Mahabharat 28th April Episode online Updates: पांडवों के शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे भगवान श्री कृष्ण ने दुर्योधन के भोजन निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद दुर्योधन क्रोधित हो गया लेकिन वासुदेव से कुछ नहीं कह पाया। इसके बाद दुर्योधन ने कर्ण और शकुनि से कहा कि शांतिदूत बनकर आए कृष्ण ने अगर कल राजसभा में कुछ उल्टे-सीधे शब्दों का इस्तेमाल किया तो मैं इस ग्वाले को उसी वक्त बंदी बना लूंगा। जिसके बाद शकुनि ने उसे समझाया कि वासुदेव से ऐसे बात मत करो।

वहीं इससे पहले श्री कृष्ण से मदद मांगने गए दुर्योधन ने द्वारिकाधीश की जगह उनकी नारायणी सेना मांगी ली थी। जिसके बाद उसी कक्ष में मौजूद अर्जुन ने नारायणी सेना लेने से इनकार करते हुए स्वयं नारायण को मांग लिया। जिसके बाद श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि मैं इस युद्ध में मैं तुम्हारा सारथी बनूंगा। अर्जुन ने कहा आपने ये कह कर मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है। जिसके बाद भगवान ने कहा कि मैंने तो जन्म ही तुम्हारा सारथी बनने के लिए लिया है पार्थ महाभार के इस युद्ध में मैं अवश्य तुम्हारा सारथी बनूंगा।

भगवान से पहले पांडवों के शांतिदूत बनकर गए राजा द्रुपद के राज पुरोहित ने हस्तिनापुर में युधिष्ठिर का इंद्रप्रस्थ वापस करने की बात पर धृतराष्ट्र ने उससे सोचने के लिए समय मांगा था। लेकिन राजदूत के वापस जाने के बाद उसने अपने सारथी संजय को कक्ष में बुला कर अपनी व्यथा सुनाई और उससे कहा कि दुर्योधन हठी स्वभाव का है और वो युधिष्ठिर को इंद्रप्रस्थ देने की बात को कभी नहीं मानेगा। तुम मेरा संदेशा लेकर पांडु पुत्रों के पास जाओ और उनसे कहो कि वो जहां हैं वहीं सुखी रहें। संजय के इस संदेश को जब युधिष्ठिर ने सुना तो धर्मराज क्रोधित होकर बोले की, महाराज से कहना हम युद्ध नहीं चाहते हैं, इस लिए हम इंद्रप्रस्थ में वापस जाकर द्यूत सभा में जो कुछ हुआ उसे भूलने के लिए तैयार हैं।

वहीं युधिष्ठिर ने संजय से कहा कि हस्तिनापुर के महाराज को जा कर ये संदेशा दे दो कि हमें गुरुद्रोण और पितामह भीष्म जैसे योद्धाओं के नाम से भयभीत करने का प्रयत्न ना करें। क्योंकि विराट देश की तरफ से यु्द्ध लड़ते हुए अर्जुन ने अकेले ही पूरी हस्तिनापुर की सेना को रणभूमि छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। फैसला महाराज के हाथ में हैं वो युद्ध चाहते हैं या शांति से इंद्रप्रस्थ वापस देना चाहते हैं।

Live Blog

Highlights

    20:12 (IST)28 Apr 2020
    दुर्योधन ने भगवान को बांधने की मंशा जताई

    शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे भगवान श्री कृष्ण को लेकर दुर्योधन ने शकुनि को चेतावनी दी की अगर कल श्री कृष्ण ने कुछ उल्टा सीधा बोला तो मैं इसे बंदी बना लूंगा। 

    20:08 (IST)28 Apr 2020
    शकुनि भगवान की चापलूसी करने में लगा

    हस्तिनापुर में शांतिदूत बनकर पहुंचे भगवान श्री कृष्ण की चापलूसी करते दिख रहा है। इस पर भगवान श्री कृष्ण ने शकुनि को उनकी ही तरह जवाब दिए हैं जिसके बाद शकुनि चारों खानें चित हो गए।

    19:57 (IST)28 Apr 2020
    भगवान से मिलकर भावुक हुई कुंति

    भगवान श्री कृष्ण हस्तिनापुर पहुंच गए हैं। इस दौरान वो पांडवों के शांति दूत बनकर पहुंचे है। लेकिन उन्होंने हस्तिनापुर के राजमहल में रुकना अस्वीकार किया और महात्मा विदुर के घर जाकर विश्राम करने और खाना खाने का विचार किया है। वहीं कुंति भगवान श्री कृष्ण से मिलकर उनकी बुआ कुंती फूट-फूट कर रो रही हैं। जिसके बाद भगवान ने कुंती को समझाया है।

    19:54 (IST)28 Apr 2020
    शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे श्री कृष्ण

    पांडवों का संदेशा लेकर शांतिदूत बनकर भगवान श्री कृष्ण हस्तिनापुर पहुंचे हैं। इस दौरान उनका पूरे हस्तिनापुर ने भव्य स्वागत किया है। खुद पितामह उन्हें राजमहल तक लेकर आए हैं।

    19:48 (IST)28 Apr 2020
    कर्ण ने गंगा पुत्र से पूछा की मुझे हमेशा अर्जुन से परास्त क्यों होना पड़ा है

    कर्ण पहली बार गंगा पुत्र भीष्म के कक्ष में जाकर उनसे बात कर रहे हैं। इस दौरान कर्ण ने पूछा कि मैं हमेशा अर्जुन से हार क्यों जाता हूं। इस पर पितामह ने कहा क्योंकि तुम हमेशा अधर्म का साथ देते हो। दुर्योधन अधर्म का देवता है। यदि विजय होना चाहते हो और सत्य मार्ग पर चलना चाहते हो तो दुर्योधन को छोड़ दो।

    19:45 (IST)28 Apr 2020
    अहंकारी दुर्योधन ने कहा मैं वासुदेव को बंदी बना लूंगा

    अहंकारी दुर्योधन को लाख समझाने के बाद भी कुछ समझ नहीं आया। मूर्ख दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा कि अगर वासुदेव ने पांडवों की तरफ से बोलने का प्रयास किया। तो मैं हस्तिनापुर में वासुदेव श्री कृष्ण को बंदी बना लूंगा। जिसके बाद पितामह ने धृतराष्ट्र से कहा कि अगर ऐसा करने का दुर्योधन ने प्रयत्न भी किया, तो इसकी मौत पर रोने वाला भी हस्तिनापुर में नहीं होगा। 

    19:41 (IST)28 Apr 2020
    श्री कृष्ण से संभल कर बात करने पितामह ने दुर्योधन को दी नसीहत

    भगवान श्री कृष्ण शांति दूत बनकर हस्तिनापुर आ रहे हैं। इस दौरान पितामह ने धृतराष्ट्र के सामने दुर्योधन को चेतावनी दी है कि वासुदेव श्री कृष्ण के सामने अपने स्वर को नीचे रखना, क्योंकि वो सिर्फ शांति दूत नहीं हैं वो एक सत्य हैं और वो संसार और हर एक चीज से परे हैं। इसलिए उनसे कुछ भी गलत बोलने का साहस मत बोलना।

    19:32 (IST)28 Apr 2020
    विदुर ने पितामह से कहा शांति प्रस्ताव लेकर वासुदेव आ रहे हैं

    विदुर और पितामह भीष्म बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान विदुर ने पितामह को बताया कि इस बार पांडवों की तरफ से शांति प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। विदुर ने पितामह से ये भी कहा कि आप महाराज से कहिेए की वासुदेव के शांति प्रस्ताव को स्वीकार कर लें। अन्यथा इतिहास दुर्योधन को नहीं बल्कि महाराज धृतराष्ट्र को इस युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराएगा।

    19:27 (IST)28 Apr 2020
    विदुर को भीष्म ने सुनाई व्यथा

    महात्मा विदुर ने पितामह भीष्म के कक्ष में गए हैं। इस दौरान उन्होंने विदुर से कहा कि मैं ऐसा अभागी हूं जो चाह कर भी इस युद्ध को नहीं टाल सकता और ना चाह कर भी दुर्योधन की तरफ से युद्ध करूंगा। मैं चाह कर भी मर नहीं सकता और भयंकर विध्वंस देखने के लिए जीना भी नहीं चाहता नहीं हूं।

    19:24 (IST)28 Apr 2020
    श्री कृष्ण से शिखंडी ने पूछा युद्ध होगा या नहीं

    श्री कृष्ण के पास शिखंडी पहुंचे हैं, इस दौरान उन्होंने भगवान से पूछा युद्ध होगा या नहीं। इस बात का जवाब देते हुए भगवान ने कहा इस बात को मैं अभी से नहीं बता सकता। शांति दूत बनकर हस्तिनापुर जा रहा हूं। वहां से आकर ही कुछ निर्णय हो पाएगा कि पांडवों और कौरवों का युद्ध होगा या नहीं।

    19:17 (IST)28 Apr 2020
    पितामह भीष्म ने द्रोण से कही मन की बात

    पितामह भीष्म युद्ध के संकेतों को देख कर अंदर ही अंदर काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुद्रोण से अपने मन की बात कही है। उन्होंने गुरुद्रोण से पूछा क्या हम लोग इस युद्ध को रोक पाएंगे। क्या इस अनर्थ को रोका जा सकता है, इस पर द्रोण ने कहा कि जब तक वासुदेव  श्री कृष्ण हैं तब तक शांति का कोई मार्ग निकल सकता है।

    19:14 (IST)28 Apr 2020
    शांति दूत बनकर हस्तिनापुर जा रहे श्री कृष्ण ने की द्रौपदी से बात

    शांति दूत बनकर हस्तिनापुर जा रहे श्री कृष्ण के पास द्रौपदी आई है। उसने कहा कि ऐसी शांति की बात मत करना माधव जैसे की आप सबकुछ भूल गए हैं। इसके बाद द्रौपदी ने कहा क्या आप भूल गए कि मेरा द्यूत सभा में सबके सामने जो अपमान हुआ था।

    19:01 (IST)28 Apr 2020
    दुर्योधन ने मांगी नारायणी सेना तो अर्जुन ने मांगा नारायण

    दुर्योधन अपने मामा शकुनि के कहने पर श्री कृष्ण से द्वारिका जा कर मदद मांगी। इस दौरान वो भगवान के सर की ओर बैठा तभी वहां अर्जुन भी पहुंच गया जो प्रभु के चरणों की ओर जाकर खड़ा हो गया। जब श्री कृष्ण ने कहा कि मैं दोनों ही की मदद करूंगा युद्ध में, तो दुर्योोधन ने भगवान से उनकी नारायणी सेना मांग ली। लेकिन भक्त अर्जुन ने सेना की जगह युद्ध में नारायण को ही मांग लिया।

    18:57 (IST)28 Apr 2020
    श्री कृष्ण को मनाने पहुंचा दुर्योधन

    शकुनि ने दुर्योधन से कहा यदि युद्ध अनिवार्य है तो श्री कृष्ण की सेना को अपने में मिला लो, तब तुम्हे कोई नहीं हरा सकता है। जिसके बाद दुर्योधन श्री कृष्ण की द्वारिका में उनसे मिलने गया।

    18:51 (IST)28 Apr 2020
    शकुनि ने चालाया दिमाग दुर्योधन से कहा युद्ध जीतना है तो वासुदेव को मनाओ

    शकुनि ने दुर्योधन से कहा यदि युद्ध अनिवार्य है तो श्री कृष्ण की सेना को अपने में मिला लो, तब तुम्हे कोई नहीं हरा सकता है। जिसके बाद दुर्योधन श्री कृष्ण की द्वारिका में उनसे मिलने गया।

    12:55 (IST)28 Apr 2020
    दुर्योधन ने मांगी नारायणी सेना तो अर्जुन ने मांगा नारायण

    दुर्योधन अपने मामा शकुनि के कहने पर श्री कृष्ण से द्वारिका जा कर मदद मांगी। इस दौरान वो भगवान के सर की ओर बैठा तभी वहां अर्जुन भी पहुंच गया जो प्रभु के चरणों की ओर जाकर खड़ा हो गया। जब श्री कृष्ण ने कहा कि मैं दोनों ही की मदद करूंगा युद्ध में, तो दुर्योोधन ने भगवान से उनकी नारायणी सेना मांग ली। लेकिन भक्त अर्जुन ने सेना की जगह युद्ध में नारायण को ही मांग लिया।

    12:51 (IST)28 Apr 2020
    श्री कृष्ण को मनाने पहुंचा दुर्योधन

    शकुनि ने दुर्योधन से कहा यदि युद्ध अनिवार्य है तो श्री कृष्ण की सेना को अपने में मिला लो, तब तुम्हे कोई नहीं हरा सकता है। जिसके बाद दुर्योधन श्री कृष्ण की द्वारिका में उनसे मिलने गया।

    12:50 (IST)28 Apr 2020

    12:46 (IST)28 Apr 2020
    पितामह के अपमान से क्रोधित हुआ कर्ण

    पितामह भीष्म ने भरी सभा में कर्ण को सूद पुत्र कह कर बुलाया जिसके बाद कर्ण अपमान मेहसूस कर के क्रोधित हो गया। जिसके बाद दुर्योधन कर्ण के महल में जाकर उनसे माफी मांग रहा है। 

    12:42 (IST)28 Apr 2020
    आंखों में अश्रु लिए धृतराष्ट्र हुआ विवश

    आंखो में अश्रु लिए धृतराष्ट्र कह रहा है कि मैं चाह कर भी इंद्रप्रस्थ नहीं लौटा सकता क्योंकि वो मेरे पास इंद्रप्रस्थ नहीं है वो दुर्योधन के पास है और दुर्योधन अहंकारी है कभी नहीं देगा।

    12:39 (IST)28 Apr 2020
    संजय ने धृतराष्ट्र से कहा पांडव या तो इंद्रप्रस्थ चाहते हैं या तो युद्ध

    संजय ने राज्य सभा में आकर युधिष्ठिर का फैसला सुनाया उसने कहा कि पांडव अब सिर्फ दो विकल्पों को देख रहे हैं, या तो शांति से इंद्रप्रस्थ दे दो, नहीं तो युद्ध करना अनिवार्य हैं।

    12:37 (IST)28 Apr 2020
    राज्यसभा में फिर खौला दुर्योधन

    हस्तिनापुर की राज्यसभा में संजय ने पहुंच कर अर्जुन का संदेशा बताया जिसके बाद दुर्योधन क्रोधित होकर युद्ध करने की बात करने लगा। जिसके बाद धृतराष्ट्र और पितामह ने उसे समझा रहे हैं।

    12:26 (IST)28 Apr 2020
    विदुर ने धृताष्ट्र से कहा दुर्योधन आपका दायित्व नहीं रोग है

    विदुर और धृतराष्ट्र के बीच हस्तिनापुर के भविष्य को लेकर बातचीत चल रही है। इस दौरान विदुर ने धृतराष्ट्र से कहा कि आपने पांडवों के साथ  शुरू से अन्याय किया है। जिसके बाद धृतराष्ट्र ने कहा दुर्योधन मेरा दायित्व है, जिसके बाद विदुर ने उनसे कहा कि दुर्योधन आपका दायित्व नहीं रोग है। जिसको राजा बनाने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार हैं। इतिहास आपको इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

    12:21 (IST)28 Apr 2020
    विदुर ने धृतराष्ट्र को दोषी ठहराया

    जब से संजय पांडवों के पास से आया है और उसने युधिष्ठिर का संदेशा धृतराष्ट्र को सुनाया है, तब से धृतराष्ट्र व्याकुल हो गया है। जिसके बाद उसने महात्मा विदुर को बुलवाया है। विदुर ने महाराज के पास आने के बाद उनके दोषों को गिनाना शुरू कर दिया है।

    12:10 (IST)28 Apr 2020
    संजय ने धृतराष्ट्र को बताया कि युधिष्ठिर ने ठुकराया परामर्श

    धृतराष्ट्र का दूत बनकर युधिष्ठिर के पास पहुंचे संजय ने वापस आकर महहाराज को पूरी बात बताई है। जिसके बाद धृतराष्ट्र क्रोधित हो गया और उसने तुरंत विदुर को बुलाने को कहा। 

    12:04 (IST)28 Apr 2020
    धृतराष्ट्र का फैसला युधिष्ठिर ने किया अस्वीकार

    धृतराष्ट्र ने संजय को भेज कर युधिष्ठिर को ये सूचना दी की, पांडवों से जाकर कहो, जहां हैं वहीं खुश रहें। संजय की इस बात को सुनकर सभी पांडवों का खून खौल उठा है। जिसके बाद खुद युधिष्ठर ने भी संजय से कहा कि पिता श्री से कहो कि हम इंद्रप्रस्थ में शांति पूर्वक रह लेंगे। अगर वो इंद्रप्रस्त नहीं देना चाहते तो युद्ध के लिए तैयार रहें। 

    12:02 (IST)28 Apr 2020
    पांडवों के पास धृतराष्ट्र का संदेशा लेकर पहुंचा संजय

    धृतराष्ट्र ने अपने सारथी संजय को युधिष्ठिर के पास अपना निर्णय लेकर भेजा है। इस दौरान संजय ने युधिष्ठिर को बताया कि महाराज धृतराष्ट्र ने संदेशा भेजा है, कि पांडव जहां है वहीं रहें इसी में सभी की भलाई है। जिसके बाद बाकी पांडव खौल उठे हैं।