Malaika Arora, Karisma Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मनीष पॉल के शो Movie Masti with Maniesh Paul के सेट पर जा पहुंचीं। मलाइका अरोड़ा के साथ इस दौरान उनकी बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड डीवा करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी थीं। मलाइका करिश्मा और मनीष पॉल ने सेट पर मिलकरक खूब सारी मस्ती मजा किया। कॉमेडी के झटके देने वाले मनीष पॉल ने इस बीच मलाइका से शैतानी करते हुए कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जिससे कि मलाइका एंबेरेस होकर हंसने लगीं।
मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप को लेकर खूब जोरों से चर्चा है ऐसे में मनीष पॉल ने मलाइका से मजे लेते हुए उनके मुंह से अर्जुन का नाम निकलवा लिया। जी टीवी का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें मलाइका और करिश्मा मनीष के साथ बैठे होते हैं तभी मनीष मलाइका से क्विज खेलते हैं। मलाइका भी जवाब देने की तैयारी में जुट जाती हैं। मनीष का पहला सवाल मलाइका के सामने आता है- ‘मलाइका दो शब्दों की फिल्म थी पहला नाम था करण और दूसरा नाम था?’
ऐसे में मलाइका झट से अर्जुन कह डालती हैं। फिर वह हंसने लगती हैं। इसके बाद पॉल फिर एक सवाल करते हैं- ‘मलाइका अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और अनुपम खेर की फिल्म का पूरा नाम क्या था- आज का?’ इसके बाद मलाइका के अर्जुन कहने का इंतजार किया जाता है और वो हंस पड़ती हैं। देखें वीडियो:-
मलाइका और अर्जुन इस वक्त अपने फैंसके बीच काफी पॉपुलर हो रखे हैं। खबरें हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन ने पहली बार मलाइका के साथ अपनी तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की थी। इसी के बाद से खबरों का बाजार दोनों की शादी को लेकर गर्म था। वहीं हाल ही में अर्जुन की फिल्म Panipat का ट्रेलर सामने आया था। फैंस को अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार लगा था। वही अर्जुन ने भी अर्जुन के लुक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन दिया था।
अर्जुन के लिए मलाइका ने लिखा था- ‘उफ…!’ मलाइका के इस उफ से ही उनके रिएक्शन फैंस को समझ आने लगे थे कि मलाइका को अर्जुन का लुक फिल्म पानीपत में काफी हॉट लगा है।