Kumkum Bhagya 4 September Preview Episode Online: सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया स्टारर कुमकुम भाग्य दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो के फैन्स को अब प्रज्ञा-अभि के मिलन का इंतजार है। शो के नए ट्रैक को देखकर लग रहा है कि आखिर प्रज्ञा और अभि के मिलन का कारण उनकी बेटियां रेहा और प्राची बनेंगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक तस्वीर के लिए प्रज्ञा पर प्राची भड़क जाती है।
शो में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा किसी तस्वीर को बैचेनी के साथ खोज रही होती है। तभी प्रज्ञा प्राची पर गुस्सा निकालती है कि उसने उसकी अलमारी को हाथ लगाने की हिम्मत कैसे की। प्रज्ञा कहती है कि उसकी अलमारी में एक जरूरी तस्वीर थी, जो अब मिल नहीं रही है। तभी सरला प्रज्ञा की बात के जवाब में कहती हैं कि उसकी चिंता को देखकर लगता है कि जैसे वह तस्वीर उसके पति की ही थी। इस बात को सुनकर प्रज्ञा और प्राची शॉक्ड हो जाती हैं।
वहीं दूसरी ओर अभि के सामने रेहा अपनी नाराजगी जाहिर करती है। रेहा कहती है कि कोई फैशन डिजाइनर उसकी मॉम के बारे में पूछ रहती थी। अभि कहता है कि वह अपनी मॉम के बारे में बात करना बंद करे। रेहा कहती है कि उसने डिजाइनर को बोल दिया कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती थी, इसलिए छोड़कर चली गई। रेहा की इस बात को सुनकर अभि भड़क जाता है। वहीं दूसरी ओर प्राची और रणबीर को एक साथ वक्त बिताते नजर आते हैं।
https://www.instagram.com/p/B1-1fJ2g818/
ऐसे में फैन्स के मन में सवाल है कि क्या एक फोटो से सामने आएगी प्रज्ञा और अभि की सच्चाई? क्या अभि-प्रज्ञा को आखिरकार लाना पड़ेगा अपनी बेटियों के सामने सच? क्या होगा जब सामने आएगा अभि और रेहा का सच?

