Kundali Bhagya 7 Nov Preview Episode: शो कुंडली भाग्य में इस वक्त कहानी में नया मोड़ आ चुका है। करण और प्रीता को हमेशा से ही फैंस साथदेखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। इधर शर्लिन है जो कि करण औऱ प्रीता को नजदीक नहीं आने दे रही। करण प्रीता की मुलाकात अब क्रिकेट क्लब ऑफिस में होती है। प्रीता क्लब में काम करती है। वहीं करण प्रैक्टिस के लिए जाता है।
अब अचानक इन दोनों की मुलाकात लॉकर रूम में हो जाती है। करण और प्रीता को शर्लिन मिलते हुए देख लेती है और समझती है कि करण प्रीता करीब आ रहे हैं। जबकि रिएलिटी में ऐसा है नहीं। करण औऱ प्रीता तो अभी एक दूसरे से दुश्मनी निभा रहे हैं। करण प्रीता के हाथ उस वक्त मिल रहे होते हैं जब शर्लिन दोनों को अकेले में देखती है।
ये देखते ही वह पृथ्वी को फोन करती है और कहती है कि सिचुएशन कंट्रोल में नहीं है। करण प्रीता यहां छुप कर एक दूसरे से मिल रहे हैं। ये सुनते ही पृथ्वी उछल पड़ता है औऱ कहता है ऐसा नहीं हो सकता। पृथ्वी किसी और मकसद से शर्लिन का साथ दे रहा है। जबकि शर्लिन समझती है कि पृथ्वी उससे प्यार करता है।
https://www.youtube.com/watch?v=lk_gxi0aS-4
अब कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब शर्लिन और पृथ्वी मिलकर एक मेजर प्लान बनाएंगे और प्रीता करण को मिलने से रोकेंगे। वहीं शो में दिखाया जाएगा कि करण और प्रीता लगातार ऐसे ही मिलते रहेंगे और अंत में वही होगा जो दर्शक देखना चाहते हैं।
जी हां, करण और प्रीता जल्द ही एक होंगे। दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो जाएंगी। वहीं जल्द ही शो में प्यार रोमांस का सीक्वेंस शुरू होगा। पर उससे पहले पृथ्वी औऱ शर्लिन की सच्चाई सबके सामने आनी अभी बाकी है।