Naagin 3 Last Episode Preview: ‘नागिन-3′ शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। सुपरपॉवर पर आधारित शो अब फिनाले के बेहद नजदीक है। शो का आखिरी एपिसोड 26 मई को 7-8 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो में हर वीक चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स आते रहे हैं। ऐसे में शो के अंतिम एपिसोड के लिए मेकर्स ने खास प्लानिंग की है। शो के आखिरी एपिसोड का क्लाईमैक्स भी शूट कर लिया गया है।
कुछ दिन पहले चैनल ने शो के आखिरी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया था। जिसमें एक्ट्रेस सुधा चंद्रन यानि यामिनी महानागरानी की नागमणि से जान लेते हुए नजर आ रही थीं। जबकि नागरानी बेला को बंधक बनाया हुआ था। वीडियो को देखने के बाद फैन्स के मन में सवाल है कि क्या यामिनी नागमणि से महानागरानी की ले लेगी जान? नागरानी बेला और महानागरानी आखिर कैसे करेंगी दुश्मनों का सामना? क्या नागरानी-महानागरानी मिलकर ले पाएंगी इंतकाम का बदला? इन तमाम सवालों को जानने के लिए दर्शकों को नागिन के आखिरी एपिसोड का इंतजार है।
Burai ka hoga khatma jab uthega ateet ke har raaz se parda. Dekhiye #Naagin3 ka Grand Finale, 25 aur 26 May raat 7 baje. #Naagin3Finale @Roymouni @SurbhiJtweets @adaa1nonly @anitahasnandani @pearlvpuri
Anytime on @justvoot. pic.twitter.com/1FgFQRmTy7
— ColorsTV (@ColorsTV) May 22, 2019
देखें नागिन के आखिरी एपिसोड की तस्वीरें-
‘नागिन’ शो में इस वीकेंड सुधा के अलावा अदा खान की भी एंट्री होने वाली है। नागिन फैन्स को याद होगा कि अदा खान ने बीते सीजन में सेशा का रोल अदा किया जो कि शिवान्या की बहन थी। हालांकि बाद में वह निगेटिव किरदार में आ गई थी। करणवीर बोहरा (रॉकी) और अर्जुन बिजलानी (ऋतिक) की बीते सप्ताह शो में एंट्री हो चुकी है। करणवीर ‘नागिन’ के पहले और अर्जुन दूसरे सीजन का हिस्सा थे। हालांकि ‘नागिन’ के दूसरे सीजन के अंत में दोनों ने शिवांगी की जान ले ली थी। रॉकी की शादी शिवांगी से हुई थी, जबकि ऋतिक उसका पिता था।