Kumkum bhagya natak: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। कुमकुम भाग्य को फैंस का काफी प्यार मिलता है यही वजह है कि शो लगातार टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। कुमकुम भाग्य की कहानी अभि और प्रज्ञा के इर्द गिर्द घूमती है। फैंस अभि और प्रज्ञा के बीच दिखाए जाने वाले लव एंगल को काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में हम लेकर आए हैं अभि और प्रज्ञा के बीच दिखाए गए वही हसीन पल जिसे देखकर आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे।
अभि और प्रज्ञा के बीच रिश्ते शुरुआत से ही उतार चढ़ाव से भरे हुए हैं। अभि और प्रज्ञा दोनों ही एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं लेकिन कभी भी खुलकर इस बात का जिक्र नही करते हैं। ऐसे में अभि, प्रज्ञा से उसके दिल की बात पूछने के लिए उसके पास जाता है। अभि प्रज्ञा से पूछता है कि उसके लिए वो कितना मायने रखता है। अभि का सवाल सुन प्रज्ञा उसे जवाब दे ही रही होती है कि कुछ ऐसा होता है जिसके चलते वो चप्पल निकाल लेती है।
दरअसल प्रज्ञा एक कोकरोच को देखकर डर जाती है जिसके चलते उसे अभि के प्यार को छोड़कर चप्पल निकालने पर मजबूर होना पड़ता है। अभि पहले तो हैरान होता है लेकिन जब वो कोकरोच को देखता है तो डर कर प्रज्ञा के पीछे छिप जाता है। अभि प्रज्ञा से कहता है कि उसे कोकरोच से बेहद डर लगता है और ऐसे में वो ही कुछ कर सकती है।
प्रज्ञा हिम्मत दिखाती है और कोकोरोच को मारने की कोशिश करती है। हर बार नाकाम होने के चलते आखिरकार वो फैसला करती है कि अभि के जूते से ही इसका नाश हो सकता है वो अभि को सहारा देती है और उसके जूते निकाल लेती है। प्रज्ञा, कोकरोच को मारती इससे पहले वो भाग चुका होता है। कोकरोच से बचकर अभि बेहद खुश होता है और प्रज्ञा की जमकर तारीफ करता है।