Kumkum Bhagya: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में प्राची को रेहा की मौजूदगी कॉलेज में परेशान करती है। ऐसे में वह कॉलेज न जाने का फैसला लेती है। रेहा ने कॉलेज में प्राची के लिए गलत बातें फैलाई हैं, जिसका सीधा असर प्राची पर पड़ता है। तो वहीं प्रज्ञा प्राची के अंदर मजबूती पैदा करने की कोशिश करते हुए कहती है उसे ये सब फेस करना होगा। वह इन चीजों से भाग नहीं सकती। आलिया और रेहा मानती हैं कि वह अपने प्लान में कामयाब हो रही हैं और जल्द ही वह प्राची को कॉलेज से बाहर फेंकवा देंगी।
इधर, जहां रेहा देखती है कि रणबीर प्राची को सांत्वना दे रहा है, ऐसे में वह प्रिंसिपल के पास जाकर प्राची के खिलाफ और बुरी बातें बोलती है कि आखिरी रात पार्टी में क्या हुआ था! इसके बाद प्रिंसिपल प्राची को कॉलेज से टेंपरेरी ससपेंड कर देते हैं। प्राची अपना पक्ष रखने की कोशिश करती है लेकिन असफल हो जाती है, इस बीच कोई उसे सुनने के लिए तैयार नहीं होता। इसके बाद प्राची बहुत दुखी हो जाती है।
अब आने वाले एपिसोड में क्या होगा?
हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया जाता है कि शो में प्राची अपनी जान लेने की कोशिश करती है। इस दौरान प्राची (Mugdha Chaphekar) नींद की ढेर सारी गोलियां खा लेती है। प्राची अपने कमरे में अकेली होती है। ऐसे में वह यह निर्णय लेती है। तभी प्रज्ञा उसे ऐसा करते हुए देख लेती है।
इस बीच वह प्राची को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन प्राची अपने जोन में होती है। प्रज्ञा कमरे में घुसने के लिए दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करती है। दरवाजे की कुंडी टूटती है या नहीं प्रज्ञा प्राची को बचा पाती है या नहीं यह देखने के लिए इस एपिसोड को देखना होगा।

