Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य में इस वक्त जबरदस्त मोड़ आ चुका है। अभि और प्रज्ञा एक दूसरे के सामने आ चुके हैं। कभी रिश्तों को लेकर तो कभी विचारों को लेकर अभि प्रज्ञा एक दूसरे के खिलाफ दिखाई देते रहे हैं। इस बार अभि प्रज्ञा प्रियंका और ऋषि की वजह से एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि ऋषि ने उसके साथ बदतमीजी की है ऐसे में पुलिस में मामला दर्ज करा दिया जाता है। अब अभि प्रियंका को सपोर्ट कर रहा है। तो वहीं प्रज्ञा ऋषि के सपोर्ट में उतर आई है।

अभि कहता है वह महिला है और महिला का दर्द नहीं समझ पा रही। ऐसे में अब प्रज्ञा आने वाले एपिसोड में अभि को जवाब देती दिखेगी कि वह महिला होने के साथ साथ एक इंसान भी है और वह समझ पा रही है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। शो में अब कौन सच्चा कौन झूठा ये तो आने  वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। लेकिन क्या अभि और प्रज्ञा क्या एक बार फिर सबके सामने अपना तमाशा बना देंगे… यह तो इस एपिसोड को देखकर ही पता चलेगा। शो में आगे और क्या कुछ होगा खास आइए जानते हैं:-

Live Blog

19:14 (IST)14 Oct 2019

deleting_message

19:14 (IST)14 Oct 2019

deleting_message

16:41 (IST)09 Oct 2019
क्या प्रिंयका की रची साजिश समझ पाएगा अभि

शो में दिखाया जा रहा है कि ऋषि को प्रियंका ने फंसा दिया है। ऐसे में अभि प्रियंका की साइड लेता दिखता है। वहीं प्रज्ञा, अभि से कहती है कि वो कभी भी सच्चाई को देख नहीं पाएगा। अभि और प्रियंका के बीच काफी बहस होती है। अब देखना होगा कि क्या प्रियंका अपने प्लान में कामयाब हो जाएगी।

15:05 (IST)09 Oct 2019
क्या प्रज्ञा और अभि के रिश्तों में आ जाएगी दरार

कुडंली भाग्य में दिखाया जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी चाल चल दी है और ऋषि को फंसा दिया है। ऐसे में अभि प्रियंका की साइड लेता है। वहीं प्रज्ञा इस पूरे मामले में ऋषि के साथ है। अब देखना होगा कि क्या इस बात से इन दोनों के रिश्तों में दरार आ जाएगी।

13:28 (IST)09 Oct 2019
अभि ने ऋषि के खिलाफ की पुलिस कंप्लेंट..

शो में ऋषि को प्रियंका ने फंसा दिया है। ऐसे में अभि प्रियंका की साइड लेता दिखता है। अभि को प्रियंका अजीबों गरीब हालत में मिली। ऐसे में उसने अभि को बताया कि उसके साथ ऋषि ने अच्छा नहीं किया। इसके बाद अभि को गुस्सा आ जाता है और वह ऋषि के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कर देता है।  

12:10 (IST)09 Oct 2019
इतनी इंसेंसिटेव कैसे हो सकती हो.. प्रज्ञा के लिए बोल पड़ा अभि..

अभि और प्रज्ञा के बीच पुलिस स्टेशन में ही झगड़ा हो जाता है। अभि प्रज्ञा को ब्लेम करते हुए कहता है कि वह कैसे एक औरत होते हुए दूसरी और के लिए सेंसेटिव नहीं है। इस पर प्रज्ञा कहती है कि वह सही और गलत में फर्क करना जानती है। गलत प्रियंका है न कि ऋषि। जस्टिस ऋषि को मिलना चाहिए।