Mouni Roy and Divyanka Tripathi Fight: RAW स्टार जॉन अब्राहम और मौनी रॉय इन दिनों अपनी हाल ही में आई फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। ऐसे में मौनी रॉय और जॉन अब्राहम दोनों सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉइस’ में पहुंचे। शो में एक ऐसा वक्त भी आया जब मौनी रॉय और शो की होस्ट दिव्यांका त्रिपाठी आपस में एक दूसरे से जॉन अब्राहम के लिए भिड़ती दिखीं। दरअसल, शो के मंच पर तीनों (जॉन, मॉनी और दिव्यांका) आते हैं।
इस दौरान दिव्यांका जॉन से कहती हैं-‘अगले साल मेरे साथ अगली फिल्म करोगे ना।’ तभी मौनी रॉय जॉन को अपनी तरफ खींचते हुए कहती हैं कि मैंने आपके साथ अभी फिल्म की है। तो आप मेरे साथ खड़े रहिए। लेकिन तभी जॉन अब्राहम दिव्यांका को प्रॉमिस करते हुए कहते हैं 100 %। यह देख मौनी रॉय स्टेज पर खड़े होकर मुंह बनाने लगती हैं। ऐसे में जॉन को आइडिया आता है कि वह दोनों एक्ट्रेस का मुकाबला आपस में कराएंगे। जो बेहतरीन डांस करेगा वह उस एक्ट्रेस के साथ जाएंगे। इसके बाद दीपिका पादुकोण का गाना ‘दीवानी मस्तानी’ लगाया जाता है।
फिर क्या… मौनी रॉय और दिव्यांका दोनों के बीच डांस का मुकाबला होता है। वहीं आगे शो में दिव्यांका और मौनी जॉन की पत्नी बनने की एक्टिंग भी करती हैं। इस शो में RAW स्टार्स के साथ मिलकर सबने खूब मस्ती की देखें वीडियो:-
बता दें, देशभक्ति से भरपूर जॉन अब्राहम की RAW को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में जॉन के साथ मौनी रॉय भी हैं। मौनी रॉय की फिल्म ‘गोल्ड’ के बाद ये दूसरी बड़ी फिल्म है जिसमें वह काम कर रही हैं। फिल्म RAW में मौनी और जॉन की कैमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।