Kumkum Bhagya, 4 Nov Upcoming Episode: टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दर्शकों को काफी सारे टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं फिलहाल शो में अभि और प्रज्ञा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि, प्रज्ञा से कहता है कि उसे पता है कि प्रज्ञा को कैसे वो हमेशा अपने नजदीक रख सकता है क्योंकि वो प्रज्ञा को वापस लाने का सही तरीका जानता है। अभि, प्रज्ञा से कहता है कि वो उसे कभी भी खुद से दूर नहीं जाने देगा और वो कुछ ऐसा प्लान कर रहा है कि प्रज्ञा हमेशा के लिए उसके साथ रहे।

अभि की बातें सुनकर प्रज्ञा हंस पड़ती है और अभि से पूछती है कि आप आखिरी बार सीरियस कब हुए थे। जिसके जवाब में अभि कहता है कि वो तभी सीरियस रहता है जब प्रज्ञा उसके साथ नहीं होती है। वहीं अभि और प्रज्ञा दोनों लोग अपनी बेटियों से मिलना चाहते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले एपिसोड में अभि और प्रज्ञा अपनी बेटियों से मिल पाते हैं या नहीं। वहीं पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि संजू प्रियंका और रिया को प्राची के खिलाफ योजना बनाते हुए सुन लेता है और काफी हैरान होता है। वहीं प्रियंका और रिया उसे भड़काते हुए कहते हैं कि अगर वो प्राची को बदनाम करेगा तभी उसका प्यार पा सकेगा। हालांकि संजू पहले उनकी बात मानने से मना कर देता है लेकिन जब आलिया उसका अपमान करती है और रणबीर प्राची को ले जाता है तब संजू प्रियंका और रिया की बात मानने का फैसला करता है।

 

Live Blog

20:46 (IST)04 Nov 2019
अब आलिया चलेगी नई चाल

अभि और प्रज्ञा का मिलन फैंस को काफी उत्साहित कर रहा है। अभि जानता है कि उन दोनों के मिलन के बारे में किसी को भी खबरल नहीं है। ऐसे में अब आलिया नयी चाल चलने की तैयारी मे है।

19:27 (IST)04 Nov 2019
छिपकर रोमांस कर रहे अभि प्रज्ञा..

प्रज्ञा और अभि की प्रेम कहानी एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। अभि प्रज्ञा अब छुप छुप कर रोमांस कर रहे हैं। फैंस को ये ट्रैक बहुत पसंद आ रहा है। 

17:48 (IST)04 Nov 2019
आमने सामने प्रज्ञा-अभि

आने वाले एपिसोड में अभि और प्रज्ञा अपनी बेटियों से मिल पाते हैं या नहीं। इसका खुलासा जल्द ही होगा। फिलहाल कहानी में बड़ा ही इंट्रस्टिंग मोड आ चुका है। अभि और प्रज्ञा आमने सामने हैं।

16:51 (IST)04 Nov 2019
तो क्या एक होने वाला है मेहरा परिवार..।

अब वो घड़ी आने वाली है जब प्रज्ञा अपनी बेटी और अभि अपनी दूसरी बेटी से मिलेंगे। तो क्या एक बार फिर से प्रज्ञा अभि की हो जाएगी। मेहरा परिवार एक हो जाएगा। शो में ये सस्पेंस अभी बरकरार है।

09:38 (IST)04 Nov 2019
क्या होगा जब प्रज्ञा मिलेगी अपनी बेटी से

प्रज्ञा, अभि से कहती है कि वो अपनी बेटी से मिलना चाहती है। अभि उससे कहता है कि जल्द ही वो उसकी मुलाकात छोटी बेटी से कराएगा लेकिन अभि मन ही मन ये सोच रहा होता है कि उसकी बेटी अपनी मां यानी प्रज्ञा से बहुत नफरत करती है ऐसे में अगर वो प्रज्ञा को देखेगी तो कहीं उसकी बातें सुनकर प्रज्ञा का दिल न टूट जाए।

08:06 (IST)04 Nov 2019
संजू कर देगा प्राची को बदनाम

संजू प्राची से बहुत प्यार करता है और उसको पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है पहले तो संजू सोचता है कि वो अपने प्यार से ही प्राची का दिल जीतेगा पर प्यार की जंग में खुद को हारता देख संजू जल्द ही प्राची को बदनाम करने का फैसला करेगा ताकि बदनाम होने पर जब प्राची का साथ कोई न दे तो वो उसका साथ दे और उसका दिल जीते।