एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इस वक्त ‘बिग बॉस 19’ में हैं और अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने और सिंगर कुमार सानू के रिश्ते को लेकर खुलासा किया था और अब उन्होंने बिग बॉस के घर में भी अपने रिश्ते को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए ये भी बताया कि उनके साथ रिश्ते में धोखा हुआ था।
शो के एक प्रोमो में दिखाया गया कि कुनिका को नीलम गिरी और तान्या मित्तल के साथ बाथरूम एरिया में बैठे हुए दिखाया। जहां बैठकर वो नीलम की पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहे थे। कुनिका, नीलम से पूछती हैं कि उनकी शादी की क्या कहानी है? जिसपर तान्या कहती हैं कि उन्होंने भी ये सवाल किया था लेकिन नीलम ने कहा था कि वो तैयार होने के बाद बताएंगी।
इसके बाद कुनिका उनसे पूछती हैं कि उनकी लाइफ में कोई है या नहीं है? नीलम कहती हैं, “लगभग नहीं ही है समझिए। खत्म है, इंसान को चांस देते-देते… क्या ही बोले? हमको स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं और स्वाभिमानी जो नहीं है वो मेरे बस की बात नहीं है उनके साथ रहना। वही सब कहानी है।”
कुनिका ने शेयर की अपनी कहानी
इसके बाद कुनिका कहती हैं, “मैंने 27 साल अपने रिलेशन को छुपाकर रखा, मैंने अब जाकर बोला और मैंने इतना हल्का महसूस किया।” इसके बाद तान्या पूछती हैं कि क्या वो अपने पति के बारे में बात कर रही हैं। जिस पर कुनिका ना में गर्दन हिलाकर कहती हैं, “बस लिव-इन था हमारा और वो शादीशुदा थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग थे। उसके बाद ब्रेकअप… उन्होंने किसी दूसरी लड़की से मेरी नाक के नीचे चक्कर शुरू कर दिया।” इसके बाद वो कहती हैं कि उन्होंने ही छोड़ा और उनके पार्टनर ने खुद उन्हें चीट करने की बात मानी थी। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया लेकिन वो कुमार सानू की ही बात कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: ‘खुद की मां पर बात आई तो रोना आ रहा है’, नेहा सिंह राठौर ने फिर कसा पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- अपना गिरेबान झांकिए
कुमार सानू को लेकर किया खुलासा?
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ में जाने से कुछ महीने पहले ही कुनिका ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में अपने और कुमार सानू के साथ रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने
बताया था कि जब वो अपने करियर की शुरुआत में स्ट्रगल कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात कुमार सानू से हुई थी। पहली मुलाकात में ही उन्हें कुमार सानू पसंद आ गए थे।
यह भी पढ़ें: 25 साल में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच से अमिताभ बच्चन ने बांटे कितने करोड़? इनाम की रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश!
कैसे हुआ था प्यार?
कुनिका ने बताया कि जब कुमार सानू और उनकी पत्नी रीता का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था तब कुनिका अपनी बहन और भांजे के साथ ऊटी गई थीं। वहीं कुमार सानू भी थे और कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। कुनिका ने बताया कि सिंगर शराब के नशे में होटल की खिड़की से कूदना चाहते थे। “वो रोने लगे और होटल की खिड़की से कूदना चाहते थे। वो बहुत डिप्रेस थे, हमने उन्हें नीचे उतारा।” इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे और इनका रिश्ता लंबा चला, लेकिन एक वक्त आया जब दोनों अलग हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…