Kumkum Bhagya, 26 Dec Written Update Episode: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य में ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द कई राज खुलगें। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि रिया बैंक से भाग रही होती है तभी रास्ते में उसकी मुलाकात प्रज्ञा से हो जाता है जो कि बैंक में प्रवेश कर रही होती है।

प्रज्ञा बैंक में रिया को देखकर हैरान होती है और उससे पूछती है कि वो कैसी है और क्या उसकी बेटी प्राची सुरक्षित है। प्रज्ञा की बातें सुन रिया बिफर पड़ती है और उससे कहती है कि वो अंदर जाकर प्राची की तलाश करे। रिया, प्रज्ञा से कहती है कि वो उसकी बेटी नहीं है, इसलिए उसे उसके बारे में परेशान नहीं होना चाहिए।

प्रज्ञा रिया को ये समझाने की कोशिश करती है कि रिया उसकी बेटी की तरह है। रिया प्रज्ञा से पूछती है कि अगर प्राची की जगह मैं बैंक में होती तो फिर वो क्या करती। रिया की बातें सुनकर प्रज्ञा की ममता झलक जाती है। अब ऐसे में क्या होगा जब उसे पता चलेगा कि रिया अभि की बेटी है।

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्राची रिया को बचा लेती है लेकिन वो आपस में इतना लड़ते हैं कि अंत में पकड़े जाते हैं। अभि और विक्रम को पता चलता है कि रणबीर और रिया उस बैंक में हैं, जो लूटे जा रहे हैं जिसके बाद वो तुरंत बैंक भागते हैं। प्रज्ञा भी टीवी पर बैंक लूटे जाने की खबर देखती है और वहां जाने का फैसला करती है क्योंकि उसकी बेटी प्राची भी उसी बैंक में थी।

वहीं रणबीर को अभि और प्रज्ञा दोनों का फोन आता है जहां वो रिया और प्राची को बचाने का वादा करता है। लुटेरे रिया, रणबीर और प्राची को बंधक के रूप में रखने का फैसला करते हैं। रणबीर चाल चलता है और पहले प्राची को बचाता है, जो फिर रिया को बचाती है जिसके बाद वो लुटेरों की पिटाई शुरू कर देते हैं।