‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि तनु, अभि पर नाराज होती है कि वो बस कहने को उसके साथ होता है और उसका ध्यान कहीं और होता है। वो कहती है कि कहीं वो प्रज्ञा से प्यार तो नहीं करता है। अभि कहता है कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा है कि ये किस तरह का बिहेवियर है। और उसे उसकी इतनी याद क्यों आती है। वो कहता है कि अगर वो इतनी फिक्र करती है तो उसे भी उसकी फिक्र होती है। दूसरी तरफ प्रज्ञा को गुंडे काफी परेशान करते हैं। वे उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करते हैं कि तभी वहां पूरब आ जाता है और गुंडे को पीछे से पकड़ कर उसे प्रज्ञा से अलग करता है। वो कहता है कि जब तक उनका लक्ष्मण जैसा भाई उसके पास है उसे कोई हाथ भी नहीं लगा सकता है। पूरब उन गुंडों को मारकर ठिकाने लगाता है। लेकिन इसी बीच उन दोनों की कोई वीडियो उतार लेता है। इधर घर पर तनु, आलिया से कहती है कि उसका भाई उसके साथ बिल्कुल समय नहीं बिता रहा है और पता नहीं किसके खयालों में खोया रहता है।
आलिया अपने भाई अभि को समझाती है कि उससे तनु की शादी होने वाली है और वो तनु के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। वो कहती है कि वो तनु के साथ फैमिली बनाने वाले हैं तो उसे सबसे ज्यादा समय तनु को ही देना चाहिए। आलिया दोनों को संगीत के लिए नीचे चलने को कहती है। तनु तो पहले गुस्से में मना कर देती है लेकिन अभि के कहने पर वे दोनों नीचे जाते हैं। नीचे तनु की मां तनु को दुपट्टा देकर संगीत के रस्म की शुरुआत करती है। वो दादी को भी शगुन देकर रस्म अदायगी करने को कहती है। दादी उनसे कहती हैं कि उनका शगुन उन्हें पसंद नहीं आया है तो क्या वे उन्हें वापस ले सकती है। तनु की मां उनकी बात मान जाती हैं। इस पर दादी कहती हैं कि उन्हें उनकी बेटी पसंद नहीं आईं तो क्या वे उसे भी बदल देंगी। आलिया कहती हैं कि दादी मजाक कर रही है। तभी वहां पूरब और प्रज्ञा एंट्री लेते हैं। अभि उन्हें देखकर खुश हो जाता है। वो शगुन से उठकर प्रज्ञा को साईड में ले जाकर उससे कुछ बात करता है। तनु, अभि को ऐसे देखकर काफी गुस्सा करती है।
कुमकुम भाग्य 28 दिसंबर फुल एपिसोड: अभि और तनु का संगीत सेरमनी हुई कैंसिल