kumkum Bhagya Preview Episode 14 December: प्राची घर से लापता है। प्राची की मां बेटी के न मिलने से बेहद परेशान हो गई है। प्रज्ञा को परेशानी में देख कर अभि भी परेशान हो गया है। प्राची को किडनैप कर लिया गया है। वहीं रणवीर की मोहब्बत उसे प्राची को बचाने के लिए खतरे में कूदने को प्रेरित करती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये आ गया है कि प्राची को बचाने पहुंचा रणवीर खुद गुंडों के चंगुल में जा फंसा है।

रणबीर प्राची को बचाने के लिए गुंडों के अड्डे पर जाता है जहां वो खुद फंस जाता है। मुश्किल से गुंडों से बची प्राची जब बाहर जाती है तो फिर रणबीर की गाड़ी को वहां देखती है। इसके बाद वह दोबारा अंदर जाने का फैसला लेती है। प्राची तो आजाद हो जाती है लेकिन जब वह रणवीर को देखती है तो पूछती है तुम क्या कर रहे हो यहां? रणवीर बताता है कि वह उसे बचाने के लिए आया था। तभी उनकी नोंकझोंक शुरू हो जाती है।

इधर, प्राची के मम्मी पापा बेहद परेशान हैं वह पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं। इस बीच अभि पुलिसवालों पर ही भड़क जाता है किवह प्राची को ढूंढ क्यों नहीं पा रहे हैं? अभि शाहना के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचता है। जहां उसका सामना प्रज्ञा से होता है। प्रज्ञा और सरिता थाने में सीसीटीवी फुटेज का इंतजार करते हुए थक चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=yWebq3FNh40

अभि जब प्रज्ञा को परेशान देखता है तो फिर वो पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर को जांच में तेजी लाने के लिए कहता है। लेकिन प्राची को विश्वास नहीं है कि पुलिस कुछ करेगी। ढीले रवैये को देखते हुए प्राची की तलाश करने के लिए प्रज्ञा और सरिता बाहर जाने का फैसला करते हैं।