Kundali Bhagya:  कुंडली भाग्य में शर्लिन और पृथ्वी की चोरी पकड़ी जाने वाली है। शो कुंडली भाग्या में जहां करण और प्रीता की लाइफ में इतनी परेशानियां चल रही हैं। इधर, पृथ्वी और शर्लिन रंगरलियां मना रहे हैं। पृथ्वी अपनी चाल में सभी को फंसा रहा है। शर्लिन को वह प्यार का झांसा दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शादीशुदा प्रीता से दोबारा शादी करने के लिए भी तैयार है। हैरानी की बात तो ये है कि शर्लिन पृथ्वी के बच्चे की मां भी बनने वाली है। ये सब पृथ्वी इसलिए कर रहा है ताकि लूथरा फैमिली की जमीन जायदाद उसके नाम हो जाएग।

अब शर्लिन और पृथ्वी रंगेहाथों पकड़े जाएंगे वह भी रोमांस करते हुए। इसके बाद लूथरा परिवार में क्या तहलका मचेगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि लंबे वक्त से इनदोनों का नाटक चल रहा है। प्रीता पृथ्वी को अच्छा इंसान समझती है जबकि हकीकत कुछ और ही है वह पीछ पीछे कुछ और ही बन जाता है। कऱण क्या करेगा जब उसे पता चलेगा कि शर्लिन उसके बड़े भाई ऋषभ को धोखा दे रही है। करण अब एक बार फिर से प्रीता औऱ पृथ्वी की शादी में खलल पैदा करेगा। करण इस बीच कहेगा- अगर अब इन दोनों (शर्लिन-पृथ्वी ) का सच सबके सामने नहीं आया तो प्रीता की शादी पृथ्वी से हो जाएगी:-

Live Blog

17:34 (IST)22 Nov 2019
करण की जान आएगी मुसीबत में

शो कुंडली भाग्य में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले है जिसमें करण की जिंदगी बदल जाएगी क्योंकि उसे अहसास हो जाएगा कि वह आखिर चाहता क्या है। शो में प्रीता औऱ माहिरा दोनों एक ऐसी सिचुएशन में फंसने वाले हैं जिसमें करण उन्हें जब बचाने पहुंचेगा तो दोनों में से किसी एक को ही सेव कर पाएगा। पर अब सवाल खड़ा होता है कि करण माहिरा और प्रीता में से किसकी जान बचाएगा।

14:42 (IST)22 Nov 2019
सृष्टि को लगातार सता रही है प्रीता की चिंता

सृष्टि, प्रीता को देखकर काफी परेशान है और उसे अपनी बहन की चिंता है ऐसे में वो करण से प्रीता को लेकर बात करती नजर आ सकती है। करण जितना भी इनकार करे पर वो प्रीता से प्यार करता है और उसका प्यार उसकी आंखों में साफ नजर आता है।

13:53 (IST)22 Nov 2019
प्रीता के लाइफ में आएंगी मुश्किलें

लेकिन शो का एंगल बदलने जा रहा है। तो क्या वाकई करण और प्रीता की शादी टूट जाएगी और प्रीता पृथ्वी से शादी कर लेगी। पृथ्वी ठीक वैसा है जैसे हाथी के दांत दिखाने के कुछ खाने के कुछ। ऐसे में प्रीता के आगे जब  पृथ्वी की सच्चाई सामने आएगी तो क्या होगा। क्या शर्लिन पृथ्वी से प्रीता की शादी होने देगी? अब और क्या क्या सहना पड़ेगा प्रीता को फैंस के मन में सवाल उठ रहेहैं। 

13:20 (IST)22 Nov 2019
जल्द ही खुलेगी करण की आंखें

प्रीता ने मां को परेशान देख कर शादी करने का फैसला ले लिया है। दोबारा शादी करने के प्रीता के फैसले से करण को तगड़ा झटका लगने वाला है। करण अब कैसे रिएक्ट करेगा ये देखना बहुत दिलचस्प है। तो करण और प्रीता  का साथ छूट जाएगा? फैंस पूछ रहे हैं।

12:55 (IST)22 Nov 2019
प्रीता को सता रहा है इस बात का डर

प्रीता को सबसे ज्यादा चिंता अपनी मां सरला की है क्योंकि करण और प्रीता को लेकर कई बार उसकी मां की तबीयत बिगड़ चुकी है ऐसे में अब प्रीता अपनी मां को लेकर कोई रिस्क नहीं ले सकती है।

12:38 (IST)22 Nov 2019
प्रीता को भुला पाना करण के लिए मुश्किल

प्रीता से करण मन ही मन प्यार करता है जिसे वह कभी भी अपनी जुबान पे तो क्या चेहरे पर भी नहीं आने देता। प्रीता से बैर का दिखावा करण का सिर्फ ऊपरी खेल है। लेकिन जब प्रीता की जान खतरे में हो तब-तब करण ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उसे बचाया है। अब इस बार भी ऐसी ही सिचुएशन आ गई है। ऐसे में दूसरी तरफ माहिरा है जिससे उसकी शादी होने वाली है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माहिरा को उम्मीद होगी कि करण उसे पहले बचाएगा। लेकिन कहानी शायद यहां पलट सकती है।

12:15 (IST)22 Nov 2019
सृष्टि का होगा अहम रोल

प्रीता की बहन सृष्टि प्रीता को समझाएगी कि वो इस बात का फैसला कर ले कि क्यो वो करण से प्यार करती है या नहीं और उसके बाद ही कोई फैसला करे। प्रीत के मांग मे करण के नाम का सिंधूर इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रीता अभी भी करण से काफी प्यार करती है।

11:47 (IST)22 Nov 2019
प्रीता करण से हो सकती है दूर

प्रीता को सबसे ज्यादा चिंता अपनी मां की है ऐसे में वो करण से दूर जा सकती है क्योंकि करण और प्रीता के रिश्तों के बीच आ रहे तनाव का सबसे ज्यादा असर प्रीता की मां सरला पर ही पड़ा था। अब प्रीता दोबारा अपनी मां का दिल तोड़ने का रिस्क नहीं ले सकती है।

11:11 (IST)22 Nov 2019
शर्लिन करेगी आत्महत्या करने की कोशिश

पृथ्वी शर्लिन को धोखा दे रहा है। पृथ्वी के राज से पर्दा बहुत जल्द उठने वाला है। शर्लिन, पृथ्वी के बच्चे की मां बनने वाली है ऐसे में जब उसे पृथ्वी की सच्चाई का पता चलेगा तो वो इस बात से इस कदर टूट जाएगी कि शायद वो आत्महत्या कर ले।

11:08 (IST)22 Nov 2019
पृथ्वी ने की सारी हदें पार

पृथ्वी सारी हदें पार कर चुका है और हो न हो अब उसके पाप का घड़ा भी भर चुका है। ऐसे में उसके राज से पर्दा उठना तय है।