का नया सीजन देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में निया शर्मा दिखाई दे रही हैं जो धीरे धीरे नागिन के रूप में दिखाई दे रही हैं। वहीं निया की शक्ल में बेला की भी शक्ल कई बार दिखाई देती है। वीडियो में निया शर्मा को बृंदा के किरदार में दिखाया जाता है। तो वहीं वीडियो में बेला और माहिर भी दिखाई देते हैं। बेला-माहिर को इस वीडियो में बृंदा के स्वर्गीय माता पिता बनाया गया है।

अब वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि बृंदा को सब कुछ याद आ रहा है कि कैसे उसके माता-पिता को मार डाला गया था। अब वोअपने माता पिता की मौत का इंतकाम लेगी। इसके लिए उसे शक्तिशाली बनना होगा। उससे पहले उसे नागिन रूप धारण करना होगा। ऐसे में उसकी शक्ल में उसकी मां बेला बार बार दिखाई देती है। ये वीडियो देख कर नागिन 4 के फैंस कह रहे हैं कि क्या एडिटिंग की है गजब। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। देखें:-

https://www.instagram.com/p/B4cnoEsB_h0/?igshid=iowfk5frjh37

वायरल वीडियो को देख कई लोग तो इसे सच की फुटेज मान कर कह रहे हैं कि ‘ऐसा कैसे हो सकता है , निया शर्मा तो निगेटिव किरदार में है?’ निया शर्मा के फैंस को तो उनका ये वीडियो देख कर मजा आ गया। कई फैंस कह रहे हैं कि चलो तब तक इसी से काम चला लेते हैं।

बता दें, अभी तो एकता कपूर ने इस टीवी सीरियल के कैरेक्टर्स का खुलासा भी नहीं किया है। सिर्फ इतना बताया गया है कि शो में निया शर्मा होंगी। तो वहीं एकता कपूर ने जैसमीन भसीन की भी शो में एंट्री करवा दी है।