Kundali Bhagya, 28 October Written Episode: शो कुंडली भाग्य में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब शर्लिन एक बार फिर से अपने ससुर की जान की दुश्मन बन गई है। शर्लिन अस्पताल में भर्ती मिस्टर लूथरा को मारने पहुंची है। लालची शर्लिन चाहती है कि वह बताए कि उसकी सास ने तिजोरी की चाबियां कहा रखी हैं। ताकि वह सारा माल उड़ा कर ले जा सके। हो सकता है इससे आने वाले समय में प्रीता पर एक बार फिर सेस चोरी का इल्जाम लगे।

प्रीता की जिंदगी में क्या कम मुसीबतें है जो अब वह लूथरा परिवार की बहू भी बन गई है। यहां आए दिन प्रीता को कुछ न कुछ सुनना पड़रहा है। करीना आंटी प्रीता को कुछ न कुछ सुनाती रहती है। पिछले दिनों करवाचौथ के वक्त भी करीना आंटी ने साफ कह दिया था कि ‘तुमको मेरे बेटे के लिए व्रत रखने की जरूरत नहीं है’ ऐसे में प्रीता ने भी गुस्से में जवाब दिया था कि कुछ भी हो जाए वह अपने पति के लिए व्रत रखेगी क्योंकि उसने करण से शादी की है।

बता दें इस वक्त प्रीता की जिंदगी में ढेरों मुश्किलें हैं करण का रूठा रवैया भी उनमें से एक है। क्योंकि करण प्रीता से बेहद प्यार करता है लेकिन सबसे छिपाता है और प्रीता से गलत व्यवहार करता है। लेकिन जल्द ही अब शो में नया मोड़ आएगा जब करण प्रीता एक होते दिखेंगे:-

Live Blog

21:37 (IST)28 Oct 2019
और कितनी मुसीबतों से लड़ेगी प्रीता

प्रीता लूथरा हाउस में कई मुसीबतों का सामना करते दिख रही है। घरवाले जहां उसको करण से अलग करना चाहते हैं वहीं करण भी बाहरी तौर पर प्रीता को परेशान करने से नहीं चूक रहा है। हालांकि वह यह सब खुद को और घरवालों को संतुष्ट करने के लिए कर रहा है लेकिन जल्द ही करण-प्रीता एक होते दिखेंगे। 

15:25 (IST)28 Oct 2019
प्रीता की बातें सुन सृष्टि हैरान..

प्रीता अपनी बहन सृष्टि से कहती सुनी गई कि वह दुखी है कि उसकी शादी पृथ्वी से नहीं हुई। करण ने सबके सामने मंडप पर प्रीता का हाथ मांग कर उससे शादी की थी। लेकिन कुछ घंटों में ही करण ने प्रीता का हाथ छोड़ दिया। इस बात को याद करते हुए वह कहती है कि पृथ्वी जी करण से तो अच्छे इंसान हैं। ये सुन प्रीता की बहन सृष्टि हैरान रह जाती है। 

13:59 (IST)28 Oct 2019
लड़ाई झगड़े के बाद भी एक दूसरे से प्यार करते हैं करण-प्रीता..

प्रीता ने अपने पति करण के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। दोनों के बीच इतनी लड़ाई झगड़ा औऱ परेशानियां थीं। फिर भी दोनों के बीच प्रेम है। 

12:18 (IST)28 Oct 2019
KUNDALI BHAGYA: पिछली बार बच गई थी शर्लिन इस बार क्या होगा?

आने वाले एपिसोड में शर्लिन अपनी घटिया चालों से लोगों की जानें लेती दिखेगी। शर्लिन अस्पताल में एडमिट मिस्टर लूथरा की नाक से श्वास नली निकाल देगी। अब मिस्टर लूथरा की जान को खतरा है। क्या होगा जब लूथरा फैमिली को शर्लिन की सच्चाई पता चलेगी। पिछली बार तो शर्लिन बच गई थी। लेकिन इस बार क्या वह बच पाएगी। 

12:07 (IST)28 Oct 2019
शर्लिन अपने गंदे इरादों में होगी कामयाब?

शो में अब बहुत ही मजेदार मोड़ आने वाला है क्योंकि शर्लिन का जल्द ही भंडा फोड़ होगा। तो वहीं प्रीता और करण एक बार फिर से एक होते दिखेंगे। सारे गिले शिकवे दूर होंगे। करीना प्रीता को गले भी लगाएगी। लेकिन ये सब होने में अभी वक्त है। अभी तो शर्लिन अपनी चालें चलने की तैयारी में है। शर्लिन मिस्टर लूथरा को मारना चाहती है।