Kumkum Bhagya, 10 Sept Latest Episode: शो कुमकुम भाग्य में इस वक्त कहानी काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आ चुकी है। अभि-प्रज्ञा ने गणेश पूजन पंडाल पर एक दूसरे को देख लिया है। प्रज्ञा अभि पर झूमर गिरने से बचा लेती है। तो वहीं अब प्रज्ञा की बड़ी बेटी पर मुसीबत आने वाली है। दरअसल, गणपति बप्पा की मूर्ति पर चढ़ाए गए लाखों के कीमती हार पर दो चोरों की नजर है। वो चोर घर में दाखिल हो चुके हैं और प्लान कर रहे हैं कि कैसे भी करके वह हार उड़ा ले जाएंगे।
चोरों का पिछला झूमर वाला प्लान तो प्रज्ञा ने फेल करवा दिया। तो वहीं अब चोर एक नया प्लान बना रहे हैं। पहला चोर दूसरे को आइडिया देता है कि वह यहां से किसी एक शख्स को ढाल बनाएगा और धमकी देकर हार उतरवा लेगा।
ऐसे में चोरों के निशाने पर अभि की बेटी रिया आएगी। रिया अपनी दोस्तों के बीच खड़ी बातें कर रही होगी। ऐसे में आज के एपिसोड में कुछ ऐसा होगा जिससे रिया चोरों के जाल में फंस जाएगी और चोरों की चाकू की नोंक पर आ जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=bAN5lc0d4IU
बता दें, पिछले दिनों शो में महाएपिसोड दिखाया गया था जिसमें प्रज्ञा और आभि का महामिलन हुआ था। फैंस को अभि-प्रज्ञा के मिलन की बहुत आस थी। लंबे वक्त के बाद सही पर अब अभि प्रज्ञा को स्क्रीन पर साथ दिखाया गया।
गणपति बप्पा के पूजा पंडाल में अभि प्रज्ञा की मुलाकात होता है। मिस्टर मेहरा के घर गणपति उत्सव का आयोजन होता है। प्राची अपनी मां को कहती है कि उसके परिवार को भी उत्सव में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। लेकिन प्रज्ञा पहले आने से मना करती है।
बाद में जब वह पंडाल पहुंचती है तो अभि के घरवाले उसे देख लेते हैं और बहुत खुश हो जाते हैं। घरवाले अभि को बताते हैं कि प्रज्ञा यहीं है। इसके बाद वह प्रज्ञा को ढूंढने लगता है। इस बीच झूमर अभि पर गिरने वाला होता है। तभी प्रज्ञा झूमर की टूटी रस्सी कोस पकड़ लेती है औऱ अभि के ऊपर गिरने से बचा लेती है।

