Kumkum Bhagya 27 August Preview: शो के अगेल एपिसोड में सरिता और प्रज्ञा मिलकर मिस्टर मेहरा की फैमिली से मिलने का प्लान बना रही हैं। जैसा कि शो में मिस्टर मेहरा की पहचान का खुलासा हो चुका है। प्रज्ञा मिस्टर मेहरा की असलियत के बारे में जान चुकी है। और प्रज्ञा को अब पता चल चुका है कि विक्रम वो इंसान नहीं है जिसे वह अब तक मिस्टर मेहरा समझती आ रही है। वहीं आलिया और दिशा के बीच पूरब को लेकर काफी झगड़ा होता है। दिशा आलिया को चैलेंज करती है कि पूरब के अंदर उसके लिए एहसास जग रहे हैं और वह कुछ नहीं कर सकती है।

शो के आने वाले एपिसोड में कुछ दिलचस्प ड्रामा देखने को मिलने वाला है। प्रज्ञा विक्रम के ऑफिस पहुंचती है जहां वह मिस्टर मेहरा के बारे में सबकुछ पता करती हैं। प्रज्ञा के मिस्टर मेहरा के बारे में पूछी सारी बातें विक्रम दोस्त मेहरा को भी बता देता है।  इधर प्रज्ञा सरिता को मिस्टर मेहरा के बारे में सारी बातें बता देती है जिसके बाद सरिता प्रज्ञा को मिस्टर मेहरा से मिलने के लिए जोर डालती हैं। सरिता और प्रज्ञा फिर मेहरा एंड फैमिली को लंच या डिनर पर बुलाने की प्लानिंग बना रही हैं। इस प्लान से अभि और प्रज्ञा का क्या एक-दूसरे से होगा आमना सामना।

विक्रम और अभि प्राची के घर आते हैं। उसको कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट का पेपर। पेपर देने के बाद अभि और विक्रम जैसे ही कार में बैठते हैं प्रज्ञा छत से अभि को देख लेती है। शो में फिलहाल हाइबोल्टेज ड्रामा चल रहा है और इस शो में अभी और ड्रामे देखने को मिलेंगे। क्योंकि प्रज्ञा का पता चल चुका है कि रिया उसकी अपनी बेटी है। सहाना कॉलेज से जैसे ही आती है प्रज्ञा सहाना से पूछती है कि आखिर रेहा के पापा का नाम क्या है। इस बात पर सहाना कहती है कि उसे कुछ याद नहीं आ रहा लेकिन प्रज्ञा सहाना को याद करने पर जोर डालने लगती है। कुछ देर याद करने के बाद सहाना बताती है कि रेहा के पापा का नाम मिस्टर मेहरा है तो प्रज्ञा चौंक जाती है। सहाना प्रज्ञा को रेहा के घर का पता भी बताती है।

घर का पता मिलने के बाद प्रज्ञा अपने संदेह को दूर करने के लिए रेहा के घर पहुंच जाती है। प्रज्ञा मेहरा हाउस को देख हैरान रह जाती है और उसे 20 साल पुरानी बातें याद आने लगती हैं। उसको याद आता है कि यह घर 20 साल पहले उसका हुआ करता था। वहीं विक्रम और अभि प्राची के घर पहुंचते हैं। घर पर प्रज्ञा नहीं होती है। फिर वह सरिता बहन से मिलते हैं। अभि विक्रम को सरिता बहन से इंट्रोड्यूस कराता है और कॉन्ट्रेक्ट देने की बात कहता है।