Kumkum Bhagya 5 Nov Preview Episode: कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा के अलावा अब फैंस प्राची और रणवीर को भी पसंद कर रहे हैं। अभि प्रज्ञा की तरह ही प्राची रणवीर के भी फैनपेज बनने लगे हैं। मतलब ये कि फैंस अब इन्हें साथ देखना पसंद कर रहे हैं। शो में रणवीर-प्राची की नजदीकियां भी दिखाई जा रही हैं। लेकिन प्राची-रणवीर की नजदीकियों से इस वक्त अगर कोई जल रहा है तो वो है रिया। रिया आने वाले दिनों में गाफी भयंकर रूप ले लेगी जब उसे पता चलेगा कि रणवीर-प्राची एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि प्राची करण के प्यार में इतनी जल्दी नहीं पिघलने वाली। वहीं रणवीर प्राची के घरवालों का भी दिल जीत लेगा। वहीं वह अपने दिल की बात अपने बेस्ट फ्रेंड यानी रिया के पापा अभि को बता देगा। अभि भी चाहेगा कि प्राची रणवीर की हमसफर बन जाए क्योंकि प्राची में एक ठहराव है जो कि रणवीर की जिंदगी में कम है। इधर रिया यह सब देख आगबबूला होती दिखेगी। प्राची से वह वैसे ही खार खाती है। इसके बाद तो वह प्राची की पक्की दुश्मन बन जाएगी:-

Highlights
प्रज्ञा जहां मिस्टर मेहरा के यहां दिवाली मनाने जाने की बात करती है वहीं अभि उससे कहता है कि वह उसके लिए सरप्राइज गिफ्ट लेने जा रहा है। प्रज्ञा अभि को रोकने की कोशिश करती है लेकिन अभि कुछ भी नहीं सुनता है...
इधर प्रज्ञा, अभि से कहती है कि वो अपनी बेटी से मिलना चाहती है। अभि उससे कहता है कि जल्द ही वो उसकी मुलाकात छोटी बेटी से कराएगा लेकिन अभि मन ही मन ये सोच रहा होता है कि उसकी बेटी अपनी मां यानी प्रज्ञा से बहुत नफरत करती है ऐसे में अगर वो प्रज्ञा को देखेगी तो कहीं उसकी बातें सुनकर प्रज्ञा का दिल न टूट जाए।
संजू प्राची से बहुत प्यार करता है और उसको पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है पहले तो संजू सोचता है कि वो अपने प्यार से ही प्राची का दिल जीतेगा पर प्यार की जंग में खुद को हारता देख संजू जल्द ही प्राची को बदनाम करने का फैसला करेगा ताकि बदनाम होने पर जब प्राची का साथ कोई न दे तो वो उसका साथ दे और उसका दिल जीते।
संजू प्रियंका और रिया को प्राची के खिलाफ योजना बनाते हुए सुन लेता है और काफी हैरान होता है। वहीं प्रियंका और रिया उसे भड़काते हुए कहते हैं कि अगर वो प्राची को बदनाम करेगा तभी उसका प्यार पा सकेगा। हालांकि संजू पहले उनकी बात मानने से मना कर देता है लेकिन जब आलिया उसका अपमान करती है और रणबीर प्राची को ले जाता है तब संजू प्रियंका और रिया की बात मानने का फैसला करता है।
अभि की बातें सुनकर प्रज्ञा हंस पड़ती है और अभि से पूछती है कि आप आखिरी बार सीरियस कब हुए थे। जिसके जवाब में अभि कहता है कि वो तभी सीरियस रहता है जब प्रज्ञा उसके साथ नहीं होती है। वहीं अभि और प्रज्ञा दोनों लोग अपनी बेटियों से मिलना चाहते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले एपिसोड में अभि और प्रज्ञा अपनी बेटियों से मिल पाते हैं या नहीं।
अभि, प्रज्ञा से कहता है कि उसे पता है कि प्रज्ञा को कैसे वो हमेशा अपने नजदीक रख सकता है क्योंकि वो प्रज्ञा को वापस लाने का सही तरीका जानता है। अभि, प्रज्ञा से कहता है कि वो उसे कभी भी खुद से दूर नहीं जाने देगा और वो कुछ ऐसा प्लान कर रहा है कि प्रज्ञा हमेशा के लिए उसके साथ रहे।
इसी के साथ ही टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दर्शकों को काफी सारे टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं फिलहाल शो में अभि और प्रज्ञा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा की दोनों बेटियों के बीच जबरदस्त लड़ाई होने वाली है। वह भी रणवीर के चक्कर में। रणवीर पहले रिया को पसंद करता था। लेकिन रिया ने खुद अपना काम खराब किया। उसने रणवीर को खुद से दूर कर प्राची के पीछे भेजा। बादमें रणवीर को प्राची पसंद आने लगी। अब जल्द ही दोनों के बीच रोमांस भी शुरू हो जाएगा।