मोहित रैना और मौनी रॉय के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। ऐसी खबर है कि दोनों अगले साल यानी 2017 में शादी करने वाले हैं। दोनों कपल के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में काफी बातें होती रहती हैं।
सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो मौनी के जन्मदिन के समय भी शादी को लेकर चर्चा जोरों पर थी। हाल ही में मौनी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान मेहमान दोनों के रिश्ते पर बात करते हुए नजर आए। सभी की जुबां पर यही बात थी कि आखिर कब ये अपने रिश्ते को अगले लेवल पर लेकर जाएंगे। सभी को चौंकाते हुए मोहित ने रिलेशनशिप में आने के बाद पहही बार मौनी के साथ अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया- हैप्पी बर्थडे गर्ल।
https://www.instagram.com/p/BK5Adb2gsTS/?taken-by=merainna&hl=en
Read Also: ‘नागिन 2’ का टीजर रिलीज, डबल रोल में नजर आईं मौनी रॉय, देखिए वीडियो
आपतो बता दें कि मोहित और मैनी की मुलाकात पौराणिक शो देवों के देव… महादेव के सेट पर हुई थी। इस शो में मौनी ने सती का जबकि मोहित ने महादेव का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां दोनों एक्टर अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। अब भई प्यार ऐसी चीज है जो लाख छुपाए, छुपती नहीं है। इसी वजह से दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हो भी क्यों ना आखिर ये मशहूर जोड़ी शादी जो करने वाली है। लगता है जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। वैसे सभी को इसका इंतजार रहेगा।
Read Also: TV शो सम्राट अशोका में 15 साल के सिद्धार्थ की जगह रिप्लेस होंगे 33 साल के महादेव फेम मोहित
अगर दोनों के प्रोफेशनल साइड की बात की जाए तो मौनी नागिन के सीजन-2 के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो चुकी हैं। वहीं मोहित सम्राट अशोका के तौर पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि नागिन के पहले भाग ने चैनल को काफी टीआरपी बटोरने में मदद की थी और इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें बरकरार हैं। खबर है शो को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई सारे नए किरदार भी जोड़े जा रहे हैं।

