Kumkum Bhagya, 30 Oct Episode: शो कुमकुम भाग्य में नया मोड़ आ चुका है। दिवाली पार्टी के बहाने अभि और प्रज्ञा आमने सामने आ गए हैं। फैंस इस पार्टी को देखने के लिए बड़े उत्साहित थे। दरअसल, रिया ने अपने पापा से जिद की है कि वह एक पार्टी थ्रो करना चाहती है जिसमें वह प्राची औऱ उसकी मॉम को भी बुलाना चाहती है। रिया का मकसद यहां भी अच्छा नहीं है। प्रियंका के कहने पर ही उसने ये सब किया है। अब अभि रिया की बातों में आ जाता है और पार्टी में प्राची को आने के लिए कहता है।

प्रियंका ने रिया को ये सब करने के लिए कहा है- वह कहती है कि तुम अपने पापा से पैचअप करके उन्हें पार्टी थ्रो करने को कहो और उसमें प्राची औऱ उसकी मॉम को भी बुलाओ। फिर देखो। अब दिवाली पार्टी में कुछ बड़ा हादसा होने वाला है जिसकी जिम्मेदार प्रियंका होगी। रिया इस बार भी प्रियंका पर भरोसा करके बेवकूफी करती है और अपने पिता का भरोसा तोड़ देती है।

Live Blog

Highlights

    17:24 (IST)30 Oct 2019
    प्रज्ञा के लिए धड़कता है अभि का दिल

    कुमकुम... में अभि प्रज्ञा से अपने प्यार का इजहार कर चुका है। अभि प्रज्ञा से कहता है कि उसकी लाइफ में एक भी ऐसा पल नहीं था जब उसने प्रज्ञा को मिस न किया हो वो उससे बेहद प्यार करता है।

    16:39 (IST)30 Oct 2019
    अभि-प्रज्ञा, रिया-प्राची साथ में मुसीबत में फंसेंगे..!

    प्रियंका इस बार कुछ ऐसा जाल बिछाने वाली है जिससे की प्रज्ञा और प्राची संग अभि और रिया को भी प्रॉब्लम हो जाएगी और चारों एक साथ मुसीबत में फंस जाएंगे।

    12:27 (IST)30 Oct 2019
    अभि के घर सोलो एंट्री मारेगी प्रज्ञा!

    प्रज्ञा अभि के घर जाने से इनकार कर देगी तभी उसे एहसास होगा कि कुछ गलत होने वाला है। ऐसे में वह अभि के घर सोलो एंट्री मारेगी। अभि इस बीच प्रज्ञा को देखता रह जाएगा। दोनों की यहां फिर मुलाकात होगी। फैंस के लिए ये मोमेंट अच्छा होगा।

    11:29 (IST)30 Oct 2019
    प्रज्ञा नहीं मिल पाएगी अभि से, दिवाली पार्टी में जाना हो सकता है कैंसल?

    अब प्रज्ञा अभि के घर न जाने का बहाना ढूंढेंगी। अंत में उसे एख रास्ता दिखेगा वह दीये में भरे तेल को खुद पर गिरवा देगी। ऐसे में उसकी साड़ी खराब हो जाएगी। अब प्राची और सरला बेन ये देखकर चौंक जाएंगे। ऐसे में प्रज्ञा का जाना कैंसल हो सकता है। 

    10:58 (IST)30 Oct 2019
    Diwali Party में न जाने का प्राची का बहाना..

    प्रज्ञा अभि के घर दिवाली पार्टी पर जाने के लिए पहले आनाकानी करेगी। लेकिन बाद में प्रज्ञा जाने के लिए रेडी हो जाएगी पर ऐन वक्त पर कुछ ऐसा करेगी कि उसका जाना कैंसल हो जाएगा। दरअसल, वह अभि को अपनी शक्ल नहीं दिखाना चाहती। ऐसे में वह दिवाली पार्टी में न जाने का बहाना लगाएगी।