MTV Supermodel Of The Year 2019: MTV इंडिया एक और मॉडलिंग कंपीटिशन शो- सुपरमॉडल लेकर हाजिर हो चुका है। इस बार शो को मलाइका अरोड़ा सहित मिलिंद सोमन और मसाबा गुप्ता जज करते नजर आएंगे। शो में देशभर से 12 हजार गर्ल्स कंटेस्टेंट शामिल होंगी जिनमें से टॉप 10 को सेलेक्ट किया जाएगा। इसी में से एक शो की विनर होगी। शो के प्रीमियर में कई मॉडल सुपर मॉडल बनने का सपना लिए आईं। इन्हीं में से पहली कंटेस्टेंट बुलंदशहर की रहने वाली प्रिया सिंह ने शिरकत किया। प्रिया जरूर एक छोटे से शहर की हैं लेकिन उनके हौसले और बातों ने जजेज को काफी प्रभावित किया।
शो के जज मिलिंद सोमन सबसे पहले प्रिया से उनके लुक के बारे में पूछते हैं जिसपर प्रिया कहती हैं कि खुद को स्टाइलिश दिखाना काफी पसंद करती हैं। आगे कहती हैं कि वह पहले अपने लुक पर कुछ ध्यान नहीं देती थीं लेकिन जब से मॉडलिंग शुरू की है वह अपने लुक को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। वह फर्स्ट एंप्रेशन में काफी ध्यान देती हैं लिहाजा उनका फर्स्ट एंप्रेशन काफी अच्छा जाता है। और आपलोगों को देखकर तितलियां उड़ रही हैं।
प्रिया के कॉन्फिडेंट को देखर मलाइका और सोमन काफी प्रभावित होते हैं। प्रिया एक्सीडेंटल मॉडल बनी हैं। सारे जजेज इसको लेकर सवाल करते हैं। प्रिया बताती हैं कि उनके पिता और भाई दोनों इंडियन आर्मी में हैं। उन्हीं से प्रेरणा पाती हैं। वह इस शो को जीत कर घर जाना चाहती हैं। इस दौरान प्रिया एक बुरे एक्सीडेंट का जिक्र करती हैं। प्रिया बताती हैं कि साल 2011 में एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनके चेहरे पर 12 टांके लगे थे। 5 होठ के पास और 7 माथे पर टांके लगे थे। इसके बाद से घरवाले काफी डर गए थे कि अब क्या होगा।बॉडी पर भी कई खरोंचे आईं थीं। लेकिन मैं इसको लेकर कॉन्फिडेंट थी।
प्रिया की यह बात सुनकर मलाइका उन्हें काफी सराहती हैं। मलाइका कहती हैं कि वह एक बच्चे की मां है। 17 साल के बच्चे की मां। उनके शरीर पर भी कई सारे स्कार्स हैं। लेकिन वह इसकी चिंता नहीं करतीं हालांकि तब मैं बहुत परेशान होती थी इसको लेकर की मैं क्या करूं। इतने मार्क हैं। लेकिन आपने जैसा कहा कि इसको लेकर आप कंफर्ट रहती हैं। सारी चीजों का एडवांटेज और डिस एडवांटेज होते हैं। और जो फिजिकल एस्पेक्ट हैं वे समय के साथ खत्म हो जाते हैं।
बता दें शो को आप टीवी पर MTV इंडिया चैनल के साथ ही इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Voot पर देख सकते हैं। शो 22 दिसंबर से चालू हो चुका है। यह शो यंग गर्ल्स के लिए एक शानदार मौका देता है जो मॉडलिंग या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती हैं। शो के लिए रजिस्ट्रेशन नवंबर महीने से ओपन था।
