Kumkum Bhagya, 8th Sep, Upcoming Special Episode: शो कुमकुम भाग्य में अब अभि-प्रज्ञा के मिलन की घड़ी फाइनली आ ही गई है। दर्शक इससे काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। 8 सितंबर (Sunday) के स्पेशल एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गणेश उत्सव के बीच अभि और प्रज्ञा की मुलाकात होगी।
एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि सच्चे दिल से गणपति बप्पा के सामने खड़े होकर मुराद मांगता है कि उसे उसकी प्रज्ञा मिल जाए। तभी होगी प्रज्ञा की एंट्री। प्रज्ञा बप्पा की आरती के बाद वापस जा रही होगी तभी प्रज्ञा के कंधे पर अभि हाथ रख देगा। प्रज्ञा जैसे ही पीछे मुड़ेगी वह अभि को अपने सामने पाएगी। प्रज्ञा उसे देखती रहजाएगी और दोनों की आंखों में आंसू आ जाएंगे। एक दूसरे को देख कर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य से नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अभि कहता सुना जाता है- ‘बप्पा इस बार मेरी सारी परेशानियां दूर करदो। मुझे मेरी प्रज्ञा से मिलादो।’ इसके बाद अभि और प्रज्ञा काअद्भुत मिलन होगा। प्रज्ञा को देखते ही अभि कहेगा- ‘तुम लौट आई प्रज्ञा? बप्पा ने मेरी बात सुन ली’। अब ऐसे में मुलाकात के बाद सब कुछ ठीक होजाएगा या फिर मिलने के बाद भी अलग ही रहेंगे अभि प्रज्ञा शो में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
https://www.youtube.com/watch?v=-rtZgvPwruI
बताते चलें, शो में अभि-प्रज्ञा की बेटियां भी हैं – प्राची और रिया। दोनों एक ही कॉलेज में हैं। दोनों की आपस में बिलकुल भी नहीं बनती। ऐसे में जब उन्हें पता चलेगा कि दोनों एक ही मां की संतान हैं तो कैसे रिएक्ट करेंगीं प्राची और रिया। शो में इसी के साथ ही बड़ा बवंडर आने वाला है। इसी के साथ ही शो काफी इंट्रस्टिंग हो गया है। आने वाले एपिसोड में क्या होगा जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता.कॉम के साथ।