kumkum Bhagya : शो कुमकुम भाग्य में प्रियंका इस वक्त सबकी जिंदगी में कांटा बनी हुई है। जहां एक ओर उसने ऋषि का जीना मुश्किल कर दिया है वहीं दूसरी तरफ उसकी वजह से प्रज्ञा और अभि के रिश्तों में भी दरार पैदा हो रही है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रज्ञा और अभि पार्टी में मिलते हैं लेकिन एक बार फिर उनके बीच ऋषि और प्रियंका का टॉपिक आ जाता है। प्रज्ञा कहती है कि वो अभि के खिलाफ नहीं है लेकिन वो हमेशा सच का साथ देगी। वहीं अभि प्रज्ञा से कहता है कि उसके लिए उसकी खुशी मायने नहीं रखती उसके लिए केवल ऋषि की सच्चाई मायने रखती है।

प्रज्ञा अभि की बात सुनकर काफी निराश होती है और उसे अपनी बात समझाने की कोशिश करती है लेकिन अभि उसकी कोई भी बात सुनने से इनकार कर देता है। अब आगे आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषि और प्रियंका का मामला एक बार फिर अभि और प्रज्ञा को अलग कर देगा? वहीं कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्रियंका ऋषि के पीछे पीछे साए की तरह घूम रही है। ऋषि अब प्रियंका से तंग आ गया है। वहीं अभि अभी भी उसका साथ दे रहा है और प्रियंका को सही मान रहा है।

Live Blog

Highlights

    19:52 (IST)28 Nov 2019
    क्या हमेशा के लिए प्रज्ञा को खो देगा अभि

    प्रज्ञा बार-बार  अभि को समझाते समझाते थक गई है लेकिन बस अभि कहता है कि वो उसपर भरोसा करता है लेकिन अक्सर वो किसी न किसी की बातों में आकर प्रज्ञा को गलत समझ बैठता है ऐसे में हो सकता है कि प्रज्ञा, अभि से नाराज हो जाए।

    18:43 (IST)28 Nov 2019
    अभि को जल्द ही पता चलेगी सच्चाई

    जल्द ही अभि की आंखों में पड़ा झूठ का पट्टा उतरेगा और उसे प्रियंका और ऋषि के बीच के हालात की सच्चाई पता चल जाएगी ऐसे में अभि, प्रज्ञा के साथ किए खुद के व्यवहार के कारण खुदको माफ नहीं कर पाएगा।

    17:39 (IST)28 Nov 2019
    पूरब और दिशा के बीच चल रहा है विवाद

    पूरब और आलिया की बहस सुनने के बाद में अभि का दोस्त उसके पास पहुंचता है और बात करने लग जाता है। तब तक अभि प्रज्ञा के बारे में सोचकर काफी बातें बोलता है लेकिन उसे पता नहीं होता कि बातें किस बारे में हो रही हैं। उसे पता चलता है कि आलिया और पूरब में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। वहीं दिशा और पूरब को साथ देख एक बार फिर आलिया के दिल में आग लग जाती है।

    17:32 (IST)28 Nov 2019
    ऋषि पड़ेगा मुसीबत में

    अभि ऋषि को सजा दिलाने के लिए कुछ भी कर सकता है ऐसे में ऋषि की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं एक तरफ प्रियंका उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है और दूसरी तरफ जाने अनजाने अभि भी उसका दुश्मन बन गया है।

    15:48 (IST)28 Nov 2019
    अभि को होगा पछतावा

    पार्टी में सबके सामने अभि प्रज्ञा से बहस कर लेता है और सबक सामने उसे काफी कुछ सुना देता है। अभि भावनाओं में बह कर ये सब करता है लेकिन कुछ देर बाद उसे अपनी गलती का एहसास होगा और वो सोचेगा कि उसने प्रज्ञा को जाने अनजाने बहुत कुछ कह दिया है।

    15:27 (IST)28 Nov 2019
    प्रियंका का फैलाया जहर फैल रहा है हर तरफ

    प्रियंका इस वक्त सबसे खतरनाक मोड पर है उसने कई बार ऋषि को शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन हर बार ऋषि ने उसे मना कर दिया ऐसे में टूटा हुआ दिल प्रियंका को और खतरनाक बन देगा।

    15:26 (IST)28 Nov 2019
    टूटे दिल के साथ होगी संजू की वापसी

    प्राची और रणबीर के बीच नजदीकियां बढ़ रही है ऐसे में प्राची से बेहद प्यार करने वाले शख्स संजू की वापसी हो सकती है जिसके बाद वो प्राची और रणबीर के लाइफ में मुश्किलें पैदा करेगा।

    15:26 (IST)28 Nov 2019
    मासूम ऋषि के सामने सबसे बड़ी चुनौती है अभि

    प्रियंका अब काफी इंसिक्योर हो चुकी है ऐसे में वह ऋषि को पाने की चाहत में गलत काम भी कर रही है और लोगों पर झूठे इल्जाम भी लगा रही है। इसको लेकर प्रज्ञा अभि को खबरदार भी करती है कि वह प्रियंका का साथ न दे। लेकिन अभि अपनी चलाता है और कहता है कि प्रज्ञा गलत है क्योंकि वह ऋषि का साथ दे रहा है। प्रियंका ने ऋषि पर गंभीर आरोप लगा कर जेल की हवा तक खिलाई थी। ऐसे में प्रज्ञा ऋषि को सपोर्ट करने आगे आई थी। इधर, अभि चाहता था कि ऋषि को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

    15:22 (IST)28 Nov 2019
    एक बार फिर गलत राह पे अभि

    अभि, प्रज्ञा से प्यार तो बेहद करता है लेकिन इस बार भी वो सच्चाई नहीं देख पा रहा है ऐसे में एक बार फिर उसके और प्रज्ञा के बीच बहस होती है जिसके चलते हो सकता है कि अब एक बार फिर वो दोनों एक दूसरे से दूर हो जाएं।

    15:20 (IST)28 Nov 2019
    रणबीर और प्राची आ रहे हैं एक दूसरे के करीब

    प्राची और रणबीर के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं ऐसे में जल्द ही उन दोनो के बीच नया लव एंगल दर्शकों को देखने को मिलेगा जिसके चलते कहानी में नया मोड़ आएगा।