मौनी रॉय और मोहित रैना के कथित रिश्ते को लेकर खबरें आती रहती हैं। दोनों ने साथ में देवों के देव महादेव में काम किया था। माना जाता है कि तभी से दोनों के बीच प्यार के फूल खिल गए थे। इस कपल को साथ में कई अवॉर्ड शो सहित कार्यक्रम में साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में पब्लिक में कभी कुछ नहीं कहा है और ना ही एक दूसरे के रिश्ते को स्वीकार किया है। ऐसी कई खबरें सामने आ रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसी वजह से उन्होंने एक दूसरे को ट्विटर हैंडल पर अनफॉलो कर दिया है।
इस बारे में जब पिंकविला ने मोहित से बात की और उनसे ब्रेकअप को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो एक्टर ने कहा- मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में पहले भी कभी बात नहीं की है और मैं उसे बरकरार रखना चाहता हूं। कृपया दूसरे कि निजता का सम्मान करें। इस तरह की गैरजरूरी खबरें हमारी विश्वसनीयता को खत्म कर देती हैं। रैना ने ना तो अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया और ना हीं उन्हें खारिज। इससे पहले मौनी रॉय को जब गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ काम मिलने के समय भी दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। जिनमें कहा जा रहा था कि मोहित को मौनी से जलन हो रही है।
https://www.instagram.com/p/BYzhT9-AyR0/
https://www.instagram.com/p/BXUFtMph2xv/
उस समय बॉलीवुड लाइफ के साथ हुई बातचीत में मोहित ने कहा था- यह बकवास है। उसे अपने काम में फोकस करने दो। हम अच्छे हैं, यहां पहुंचने के लिए उसने सालों तक दिन और रात कड़ी मेहनत की है। लोग उसे नीचा दिखाने और उसके नाम को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग किसी के विकास और खुशियों को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। यह रातोंरात नहीं होता। असली कड़ी मेहनत बिहाइंड द सींस होती है। हम सभी उनकी उपलब्धता से गौरान्वित हैं। यह उसके लिए शुरुआत है।
https://www.instagram.com/p/BYLG-gJFT1_/
बता दें कि ऐसी भी खबरे हैं कि इस बार बिग बॉस सीजन 11 को सलमान खान के साथ मिलकर मौनी रॉय होस्ट करने वाली हैं। इसका संकेत देते हुए निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले एक टीजर जारी किया था।