KumKum Bhagya: अभि और प्रज्ञा को दर्शक खूूब प्यार दे रहे हैं। तभी तो शो कुमकुम भाग्य टॉप रेटिंग चार्ट पर अपनी पोजिशन बनाए हुए है। शो में अब स्पॉइलर एलर्ट सिग्नल मिला है। प्रज्ञा की बेटी प्राची को अभि के बारे में सब पता चलने वाला है! इस तरफ कहानी अपना रुख मोड़ रही है। पिछले एपिसोड में अभि प्रज्ञा की मुलाकात एक ऐसी जगह होती है जहां अभि प्रज्ञा को देखते ही दुर्घटना का शिकार हो जाता है।
अभि के सिर पर स्लैब गिर जाता है, जिस वजह से वह बेहोश हो जाता है। प्रज्ञा को भी काफी चोट आती है, लेकिन अपनी परवाह किए बगैर वह अभि को अस्पताल लेकर पहुंचाती है। अब अभि की जान खतरे में है। अभि को बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत है। डॉक्टर्स जब प्रज्ञा को इस बारे में बताते हैं तो प्रज्ञा रोते हुए अपनी बेटी प्राची को फोन लगाती है।
अब प्राची को जब पता चलता है कि उसकी मां अस्पताल में है, ये सुनते ही पहले वह घबरा जाती है। लेकिन उसकी मां उसे बताती हैं कि वह बिलकुल ठीक है। लेकिन एक आदमी की जान खतरे में है। उस वक्त वह प्राची को कुछ नहीं बताती। प्राची को प्रज्ञा कहती है कि वह जल्दी अस्पताल आ जाए और खून दे।
लेकिन अब प्राची समझ नहीं पा रही कि उसकी मां इतनी घबराई क्यों है? आखिर क्या नाता है उसकी मां का उस शख्स से। इस तरह के सवाल प्राची के मन में आते हैं। शो में अब दिखाया जाएगा कि क्या प्राची इस बारे में जान पाएगी कि अभि उसका कौन है?
बता दें, ये शो इस वक्त काफी इंट्रस्टिग मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। शो में इस एक्सिडेंट की वजह से अभि की याददाश्त चली जाएगी, जिस वजह से वह प्रज्ञा को पहचान नहीं पाएगा। ऐसे में क्या उसकी मां प्राची को अपने अतीत के बारे में बताएगी? जानने के लिए ये ऐपिसोड देखना तो बनता है।

