Kundali Bhagya 27 Nov 2019 Episode: शो कुंडली भाग्य में एक बार फिर से एक्साइटमेंट से भरे एपिसोड दिखाए जा रहे हैं। करण और प्रीता की शादी टूटने के बाद अब प्रीता की फिर से शादी हो रही है-पृथ्वी से। अब ऐसे में कहीं फिर से वही सब तो दोबारा नहीं होने वाला जैसे पहले हुआ था? यानी पहले भी प्रीता की शादी पृथ्वी से ही हो रही थी, लेकिन दिलजले आशिक की तरह करण ने चाल चली और पृथ्वी को किडनैप कर खुद मंडप पर बैठ गया था। इसके बाद अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है फिर से करण कुछ ऐसा ही करे?

करण और प्रीता की इतनी फैन फॉलोइंग है कि फैंस इन दोनों को ही साथ देखना चाहते हैं। मेकर्स ऐसे में इन दोनों के आगे पीछे ही कहानी बुन रहे हैं। अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण प्रीता के घर पहुंचता है, उस वक्त प्रीता की मां उसे लाल जोड़ा दिखा रही होती है जो उसने शादी में पहनना है। ऐसे में करण ये सब देख कर इमोशनल हो जाता है। उसकी आंखें भर जाती हैं और वह प्रीता को और प्रीता उसे देख रहे होते हैं:-

https://www.youtube.com/watch?v=NJ2ItjGVJHI

Live Blog

Highlights

    20:43 (IST)27 Nov 2019
    बहन को है प्रीता की चिंता

    सृष्टि, प्रीता को देखकर काफी परेशान है और उसे अपनी बहन की चिंता है ऐसे में वो करण से प्रीता को लेकर बात करती नजर आ सकती है। करण जितना भी इनकार करे पर वो प्रीता से प्यार करता है और उसका प्यार उसकी आंखों में साफ नजर आता है।

    19:24 (IST)27 Nov 2019
    पृथ्वी चल सकता है कोई चाल

    प्रीता से जुदाई पृथ्वी से बरदाश्त नहीं होगी ऐसे में वो करण और प्रीता की जिंदगी में जहर घोलने के लिए कोई साजिश रच सकता है।

    18:11 (IST)27 Nov 2019
    सरला हो सकती है बीमार

    प्रीता की मां सरला एक बार फिर प्रीता और करण के चक्कर में बीमार पड़ सकती है। हालांकि प्रीता बहुत कोशिश कर रही है कि उसकी मां को किसी तरह की कोइ तकलीफ न हो लेकिन बेटी का दुख मां से देखा नहीं जाएगा।

    17:59 (IST)27 Nov 2019
    सृष्टि का है अहम रोल

    प्रीता, पृथ्वी से प्यार नहीं करती इस बात में तो किसी को भी कोई शक नहीं है लेकिन फिर भी हालात के आगे मजबूर होकर उसे शादी करनी पड़ रही है ऐसे में प्रीता की बहल सृष्टि उसे समझाएगी 

    13:04 (IST)27 Nov 2019
    फिर से प्रीता को सबकी नाक के नीचे से वटका के ले जाएगा करण-बोल रहे फैंस

    इधर, करण का भाई ऋषभ उसे कहता है कि तू क्या फिर से इस सिचुएशन में पड़ना चाहता है । ये तू गलत कर रहा है।' पिछली बार भी करण प्रीता और पृथ्वी की शादी तुड़वाता है। ऐसे में करण का भाई उसे याद दिलाते हुए कहता है कि क्या तू फिर से ऐसा चाहता है। इस पर करण सोच में पड़ जाता है। अब सोशल मीडिया पर हंसी मजाक करते फैंस और यूजर्स कह रहे हैं कि करण इस बार भी सबकी नाक के नीचे से प्रीता को वटका के ले जाएगा।  

    12:28 (IST)27 Nov 2019
    प्रीता को देख करण ने बनाई रोनी सूरत..

    करण इससे पहले चोरी छिपे प्रीता को देखने को पहुंचता है कि क्या सच में प्रीता की शादी हो रही है। वहां पहुंचने के बाद प्रीता की आंखे करण को देख नम हो जाती हैं। करण भी रोंदी सूरत लिए होता है..   

    12:14 (IST)27 Nov 2019
    प्रीता को क्या करण से है आने की उम्मीद..

    शो से एक और नया प्रोमो सामने आया है जिसमें प्रीता दुल्हन की तरह सजी दिख रही है। प्रीता पृथ्वी से शादी करने जा रही है। ऐसे में प्रीता कहती सुनाई देती है कि उसे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। प्रीता की बहन कहती है कि दीदी आप ये ठीक नहींकर रही। क्या पता करण जीजू आ जाएं। इसके बाद प्रीता कहती है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। 

    11:13 (IST)27 Nov 2019
    इस बार भी होगी पृथ्वी की हार, प्रीता को उड़ा ले जाएगा करण...!

    पृथ्वी की लाइफ में प्रीता को शर्लिन बिलकुल नहीं चाहती। इधर प्रीता डिस्टर्ब है क्योंकि करण ने उसके साथ अच्छा नहीं किया। तो ऐसे में नाराजगी में प्रीता ने बड़ा फैसला ले लिया है। पृथ्वी से शादी कर के क्या प्रीता सुखी रह पाएगी? क्या करण ऐसा होने देगा? कहीं इस बार भी करण मंडप से प्रीता को उड़ा तो नहीं ले जाएगा?

    10:51 (IST)27 Nov 2019
    पृथ्वी की ख्वाहिश न हो पूरी, इसके लिए अडंगी डालेगी शर्लिन..

    पृथ्वी प्रीता को किसी भी कीमत पर पाना चाहता है। प्रीता नहीं जानती कि शर्लिन और पृथ्वी के बीच में क्या है। बता दें, शर्लिन पृथ्वी के बच्चे की मां बनने वाली है। ऐसे में प्रीता की जिंदगी तबाह होने को है क्योंकि प्रीता से पृथ्वी शादी करने जा रहा है। हालांकि शर्लिन को इस बारे में पता नहीं है, लेकिन जब पता होगा को वह भी अपनी अडंगियां जरूर डालेगी।

    09:53 (IST)27 Nov 2019
    फिर से करण चलेगा ऐसी चाल, पृथ्वी के हाथ नहीं आने वाला कुछ?

    फैंस एक बार फिर से पृथ्वी को मायूस होते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। पिछली बार पृथ्वी सहरा पहन कर दूल्हा तो बन गया था लेकिन प्रीता का पति नहीं बन पाया था। करण ने जो बाजी मार ली थी। लेकिन बाद में करण के धोखे की वजह से प्रीता और करण में डिफ्रेंस आने लगे थे। अब फिर से प्रीता की शादी  पृथ्वी से होने जा रही है, फिर भी करण को बर्दाश्त नहीं है क्योंकि वह प्रीता से प्यार करता है पर दिखाता नहीं। तो क्या करण फिर से पिछली बार की तरह पृथ्वी की जगह खुद को सेट कर लेगा?