kumkum Bhagya : शो कुमकुम भाग्य में प्रियंका इस वक्त सबकी जिंदगी में कांटा बनी हुई है। जहां एक ओर उसने ऋषि का जीना मुश्किल कर दिया है वहीं दूसरी तरफ उसकी वजह से प्रज्ञा और अभि के रिश्तों में भी दरार पैदा हो रही है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रज्ञा और अभि पार्टी में मिलते हैं लेकिन एक बार फिर उनके बीच ऋषि और प्रियंका का टॉपिक आ जाता है। प्रज्ञा कहती है कि वो अभि के खिलाफ नहीं है लेकिन वो हमेशा सच का साथ देगी। वहीं अभि प्रज्ञा से कहता है कि उसके लिए उसकी खुशी मायने नहीं रखती उसके लिए केवल ऋषि की सच्चाई मायने रखती है।
प्रज्ञा अभि की बात सुनकर काफी निराश होती है और उसे अपनी बात समझाने की कोशिश करती है लेकिन अभि उसकी कोई भी बात सुनने से इनकार कर देता है। अब आगे आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषि और प्रियंका का मामला एक बार फिर अभि और प्रज्ञा को अलग कर देगा? वहीं कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्रियंका ऋषि के पीछे पीछे साए की तरह घूम रही है। ऋषि अब प्रियंका से तंग आ गया है। वहीं अभि अभी भी उसका साथ दे रहा है और प्रियंका को सही मान रहा है।


प्रज्ञा बार-बार अभि को समझाते समझाते थक गई है लेकिन बस अभि कहता है कि वो उसपर भरोसा करता है लेकिन अक्सर वो किसी न किसी की बातों में आकर प्रज्ञा को गलत समझ बैठता है ऐसे में हो सकता है कि प्रज्ञा, अभि से नाराज हो जाए।
जल्द ही अभि की आंखों में पड़ा झूठ का पट्टा उतरेगा और उसे प्रियंका और ऋषि के बीच के हालात की सच्चाई पता चल जाएगी ऐसे में अभि, प्रज्ञा के साथ किए खुद के व्यवहार के कारण खुदको माफ नहीं कर पाएगा।
पूरब और आलिया की बहस सुनने के बाद में अभि का दोस्त उसके पास पहुंचता है और बात करने लग जाता है। तब तक अभि प्रज्ञा के बारे में सोचकर काफी बातें बोलता है लेकिन उसे पता नहीं होता कि बातें किस बारे में हो रही हैं। उसे पता चलता है कि आलिया और पूरब में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। वहीं दिशा और पूरब को साथ देख एक बार फिर आलिया के दिल में आग लग जाती है।
अभि ऋषि को सजा दिलाने के लिए कुछ भी कर सकता है ऐसे में ऋषि की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं एक तरफ प्रियंका उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है और दूसरी तरफ जाने अनजाने अभि भी उसका दुश्मन बन गया है।
पार्टी में सबके सामने अभि प्रज्ञा से बहस कर लेता है और सबक सामने उसे काफी कुछ सुना देता है। अभि भावनाओं में बह कर ये सब करता है लेकिन कुछ देर बाद उसे अपनी गलती का एहसास होगा और वो सोचेगा कि उसने प्रज्ञा को जाने अनजाने बहुत कुछ कह दिया है।
प्रियंका इस वक्त सबसे खतरनाक मोड पर है उसने कई बार ऋषि को शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन हर बार ऋषि ने उसे मना कर दिया ऐसे में टूटा हुआ दिल प्रियंका को और खतरनाक बन देगा।
प्राची और रणबीर के बीच नजदीकियां बढ़ रही है ऐसे में प्राची से बेहद प्यार करने वाले शख्स संजू की वापसी हो सकती है जिसके बाद वो प्राची और रणबीर के लाइफ में मुश्किलें पैदा करेगा।
प्रियंका अब काफी इंसिक्योर हो चुकी है ऐसे में वह ऋषि को पाने की चाहत में गलत काम भी कर रही है और लोगों पर झूठे इल्जाम भी लगा रही है। इसको लेकर प्रज्ञा अभि को खबरदार भी करती है कि वह प्रियंका का साथ न दे। लेकिन अभि अपनी चलाता है और कहता है कि प्रज्ञा गलत है क्योंकि वह ऋषि का साथ दे रहा है। प्रियंका ने ऋषि पर गंभीर आरोप लगा कर जेल की हवा तक खिलाई थी। ऐसे में प्रज्ञा ऋषि को सपोर्ट करने आगे आई थी। इधर, अभि चाहता था कि ऋषि को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
अभि, प्रज्ञा से प्यार तो बेहद करता है लेकिन इस बार भी वो सच्चाई नहीं देख पा रहा है ऐसे में एक बार फिर उसके और प्रज्ञा के बीच बहस होती है जिसके चलते हो सकता है कि अब एक बार फिर वो दोनों एक दूसरे से दूर हो जाएं।
प्राची और रणबीर के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं ऐसे में जल्द ही उन दोनो के बीच नया लव एंगल दर्शकों को देखने को मिलेगा जिसके चलते कहानी में नया मोड़ आएगा।