Mahabharat 6th May Episode online Updates: महाभारत के महासंग्राम में पितामह भीष्म के धराशायी होने के बाद उनसे गुरुद्रोण मिलने पहुंचे। उन्होंने भीष्म से कहा कि मैं आपको आर्शीवाद तो नहीं दे सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप जैसा योद्धा पूरे भारतवंश में फिर कभी नहीं होगा। इसके साथ ही गुरु द्रोण ने पितामह को अंतिम प्रणाम करते हुए कहा, कि गंगापुत्र भीष्म मैं आपसे पहले इस धरती को छोड़ूंगा, इस लिए मेरा अंतिम प्रणाम स्वीकार कीजिए। इतना कह कर द्रोण पितामह के पास से चले गए।

वहीं इससे पहले अपने पुत्र भीष्म को लेने आए महाराज शांतनु से पितामह ने कहा मैंने भारतवंश की ओर आने वाली सभी परेशानियों को वापस लौटाने के सभी प्रयत्न किए लेकिन मैं असफल रहा। हस्तिनापुर के अपराधियों में कहीं न कहीं मैं भी अवश्य खड़ा हुआ हूं और अब देखिए जो मैं ये बाणों की शैय्या पर लेटा हूं। अपनी वजह से हूं। शान्तनु कहते हैं कि चलो पुत्र वहां स्वर्ग में सभी तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं, आशीर्वाद लेने के लिए। लेकिन भीष्म अपने पिता शान्तनु के साथ जाने से इंकार कर देते हैं। वह कहते हैं कि जिन लोगों को जाना हैं मैं उन्हें भेजने के बाद ही अपनी अंतिम यात्रा पर निकलूंगा। स्वर्ग की ओर बढ़ूंगा। इतनी देर में द्रोण, भीष्म से मिलने आ जाते हैं और कहते हैं कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको मोक्ष प्राप्त हो।

वहीं महाभारत के संग्राम में दसवें दिन पितामह भीष्म को युद्ध  में अर्जुन के बाणों से छलनी होने के बाद जमीन पर लेटे जाते हैं। कौरव और पांडव भाई उनके पास पहुंचते हैं। भीष्म बोलते हैं कि मेरे सिर को सहारा चाहिए। दुर्योधन दुशासन से तकिया लाने के लिए कहते हैं। भीष्म ने कहा कि जिसने मुझे यह सइया दी है वही सिराहना देगा। अर्जुन अपने तीर से भीष्म के सिराहना बना देते हैं। भीष्म कहते हैं कि मुझे प्यास लगी है। इसके बाद मां गंगा भीष्म को पानी पिलाने के लिए आती हैं

इससे पहले भीष्म पितामह अपने शिविर में होते हैं। इतने में उनके पास युधिष्ठर और अर्जुन आते हैं। उन्हें प्रणाम करते हैं। भीष्म पितामह युधिष्ठर को विजयभव का आशीर्वाद देते हैं। युधिष्ठर कहते हैं कि हम यहां विजयभव का आशीर्वाद लेने नहीं आए हैं। हमें कोई आशीर्वाद न दीजिए पितामह। भीष्म पितामह चौंक जाते हैं। युधिष्ठर कहते हैं कि हमारी विजय के बीच स्वयं आप खड़े हैं। भीष्म कहते हैं कि मैं दी हुई वस्तु वापस नहीं ले सकता। पुत्र तुम मेरी बात न काटो, मेरा बांण काटो, मेरा धनुष काटो। लेकिन आशीर्वाद मैं तुमसे वापस नहीं ले सकता। वासुदेव भली भांति जानते हैं कि अंत में जीत उन्हीं की होगी। वह सब जानते हैं। वह जानते हैं कि तुम्हें और तुम्हारी जीत के बीच से इस गंगा पुत्र को हटाने का उपाय क्या है। अगर मेरे सामने कोई नारी आ जाए तो मुझे इस रणभूमि से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में युधिष्ठर पूछते हैं कि युद्ध के मैदान में नारी कैसे आ सकती हैं पितामह। भीष्म कहते हैं कि यह तुम वासुदेव से जाकर पूछो।

 

Live Blog

Highlights

    20:22 (IST)06 May 2020
    पितामह को अंतिम प्रणाम करने पहुंचे गुरुद्रोण

    पितामह भीष्म के धराशायी होने के बाद उनसे गुरुद्रोण मिलने पहुंचे। उन्होंने भीष्म से कहा कि मैं आपको आर्शीवाद तो नहीं दे सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप जैसा योद्धा पूरे भारतवंश में फिर कभी नहीं होगा। इसके साथ ही गुरु द्रोण ने पितामह को अंतिम प्रणाम करते हुए कहा, कि गंगापुत्र भीष्म मैं आपसे पहले इस धरती को छोड़ूंगा, इस लिए मेरा अंतिम प्रणाम स्वीकार कीजिए। इतना कह कर द्रोण पितामह के पास से चले गए।

    20:10 (IST)06 May 2020
    भीष्म को साथ ले जाने आए शांतनु से पितामह ने कहा...

    पिता शांतनि से,भीष्म पितामह कहते हैं कि इस रणभूमि में लाशों के ढेर लगेंगे और यह सब मेरी वजह से है। मैंने भारतवंश की ओर आने वाली सभी परेशानियों को वापस लौटाने के सभी प्रयत्न किए लेकिन मैं असफल रहा। हस्तिनापुर के अपराधियों में कहीं न कहीं मैं भी अवश्य खड़ा हुआ हूं और अब देखिए जो मैं ये बाणों की शय्या पर लेटा हूं अपनी वजह से हूं। शान्तनु कहते हैं कि चलो पुत्र वहां स्वर्ग में सभी तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं, आशीर्वाद लेने के लिए। लेकिन भीष्म अपने पिता शान्तनु के साथ जाने से इंकार कर देते हैं। वह कहते हैं कि जिन लोगों को जाना हैं मैं उन्हें भेजने के बाद ही अपनी अंतिम यात्रा पर निकलूंगा। स्वर्ग की ओर बढ़ूंगा। इतनी देर में द्रोण, भीष्म से मिलने आ जाते हैं और कहते हैं कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको मोक्ष प्राप्त हो।

    20:01 (IST)06 May 2020
    स्वर्ग में बैठे उदास हुए महाराज शांतनु

    महाराज शांतनु मैं क्या करूं। इसे कैसे संभालूं। कुरुक्षेत्र की रणभूमि वास्तव में मेरी ही रणभूमि है। मैं ही तीर चला रहा हूं। मैं ही मर रहा हूं। मैं ही धृतराष्ट्र हूं और मैं ही युधिष्ठर, मैं ही था जिसने द्रौपदी को दाव पर लगाया था, मैं ही था जिसने द्रौपदी को अपनी जांघ पर बैठने को कहा था, मैं वहीं हूं जिसने द्रौपदी का वस्त्रहरण किया। मैं इससे भाग नहीं सकता।

    19:57 (IST)06 May 2020
    पितामह से मिलने आए स्वर्गवासी पिता शांतनु

    पितामह भीष्म को बाणों की शैया पर लेटा देख उनके पिता शांतनु स्वर्ग में बहुत उदास हो रहे हैं। इस दौरान वो स्वर्ग से धरती लोक पर अपने पुत्र देवव्रत यानी भीष्म  से मिलने आए हैं। शांतनु ने आते ही अपने पुत्र की जय जय कार की उन्होंने कहा तेरे जैसे पुत्र का पिता होकर मैं धन्य हो गया। तेरी वीर गाथा युगों युगों तक गाई जाएगी। इसके बाद शांतनु ने कहा मेरा सत्यवती के लिए मोह प्रेम ही था जिसकी उपज धृतराष्ट्र है। जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। मैं आज अपनी धरती पर आकर अपने कर्मों की माफी मांग रहा हूं। 

    19:45 (IST)06 May 2020
    गुरुद्रोण ने की युधिष्ठिर को बंदी बनाने की कोशिश लेकिन बीच में आए अर्जुन

    गुरुद्रोण और युधिष्ठर आपस में युद्ध कर रहे हैं। एक-दूसरे पर तीर छोड़ रहे हैं। गुरुद्रोण ने युधिष्ठर का धनुष तोड़ दिया है। वहां, शल्य भी घायल हो चुके हैं और मामा शकुनि भी युद्ध के मैदान में लोगों को घायल करने में लगे हैं। आचार्य द्रोण, युधिष्ठर के रथ के पास अपना रथ लेकर जा रहे हैं। वहीं, अर्जुन उन्हें रोकते हैं और आग की रेखा खींच देते हैं। वासुदेव अर्जुन और द्रोण के बीच हो रहे युद्ध को देख रहे हैं। 

    19:38 (IST)06 May 2020
    गुरुद्रौण के आक्रमण से थर्राई रणभूमि

    कुरुक्षेत्र के मैदान में युद्ध हो रहा है। सैनिक घायल हो रहे हैं। मारे जा रहे हैं। उधर गुरुद्रोण सैनिकों पर तीर से बम फोड़ रहे हैं। यहां तक की घोड़े भी घायल हो रहे हैं। यह सब देखकर युधिष्ठर गुस्से में आ रहे हैं। वह अर्जुन और भीम से कहते हैं कि गुरुद्रोण को रोको अगर उन्हें नहीं रोका गया तो वह आज हमें पराजित कर देंगे और उन्हें रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। अगर तुम लोग उन्हें नहीं रोक सकते हो तो मैं उनसे युद्ध करूंगा। अर्जुन और भीम कहते हैं कि भैया हमें आपको सुरक्षित रखने का आदेश है। युधिष्ठर कहते हैं कि तुम लोग अवश्य ही मुझसे कुछ छुपा रहे हो।

    19:30 (IST)06 May 2020
    गुप्तचर के समाचार से मची पांडव पक्ष में खलबली

    एक गुप्तचर समाचार लेकर आते हैं। वासुदेव और पांडव युधिष्ठर को बंदी बनाने की बात सुनकर चौंक जाते हैं। वासुदेव कहते हैं कि गुस्सा मत करो बस बड़े भैया की सुरक्षा का प्रबंध करो। दुर्योधन ने बड़ा ही अचूक बाण चलाया है। वह जानता था कि द्रोणाचार्य मान जाएंगे। अगर वह बड़े भैया को बंदी बनाने में सफल हो गए तो यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। 

    19:23 (IST)06 May 2020
    शकुनि ने सुझाया दुर्योधन को मार्ग

    कर्ण और मामा शकुनि दुर्योधन का इंतजार कर रहे हैं। शकुनि कहते हैं कि शायद दुर्योधन से भीष्म अपनी आखिरी इच्छा बता रहे हों। आ जाएगा। दुर्योधन शिविर में पधारते हैं और शकुनि का रणभूमि पर हुई बात बताते हैं। इसके बाद शकुनि दुर्योधन से कहते हैं कि अगर तुम युधिष्ठर को बंदी बनाने की बात भी कहो तो आचार्य द्रोण अवश्य मानेंगे।

    19:20 (IST)06 May 2020
    द्रौपदी के सामने आया दुर्योधन

    द्रौपदी का सामना रणभूमि में दुर्योधन से होता है। वह पूछती हैं कि कैसे हो दुर्योधन। दुर्योधन गुस्से में आकर कहते हैं कि अर्जुन ने अगर भीष्म पितामह का मार गिराया है तो यह मत सोचना की हस्तिनापुर का ध्वज गिरा दिया है। हस्तिनापुर का ध्वज मैं हूं, दुर्योधन। दुर्योधन पितामह की शय्या के लिए कहते हैं कि यहां एक खाई खोदी जाए। सेनिक काम पर लग जाते हैं।

    19:18 (IST)06 May 2020
    अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा भी पितामह से मिलने आई

    द्रौपदी के साथ उत्तरा भी आई हैं। भीष्म पितामह कहते हैं कि हे पुत्री मैं तुमसे यहां रणभूमि में पहली बार मिल रहा हूं। अवस्था तो देखो मिल भी कहां रहा हूं। मेरे पास तुझे देने के लिए मेरे घावों और अर्जुन के वाणों के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। इनमें से जो बाण मुझे लगा, ऐसा लगा यह अर्जुन है जो मेरी गोद में बैठ रहा है। मेरे सारे जीवन की कमाई यही बाण है पुत्री। द्रौपदी और उत्तरा के साथ दासियां भी भीष्म पितामह के ऊपर फूल चढ़ा रही हैं। भीष्म पितामह सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं। अर्जुन ने मुझपर बाण चलाकर अपने कर्तव्य का पालन किया है और मैंने उसके बाण खाकर अपने कर्तव्य का पालन किया है।

    19:12 (IST)06 May 2020
    समय का चक्र कहता है कि..

    समय कहते हैं कि मैं जख्मों और लाशों की जंगल में खड़ा भविष्य की ओर देख रहा हूं। क्योंकि वर्तमान में लाशों और जख्मों के सिवा कुछ है ही नहीं। भविष्य की तरफ देखा जा हे मानव। सूर्य रोज निकलता है, सवेरा अवश्य ही होता है। देखते रहो कहां से सूर्योदय होगा और रणभूमि की तरफ देखों भीष्म पितामह बाणों की शय्या पर पड़े हुए हैं।

    19:10 (IST)06 May 2020
    पितामह से मिलने पहुंची द्रौपदी

    भीष्म पितामह बाणों की शैया पर लेटे हुए हैं और द्रौपदी दिया लेकर अपनी बहु उत्तरा के साथ उन्हें पूजने के लिए आ रही हैं। भीष्म पितामह की शैया पर द्रौपदी रो रही हैं। भीष्म पितामह उन्हें सौभाग्यवतीभव का आशीर्वाद देते हैं। द्रौपदी तु सदेव पांडवो के मान-अपमान का प्रतीक मानी जाओगी। 

    19:05 (IST)06 May 2020
    रणभूमि में मिली कर्ण को अनुमति

    पितामह भीष्म के बाणों की शैय्या पर लेटने के बाद अब दुर्योधन के प्रिय मित्र अंगराज कर्ण को रणभूमि में युद्ध का मौका मिला है। इससे पहले कर्ण अर्जुन का वध करने की शपथ ले चुका है। 

    18:49 (IST)06 May 2020
    धृतराष्ट्र और गांधारी से मिलने पहुंची कुंती

    पितामह भीष्म के बाणों की शैय्या पर लेटे होने के बाद, कुंती गांधारी और धृतराष्ट्र के पास भीष्म के रणभूमि में धराशाई होने का शोक बनाने गई है। इस दौरान धृतराष्ट्र पर गांधारी ने आरोप लगाया कि मेरी कोक उजड़ने के साथ-साथ हस्तिनापुर के साथ-साथ हमारे पितामह भीष्म का भी अंत हो रहा है।

    13:23 (IST)06 May 2020
    रणभूमि में मिली कर्ण को अनुमति

    पितामह भीष्म के बाणों की शैय्या पर लेटने के बाद अब दुर्योधन के प्रिय मित्र अंगराज कर्ण को रणभूमि में युद्ध का मौका मिला है। इससे पहले कर्ण अर्जुन का वध करने की शपथ ले चुका है। 

    13:05 (IST)06 May 2020
    कर्ण को पितामह ने बताया मैं जानता हूं कि तुम...

    बाणों की शय्या पर लेटे पितामह भीष्म से मिलने अंगराज कर्ण पहुंचे हैं। इस दौरान कर्ण से पितामह ने कहा मैं जानता हूं तुम कुंती पुुत्र हैं। इस बात को सुनकर कर्ण हैरान रह गया उसने भीष्म से पूछा अगर आप जानते थे कि मैं पांडवों का ज्येष्ठ भ्राता हूं, तो आपने बताया क्यों नहीं, इस पर पितामह ने कहा इसके दो कारण हैं, पहला ये कि तुमने अपनी आंखों पर मित्रता की पट्टी बांध रखी है, औऱ दूसरा ये कि मैं नहीं चाहता था कि इस युद्ध में अर्जुन या तुम में से कोई एक वीर जिंदा रहे। मैं चाहता हूं कि तुम दोनों ही इस युद्ध में जीवित बचो पुत्र।

    12:51 (IST)06 May 2020
    धृतराष्ट्र और गांधारी से मिलने पहुंची कुंती

    पितामह भीष्म के बाणों की शैय्या पर लेटे होने के बाद, कुंती गांधारी और धृतराष्ट्र के पास भीष्म के रणभूमि में धराशाई होने का शोक बनाने गई है। इस दौरान धृतराष्ट्र पर गांधारी ने आरोप लगाया कि मेरी कोक उजड़ने के साथ-साथ हस्तिनापुर के साथ-साथ हमारे पितामह भीष्म का भी अंत हो रहा है।

    12:45 (IST)06 May 2020
    विदुर ने कुंती को बताया पितामह हुए बाणों से छलनी

    विदुर ने अपने घर में ठहरी पांडवों की मां कुंती को बताया कि अर्जुन ने अपने बाणों से पितामह भीष्म को बाणों की शैय्या पर लेटा दिया है। जिसके बाद विदुर ने बताया कि पितामह अभी अपने प्राण नहीं त्यागे हैं, क्योंकि वो जब तक हस्तिनापुर को चारों तरफ से सुरक्षित नहीं देख लेंगे, तब तक अपने प्राण नहीं त्यागेंगे। ये सुनकर विदुर उनकी पत्नी और कुंती तीनों फूट-फूट कर रो रहे हैं।

    12:35 (IST)06 May 2020
    भीष्म को लेने आईं मां गंगा से पितामह ने कहा..

    मां गंगा भीष्म से कहती हैं कि चलो। लेकिन भीष्म जाने से मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि मैंने पिता को वचन दिया था हस्तिनापुर को छोड़कर नहीं जाऊंगा।

    12:33 (IST)06 May 2020
    एकान्त में पितामह से मिलने आए अर्जुन ने कहा मैं कायर हूं

    अर्जुन भीष्म से मिलने के आते हैं। वह भीष्म की हालत देखकर बहुत दुखी होते हैं। भीष्म कहते हैं कि आज रणभूमि में तुमने मेरे सारे ऋण चुका दिए। अर्जुन ने कहा कि मैंने कायरता की। शिखंडी के पीछे छिपकर मैंने आप पर बाण चलाए। मैं इस अपराध के लिए खुद को कभी माफ नहीं करूंगा। भीष्म ने कहा कि शिखंडी तुम्हारा ढाल था और मैं उस ढाल को तोड़ने में सफल नहीं हो पाया। 

    12:23 (IST)06 May 2020
    पितामह को छलनी कर फूट फूट कर रोय अर्जुन

    पितामह भीष्म को अपने बाणों से छलनी-छलनी करने के बाद अर्जुन पितामह भीष्म के चरणों को छू कर फूठ फूट कर रो रहे है। इस दौरान पितामह भीष्म बाणों की शय्या पर लेटे हैं।

    12:13 (IST)06 May 2020
    पितामह भीष्म को अर्जुन ने बाणों की शय्या पर लेटाया

    पितामह भीष्म को शिखंडी की सहायता से छलनी-छलनी करने के बाद अर्जुन ने उन्हें बाणों की शय्या पर लेटा दिया है।

    12:09 (IST)06 May 2020
    शिखंडी को सामने कर अर्जुन ने पितामह को बाणों से किया छलनी

    पितामह भीष्म ने अपने कहे वचनों के अनुसार शिखंडी को आगे करने पर अपने शस्त्रों का त्याग कर दिया। जिसके बाद अर्जुन के तीरों ने भीष्म को छलनी-छलनी कर दिया है। इसके बाद भी पितामह अर्जुन को आयुष्मान होने का आर्शीवाद दे रहे हैं।

    12:00 (IST)06 May 2020
    संजय के वचन सुन विचलित हुए धृतराष्ट्र

    धृतराष्ट्र और संजय बात कर रहे हैं कि अचानक आचार्य द्रोण ने ऐसा क्यों कहा कि आशीर्वादों के बल पर यह युद्ध नहीं जीता जा सकता। संजय कहते हैं कि आशीर्वाद पूजा का प्रसाद नहीं है महाराज जो हाथ फैलाए उसे दे दिया जाए। उन्होंने सच कहा है। धृतराष्ट्र कहते हैं कि मैं देख रहा हूं कि तुम्हारा सुर भी उन्हीं के साथ मिलता जा रहा है। धृतराष्ट्र गुस्से में कह रहे हैं कि मेरे पुत्र दुर्योधन को किसी ने विजय होने का आशीर्वाद नहीं दिया। मैं जानता हूं वह अकेला इस युद्ध में लड़ रहा है। संजय कहते हैं कि महाराज यह युद्ध का दसवां दिन है। इतिहास क्या कहता है आप यह बात अच्छी तरह जानते हैं महाराज धृतराष्ट्र। मैं सच कह नहीं पाऊंगा और आप सच जानते हैं। 

    11:51 (IST)06 May 2020
    अश्वत्थामा ने गुरुद्रोण से कहा मुझसे दुर्योधन के तंज नहीं सुने जाते

    गुरुद्रोण का पुत्र अश्वत्थामा अपने पिता के पास जाता है और उनसे सवाल करता है। पिता जी आप युद्ध किस की तरफ से कर रहे हैं। क्योंकि ये सवाल बार बार दुर्योधन मेरे सामने रखता है कि पितामह और गुरुद्रोण कौरवों की तरफ होने के बाद भी युद्ध पांडवों की ओर से कर रहे हैं। इसके बाद अश्वत्थामा से गुरुद्रोण ने कहा मेरी और भीष्म के अंदर की पीढ़ा तुम नहीं समझ सकते पुत्र। इस लिए मेरे आर्शीवाद से नहीं युद्ध अपनी क्षमता से लड़ो और जीतो।

    11:43 (IST)06 May 2020
    पितामह के वध के लिए अर्जुन ने मांगी शिखंडी से सहायता

    शिखंडी युद्ध में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। उनके पास अर्जुन आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। अंबा के रूप में शिखंडी भीष्म पितामह से अपने अपमान का बदला लेने के लिए युद्ध के मैदान में जाने के लिए तैयार हैं। अर्जुन कहते हैं कि शिखंडी मुझे आपसे कुछ चाहिए। आज के युद्ध में मुझे आपका साथ चाहिए। मैं आपकी सहायता के बिना पितामह से युद्ध जीत नहीं सकता। आप मेरे रथ पर चलना स्वीकार करेंगे महाराज। शिखंडी अर्जुन के साथ पितामह से युद्ध करने के लिए तैयार हो जाते हैं। वह कहते हैं कि तुम नहीं जानते मैं पितामह से युद्ध करने के लिए कितना व्याकुल हूं।