Kumkum Bhagya, 07 oct 2019 Preview Episode: टीवी का लोकप्रिय शो Kumkum Bhagya दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। Kumkum Bhagya के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा और अभि पुलिस स्टेशन में हुए वाक्ये के बारे में बहस करते हुए नजर आएंगे। प्रज्ञा इस बात से हैरान है कि अभि ने ऋषि की पिटाई की है। वहीं इस पूरे मामले पर अभि, प्रियंका को समझाते हुए कहता है कि ये ऋषि के बारे में नहीं है, लेकिन तुम बताओ क्या प्रियंका को न्याय मिल रहा है।
प्रज्ञा कहती है कि ऋषि की जगह प्रियंका को जेल में होना चाहिए था। अभि,प्रज्ञा से कहता है कि एक महिला होने के बावजूद वो इतनी बेरहम कैसे हो सकती है। इसपर प्रज्ञा कहती है कि वो सच्चाई और झूठ के बीच का अंतर जानती है जिसे तुम (अभि) समझ नहीं पा रहे हो। अब देखना होगा कि क्या ऋषि की गिरफ्तारी प्रज्ञा और अभि को अलग कर देगी?
वहीं पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्राची और शाहाना सरला के साथ घर लौटते हैं लेकिन प्रज्ञा और ऋषि घर पर नहीं मिलते हैं। वहीं रिया, प्रियंका को अपने दोस्तों के साथ पार्टी में ले जाती है और प्रियंका उसके और ऋषि के बारे में सबको सच बताती है लेकिन कोई भी उस पर विश्वास नहीं करता है।

Highlights
प्रज्ञा इस बात से हैरान है कि अभि ने ऋषि की पिटाई की है। अभि,प्रज्ञा से कहता है कि एक महिला होने के बावजूद वो इतनी बेरहम कैसे हो सकती है। इसपर प्रज्ञा कहती है कि वो सच्चाई और झूठ के बीच का अंतर जानती है जिसे वो कभी नहीं समझ सकता।