Kumkum Bhagya, 7 Jan 2020 Preview/New Episode: रणवीर और प्राची के बीच प्रेम देख कर रिया बुरी तरह से चल रही है। ऐसे में अब रणवीर की जिंदगी से वह प्राची को हर हालत में दूर कर देना चाहती है। इसके लिए एक बार फिर से रिया ने चली है घिनौनी चाल। रिया ने अपने पंटरों के साथ मिल कर प्लान बनाया कि वह प्राची का एमएमएस बना कर वायरल करवादेगी। अब वह इस प्लान को अंजाम देने के लिए बिलकुल तैयार हो जाती है।
वह प्राची का चालाकी से एमएमएस बना लेती है और पूरे कॉलेज में वायरल कर देती है।अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्राची को रिया के फैलाए जाल से कई सारी दिक्कतें होंगी। उसे परेशानियों का सामने करना पड़ेगा।
प्राची को बदनाम करनेकी इस साजिश में रिया तब सफल होती दिखेगी जब रणवीर भी प्राची पर सवाल उठाएगा कि उसने ये ठीक नहीं किया। रिया समझेगी कि प्राची और रणवीर के बीच अब गलतफहमियां बढ़ने लगी हैं। लेकिनतभी कहानी में ट्विस्ट आएगा। रणवीर और प्राची एक बार फिर से एक होते दिखेंगे।
बता दें, रणवीर और प्राची तो प्लान कर रहे थे कि रणवीर प्राची की मां से कैसे मिलेगा। वह ऐसा क्या करे कि प्राची की फैमिली उसे पसंद करे। यानी आने वाले एपिसोड में जल्द ही प्राची और रणवीर की शादी हो सकती है।
क्योंकि प्राची की मां प्रज्ञा तो वैसे भी उन दोनों की जोड़ी को पसंद करती है। लेकिन रिया की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। इस बार रिया का भंडा कैसे फूटेगा। ये देखना काफी दिलचस्प है। लेकिन आने वाले दिनों में ये भी देखने को मिल सकता है कि रिया को आने वाले एपिसोड में पता चल सकता है कि प्राची उसकी बहन और प्रज्ञा उसकी मां है।
