Yeh Rishta Kya Kahlata Hai, Mohena Kumari Singh: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोहिना की शादी (Mohena Kumari Singh) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से ऋषिकेश में हुई है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति का किरदार निभाने वालीं मोहिना की शादी समारोह से बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।
तस्वीरों में मोहिना रजवाड़े खानदान के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। रॉयल कपल मोहिना और सुयश का रिसेप्शन अब 9 और 10 नवंबर को रीवा में है। आपको बता दें, मोहिना रीवा रजवाड़े से तालुख रखती हैं। मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। मोहिना और सुयश की इसी साल 8 फरवरी को गोवा में सीक्रेट इंगेजमेंट भी हुई थी। अक्टूबर 2018 में मोहिना का रोका हुआ था।कहा जा रहा है कि शादी के बाद मोहिना देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी।
https://www.instagram.com/p/B3eJ0zFheEL/
वहीं चर्चा ऐसी भी है कि मोहिना अब एक्टिंग की दुनिया से दूरियां बना लेंगी। वहीं वह अपने Vlogs में ज्यादा ध्यान देंगी। ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ ऐसी दिखती थीं मोहिना… बताया जा रहा है कि रीवा खानदान में करीब 100 साल के बाद कोई डोली इस आंगन से उठी है।

मोहिना ने अपनी शादी के दिन लाल रंग का जोड़ा पहना था। प्योर राजस्थानी दुल्हन के लुक में मोहना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति सुयश रावत वाइट शेरवानी पहने नजर आए।

मोहिना की शादी की तस्वीर,
https://www.instagram.com/p/B3nqn8DhmWN/?utm_source=ig_embed
मोहना एक्ट्रेस होने के साथ साथ बेहद शानदार डांसर भी हैं। डांस रिएलिटी शो ‘डांसस इंडिया डांस ‘ के तीसरे सीजन में मोहिना को देखा गया था।

