‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ के 13 अक्तूबर के एपिसोड में अभि, आउटहाउस में प्रज्ञा को डांटता है कि उसकी वजह से उसका नाम फैमिली में खराब हुआ है। उसने कहा कि उसने ये सब किया है क्योंकि वो उसकी नंबर वन फैन है। वो बोलता है कि वो उसे सजा देकर रहेगा। वो वहां रखे चेयर पर बैठ जाता है। प्रज्ञा कहती है कि वो उसे सजा क्यों नहीं दे रहे हैं। वो सोचता है कि आखिर क्या सजा दूं। कभी सोचता है कि झाड़ू लगवाऊं कभी सोचता है उससे बरतन धुलवाऊं। फाईनली वो उसे बोलता है कि कल दशहरा है तो उसे पूरे लॉन की डेकेरेशन करनी पड़ेगी। वो बोलती है कि यहां वो आलिया की वजह से आई है। अभि को यकीन नहीं आता है कि आलिया ने उसे ये करने को कहा है। वो प्रज्ञा को आलिया के पास लेकर जाता है। अभि उससे पूछता है कि उसने किससे पूछ कर उसे आउटहाउस में शिफ्ट करवाया। वो बोलता है कि उसे भी काम के सिलसिले में वहां जाना पड़ेगा। उसने कहा कि वो उसे शो ऑफ करने के लिए नहीं जबकि उसे इसकी जरूरत है इसलिए रखा है। अभि ने प्रूव कर दिया कि वो उसके सारे काम अच्छे से कर देती है। आलिया बोलती है कि उसने तनु के कहने पर प्रज्ञा के लिए ये डिसीजन लिया था क्योंकि उसने प्रज्ञा को उनके कमरे में देख लिया था। अभि ने कहा कि तनु को जो भी प्रॉब्लम होगी वो खुद उससे आकर बात करेगी।
अभि प्रज्ञा को अपने रूम में लेकर उसे डॉक्युमेंट ढूंढने का काम देता है। तभी वहां पूरब आ जाता है। वो उसे देखकर बोलता है कि उसने उसे बताया नहीं ये उसकी सेक्रेटरी है। अभि उससे इस बात के लिए सॉरी बोलता है। अभि के पूछने पर कि प्रज्ञा ने अपने घर पर क्यों नहीं बताया कि वो उसकी सेक्रेटरी है। इस पर पूरब उसकी बात को टाल कर उसे समझाता है।
आलिया ने दशहरे के दिन प्रज्ञा को मरवाने के लिए एक शार्प शूटर को पैसे देती है। वो उससे मीटींग करती है। वो बोलता है कि वो बाकी के पैसे काम पूरा करने के बाद लेगा। आलिया उसे प्रज्ञा की फोटो और एडवांस के पैसे देती है। वो उसे दशहरे के दिन आने को कहता है। शार्पशूटर, अभि की दादी को फोन कर के धमकी देता है कि वो दशहरे के दिन अभि को मारने आ रहा है वो चाहे तो उसे बचा ले। दादी काफी परेशान हो जाती है इस पर पूरब उन्हें समझाता है।
इधर मिताली, राज के रूखेपन को लेकर काफी दुखी है तो उसकी सासूमां उसे समझाती है कि इस बार राज सबके साथ घर पर ही दशहरा मनाएगा। ये सुन कर वो बहुत खुश हो जाती है।
पूरब अभि को समझाता है कि उसे घर पर दशहरा सेलिब्रेशन नहीं करना चाहिए। वो उसे प्रैंक कॉल वाली बात बताते हैं। लेकिन वो उनकी बात नहीं मानता है। तभी वहां आलिया आती है। अभि उसे कॉल वाली बात बताता है। वो सोचती है कि उसने प्रज्ञा की सुपारी दी थी लेकिन वो अभि को मारने की बात क्यों कर रहा है। अभि और आलिया दोंनों दादी को मनाने जाते हैं। पूरब, प्रज्ञा को आलिया पर नजर रखने को कहता है। प्रज्ञा सोचती है कौन अभि को मारने की साजिश कर सकता है, ऐसा तो नहीं कि निखिल ने ये प्लान किया हो।
कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि दादी, प्रज्ञा से अभि को बचाने का वादा लेती है।
Read Also:
‘कुमकुम भाग्य’ में आलिया ने प्रज्ञा को आउटहाउस में शिफ्ट करवाया