Kumkum Bhagya, 8th Sep, Special Episode Written Update: जी टीवी का शो ‘कुमकुम भाग्य’ दर्शकों को खूब पसंद आता है। सृति झा (प्रज्ञा) और शब्बीर (अभि) स्टारर शो के फैन्स लंबे वक्त से दोनों के मिलन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सालों बाद अभि और प्रज्ञा का अद्भुत मिलन हुआ। गणपति उत्सव के मौके पर दोनों की मुलाकात एक पंडाल में होती है। जहां पर गणपति बप्पा के सामने अभि प्रार्थना करता है कि उसे उसकी प्रज्ञा मिल जाए। वहीं इसी इसी पंडाल में गणपति पूजा के लिए प्रज्ञा भी आई हुई थी। तभी अचानक से दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात होती है।

चोर जब झूमर की रस्सी काट रहे होते हैं प्रज्ञा देख लेती है और वह भागते हुए उपर जाती है और कटे हुए रस्सी को पकड़ लेती है। प्रज्ञा को सभी लोग देख लेते हैं।  अभि भी प्रज्ञा को देख लेता है और भागते हुए उपर जाता है और वह भी रस्सी पकड़ लेता है। दोनों को इस तरह देखकर आलिया मन में कहती है- बिछड़े हुए प्रेमी लग रहे हैं। प्रज्ञा और अभि झूमर की कटी रस्सियों को दो छोरों से पकड़ कर एक-दूसरे को ही देखते रहते हैं। दोनों की बेचैनी साफ दिखती है। एक-दूसरे को देखकर काफी खुश होते हैं। इस तरह प्रज्ञा और अभि का मुलाकात होती है। वहीं प्रज्ञा को देख अभि के घरवाले भी काफी खुश होते हैं। गणपित को धन्यवाद कहते हैं। अब आगे के एपिसोड में और नए मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

पढ़ें शो जुड़ी अपडेट्स-

Live Blog

Kumkum Bhagya: पढ़ें शो से जुड़े अपडेट्स

Highlights

    14:33 (IST)08 Sep 2019
    बेचैन निगाहों से एक-दूसरे को देखते रहे अभि और प्रज्ञा, अगले एपिसोड में दिखेगा नया ट्विस्ट

    दोनों को इस तरह देखकर आलिया मन में सोचती है- बिछड़े हुए प्रेमी लग रहे हैं। प्रज्ञा और अभि झूमर की कटी रस्सियों को दो छोरों से पकड़ कर एक-दूसरे को ही देखते रहते हैं। दोनों की बेचैनी साफ दिखती है। एक-दूसरे को देखकर काफी खुश होते हैं।

    14:28 (IST)08 Sep 2019
    अभि ने प्रज्ञा को देखा

    प्रज्ञा भागते हुए उपर जाती है और कटे हुए रस्सी को पकड़ लेती है। प्रज्ञा को सभी लोग देख लेते हैं। अभि भी देख लेता है और भागते हुए उपर जाता है और वह भी रस्सी पकड़ लेता है। इधर सरिता चोरों की सारी बातें सुन लेती है जो गणपति के गहने की चोरी का प्लानिंग कर रहे होते हैं।

    14:18 (IST)08 Sep 2019
    अभि की आवाज सुन प्रज्ञा होती है इमोशनल

    अभि अनाउंस करते हुए बोलता है- प्रज्ञा। इसपर प्रज्ञा काफी भावुक हो जाती है फिर वह जिधर से आवाज आती है जाने लगती है तभी गणपति की मूर्ति चुराने वालों पर प्रज्ञा की नजर पड़ती है जो रस्सी काट रहे होते हैं।

    14:14 (IST)08 Sep 2019
    प्रज्ञा को ढूंढती मासी

    मासी आलिया से पूछती है कि प्रज्ञा को देखा इसपर आलिया कहती है कि क्या वहम है प्रज्ञा यहां नहीं है। वहीं अभि की भाभी कहती है कि प्रज्ञा यहीं है उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है।

    14:09 (IST)08 Sep 2019
    शो में दीपिक सिंह ने किया डांस परफॉर्मेंस

    कुम कुम भाग्य के  गणपति स्पेशल शो में टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का डांस परफॉर्म होता है। इसके साथ ही करण माही भी दीपिका का साथ देते नजर आते हैं। 

    14:06 (IST)08 Sep 2019
    प्रज्ञा के साथ अभि अपने पुराने दिनों को याद करता है

    अभि और प्रज्ञा साथ में शानदार डांस करते हैं। लेकिन ये हकीकत नहीं होता है। अभि को पुराने दिन याद आते हैं।

    14:01 (IST)08 Sep 2019
    अभि-प्रज्ञा का डांस

    शो में आगे प्रज्ञा-अभि रोमांटिक गाने पर डांस करते हैं। अभि-प्रज्ञा फैन्स के लिए यह बेहद खास पल है। देखिए डांस का वीडियो-

    13:56 (IST)08 Sep 2019
    भाभी से आलिया की लड़ाई

    आलिया भाभी से लड़ जाती है कि उसने अभि से क्यों बताया कि प्रज्ञा यहां पर है। भाभी कहती हैं कि अभि पहले ही भगवान से प्रज्ञा संग मिलन की दुआ मांग चुका होगा। ऐसे में वह और मैं कुछ नहीं कर सकते।

    13:53 (IST)08 Sep 2019
    अभि और प्रज्ञा का होने जा रहा सामना

    अभि अपनी भाभी की बात को सुनकर चौंक जाता है। अभि इमोशनल हो जाता है और बप्पा का शुक्रिया अदा करता है। अभि भाभी को शुक्रिया कहता है और फौरन उसे खोजने के लिए निकल जाता है।

    13:52 (IST)08 Sep 2019
    अभि की भाभी ने देखा प्रज्ञा को

    अभि के परिवार के एक शख्स की प्रज्ञा पर नजर पड़ जाती है। वह अभि को खोजने लगता है कि वह बता सके कि प्रज्ञा यहीं पर है। अभि कहता है कि भाभी आप इतनी परेशान क्यों हो रही हैं? अभि की भाभी कहती हैं कि प्रज्ञा को उसने देखा है।

    13:49 (IST)08 Sep 2019
    रित्विक ने दी शानदार परफॉर्मेंस

    कुमकुम भाग्य के महाएपिसोड में एक्टर रित्विक ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। हर हर महादेव गाने पर रित्विक की डांस परफॉर्मेंस कमाल की थी।

    13:45 (IST)08 Sep 2019
    रणबीर प्राची के बीच आ जाएंगी दूरियां?

    रणबीर प्राची को प्रपोज करता है। रेहा अंधेरे कमरे में होती है रणबीर को लगता है कि वह प्राची है और वह आईलवयू कहता है। तभी रेहा रणबीर को उसे प्रपोज करने की प्रैक्टिस कराती है। दोनों के बीच की बातों को सुनकर प्राची परेशान हो जाती है।

    13:43 (IST)08 Sep 2019
    चोरों को देखकर शॉक्ड हुई रेहा

    चोर खुद को पुलिस से बचाने के लिए कमरे में छिप जाते हैं। रेहा दोनों को कमरे में बंद कर देती है और कहती है कि अच्छा हुआ कि वह दोनों कमरे में आ गए हैं, उसने दरवाजा बंद कर दिया है। इस बात से घबराए चोर कमरे की खिड़की से कूदने की बात कहते हैं।

    13:32 (IST)08 Sep 2019
    गहने चोरी करने की ताक में चोर

    पंडाल में वेटर्स बनकर आए चोर गणपति जी के गहने चोरी करने की ताक में होते हैं। वेटर्स आपस में बात करते हैं कि अब तो पुलिस वाला भी चला गया है। तभी प्रज्ञा कैटर्स मालिक के पास जाती है और कहती है कि उसे अपने सारे वेटर्स को एक जगह कर पहचान करनी चाहिए, कहीं कोई बाहरी शख्स तो नहीं आ गया। वेटर्स मालिक कहता है कि वह सभी वेटर्स को बुला देता है।

    13:26 (IST)08 Sep 2019
    कुंडली भाग्य के प्रीता-करण की रोमांटिक परफॉर्मेंस

    शो में आगे दिखाया गया कि कुंडली भाग्य के प्रीता और करण भी रोमांटिक परफॉर्मेंस देते हैं। दोनों ने गाने पर डांस किया। शो में नए-नवेले पति-पत्नी बने करण और प्रीता की केमेस्ट्री देखने लायक थी।

    13:26 (IST)08 Sep 2019
    रणबीर करेगा प्राची को प्रपोज

    प्राची की बात सुनकर रेहा इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए जाती है। वहीं मन ही मन प्राची सोचती है कि रेहा गलत कर रही है। उसे यह बात अपने पापा को बतानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर रणबीर रेहा की बात मानकर प्राची को प्रपोज करने का मौका खोज रहा होता है।

    13:24 (IST)08 Sep 2019
    प्राची ने रेहा को चेताया

    प्राची रेहा से कहती है कि वह खतरे में है। प्राची कहती है कि रेहा ने गणेश भगवान की मूर्ति लाने के वक्त दो लड़कों से लड़ाई की थी। प्राची कहती है कि उसने पंडाल में उन लड़कों को देखा है। प्राची कहती है कि वह दो लोग तुम्हारे लिए आए हैं और उनके हाथ में चाकू भी है।

    13:22 (IST)08 Sep 2019
    सरिता ने अभि को बताया अपना शक

    सरिता अभि से कहती है कि यहां पर कुछ गलत होने वाला है। सरिता कहती है कि भोलाराम को वह जानती है और उसका दो साल से ही कैटरिंग का बिजनेस है और उसने कहां कि वह पांच साल से काम कर रहा है। ऐसे में उसे शक हो रहा है।

    13:21 (IST)08 Sep 2019
    सरिता ने प्रज्ञा को किया कॉल

    सरिता प्रज्ञा को कॉल करती है और कहती है कि उसे कोई जरूरी बात करनी है। सरिता प्रज्ञा से कहती है कि यहां कोई गड़बड़ होने वाली है, क्योंकि प्रज्ञा के किचन से जाने के बाद सभी वेटर्स भी बाहर निकल जाते हैं। सरिता कहती है कि उसने दो वेटर्स से बात पूछा तो उन्होंने कहा कि हरीश और सतीश। ऐसे में दो लोग एक ही नाम के। प्रज्ञा कहती है कि वह जाकर बात करती है।

    13:18 (IST)08 Sep 2019
    शमिता शेट्टी ने किया धमाकेदार डांस

    आगे शो में शमिता शेट्टी की एंट्री होती है। शमिता शेट्टी मराठी गाने 'अप्सरा' गाने पर डांस करती है। शमिता के डांसिंग स्टेप्स और मराठी लुक देखने लायक हैं।

    13:15 (IST)08 Sep 2019
    प्राची के सामने चोर से गिरा चाकू

    प्राची अपनी दोस्त संग रणबीर के साथ हुए वाकये को बता रही होती है। तभी एक वेटर (चोर) उसके सामने आ जाता है और उसके हाथ से चाकू गिर जाता है। प्राची को लगता है कि वह रेहा से बदला लेने के लिए आए हैं। तभी प्राची रेहा को यह बात बताने के लिए चली जाती है।

    13:11 (IST)08 Sep 2019
    रेहा रणबीर से करती है बात

    रेहा रणबीर से कहती है कि वह प्राची संग अगर गुस्से से बात करेगा तो वह उससे बात नहीं करेगी। रेहा कहती है कि वह तुरंत जाकर उसे प्रपोज करे। रणबीर कहता है कि अभी बहुत जल्दी है। लेकिन रेहा रणबीर की बात मानने से इंकार कर देती है और कहती है उसे प्राची को प्रपोज करना होगा।

    13:10 (IST)08 Sep 2019
    रणबीर से प्राची की हुई लड़ाई

    शो में तभी रणबीर के सामने प्राची आ जाती है। प्राची कहती है कि वह पूरे दिन उससे बात न करे। प्राची की बात सुनकर रणबीर कहता है कि यह तो उसके दिल की बात है, जाओ नहीं करेगा वह बात। तभी रणबीर की बाहों में प्राची गिर जाती है। रोमांटिक गाना पीछे से बजने लगता है, तभी प्राची कहती है कि अब छोड़ोगे रणबीर। रणबीर और प्राची को रेहा देख रही होती है। तभी गुस्से से लाल रणबीर कहता है कि प्राची मेरे सामने मत आना, वरना बहुत बुरा होगा।

    13:04 (IST)08 Sep 2019
    पंडाल में घुसे चोर

    वहीं दूसरी ओर वेटर्स ने चोरी वाले गहने को गणपति जी को पहना दिया है। तभी पुलिस ऑफिसर आकर अभि से कहते हैं कि चोर घूम रहे हैं, ऐसे में वह बचकर रहें। तभी चोर सोचते हैं कि आखिर वह बप्पा के पास से ज्वेलरी कैसे निकालेंगे।

    13:02 (IST)08 Sep 2019
    प्रज्ञा को मैसेज करता है अभि

    अभि प्रज्ञा को मैसेज कर कहता है कि वह गणपति उत्सव में हैं और वह भी है, तो मुलाकात करते हैं। अभि प्रज्ञा को लिखता है कि वह उससे मिले बिना न जाए। प्रज्ञा कहती है कि श्योर। प्रज्ञा कहती है कि वह मिलकर देखना चाहती है कि आखिर अभि में क्या है जो सरिता और उनकी बेटी फैन हो गई है।

    12:49 (IST)08 Sep 2019
    सुरभि ज्योति का डांस

    शो में आगे नागिन-3 एक्ट्रेस सुरभि ज्योति डांस परफॉर्मेंस देती हैं। सुरभि गणपति महोत्सव में 'साकी साकी' गाने पर डांस करती हैं। सुरभि की डांस परफॉर्मेंस को सभी एन्जॉय करते हैं।

    12:46 (IST)08 Sep 2019
    क्या वेटर चल रहा कोई चाल?

    तभी एक वेटर कुछ गड़बड़ करने की तैयारी में होता है। वेटर के पास उसके बॉस का फोन आता है। वेटर फोन पर बात कर ही रहा होता है तभी वहां पर सरिता आ जाती है और वह डर जाता है। वेटर कहता है कि वह अपनी पत्नी से बात कर रहा है।

    12:45 (IST)08 Sep 2019
    किचन में सरिता-प्रज्ञा

    प्रज्ञा-सरिता मदद करने के लिए किचन में जाती हैं। जहां पर प्रज्ञा वेटर्स को समझाती है कि वह अपना-अपना काम बांट लें और गेस्ट के हाथ खाली न रहने दें।

    12:43 (IST)08 Sep 2019
    कुमकुम भाग्य में डांस परफॉर्मेंस

    गणपति उत्सव के दौरान शो में डांस परफॉर्मेंस होती है। कुछ बच्चों का ग्रुप तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते हैं। बच्चों की डांस परफॉर्मेंस को अभि और प्रज्ञा अलग-अलग जगह बैठकर एन्जॉय करते हैं।

    12:41 (IST)08 Sep 2019
    रेहा की बात से हौरान हुई प्राची

    अपनी मां को यादकर रेहा रोने लगती है। प्रज्ञा का हाथ पकड़कर रेहा कहती है कि उसकी मां उसके सामने हैं और बताया भी नहीं। रेहा की बात को सुनकर प्रज्ञा चौंक जाती है। वहीं दूसरी ओर प्राची रणबीर को अपने दोस्तों संग देखकर जेलस फील करती है।

    12:31 (IST)08 Sep 2019
    रेहा ने प्रज्ञा को कहा- शुक्रिया

    रेहा गणपति उत्सव में प्रज्ञा को देखकर खुश जाती है और सरिता-प्रज्ञा को शुक्रिया कहती है। प्रज्ञा रेहा से कहती है कि वह बप्पा से इस बार जो भी मांगेगी, उसे मिलेगा। प्रज्ञा की इस बात को सुनकर रेहा इमोशनल हो जाती है और कहती है कि वह हर साल मां का प्यार मांगती है लेकिन अभी तक नहीं मिला। रेहा की बात सुनकर प्रज्ञा इमोशनल हो जाती है।

    12:27 (IST)08 Sep 2019
    प्रज्ञा ने बप्पा से जानिए क्या मांगा?

    अभि बप्पा के सामने कहती है कि उनकी एक बेटी अपने पापा से और एक बेटी अपनी मां से दूर है। लेकिन उनकी दोनों बेटियों के पास खुशियों की कमी मत रखना। तभी पंडित जी के पास से अभि जाने लगता है तो विक्रम उसे रोक लेता है।

    12:26 (IST)08 Sep 2019
    प्रज्ञा की पंडाल में हुई एंट्री

    अब पंडाल में प्रज्ञा की एंट्री हो चुकी है। प्रज्ञा बप्पा के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेती है। वहीं दूसरी ओर अभि पंडित जी से हाथ में कलावा बंधवा रहा होता है।

    12:24 (IST)08 Sep 2019
    अभि ने बप्पा से ये मांगा

    अभि गणपति जी के सामने हाथ जोड़कर कहता है कि उसकी मुलाकात प्रज्ञा से मिलवा दें। क्योंकि उसे लग रहा है कि वह उसके आसपास ही है।

    12:23 (IST)08 Sep 2019
    अभि संग आयुष्मान खुराना ने लिया जितेंद्र का आशीर्वाद

    जितेंद्र के पांव छूकर अभि ने आशीर्वाद लिया। जितेंद्र कहते हैं कि कुमकुम भाग्य ऊंचाईयों को छुए। इसके बाद आयुष्मान खुराना और नुशरत भारूचा भी जितेंद्र के पांव छूते हैं। जितेंद्र दोनों की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल की सफलता का आशीर्वाद देते हैं।

    12:21 (IST)08 Sep 2019
    अभि ने आरती के बाद किया डांस

    शो में आगे दिखाया जा रहा है कि अभि और अन्य परिवार वालों संग मराठी गाने पर डांस करते हैं। गणपति बप्पा के आगमन पर चारों-तरफ खुशियों का माहौल है। लेकिन अब शो में प्रज्ञा बेटी प्राची के साथ एंट्री लेने वाली है।

    12:11 (IST)08 Sep 2019
    एक्टर जितेंद्र ने की गणेश आरती

    शो मे एक्टर जितेंद्र की एंट्री होती है। वह शो के सभी सितारों संग गणेश आरती करते हैं। अभि के परिवार वालों के साथ जितेंद्र बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं। हालांकि अभी तक शो में प्रज्ञा की एंट्री नहीं हुई है।

    12:09 (IST)08 Sep 2019
    शो में आयुष्मान खुराना की एंट्री

    बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल के प्रमोशन के लिए शो में एंट्री ली है। आयुष्मान खुराना अभि को कॉल कर पूजा बनकर बात करते हैं। अभि पूजा को जानने से इंकार देता है। ऐसे में आयुष्मान खुराना और नुशरत भारूचा सामने आते हैं और नुशरत बताती है कि फिल्म ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना पूजा नाम की लड़की का रोल अदा कर रहे हैं। लड़की बनकर आयुष्मान सभी की परेशानियों को दूर करते हैं और सभी की ड्रीम गर्ल बन जाते हैं।

    12:06 (IST)08 Sep 2019
    अभि के घरवालों ने मनाया

    वहीं दूसरी ओर अभि के घरवाले भी पंडाल में जाने के लिए मनाते हैं। बड़ी दादी कहती हैं कि अभि का वोट मिलाकर उनके पास 4 वोट हैं। ऐसे में उनका बहुमत ज्यादा है तो सभी परिवार गणेश उत्सव में जाएंगे।

    12:03 (IST)08 Sep 2019
    प्रज्ञा को ऐसे मनाया सरिता ने

    प्रज्ञा को उनकी मकान मालकिन सरिता गणेश उत्सव में मिस्टर मेहरा से मिलने के लिए मनाती है। सरिता कहती है कि क्या पता वहां पर उसे उसके सोना बाबू मिल जाएं। सरिता की इस बात को सुनकर प्रज्ञा मुस्कुराने लगती है और फिर गणेश उत्सव में जाने के लिए तैयार हो जाती है।