Kumkum Bhagya : टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘कुमकुम भाग्य’ में रोजाना आ रहे टर्न औ ट्विस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य का आज का एपिसोड काफी मसालेदार होने वाला है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रियंका एक हथौड़ा लेती है और उसे अपने चेहरे पर मारती है। इस दौरान जब प्रियंका खुद को चोट पहुंचा रही होती है तब वो हल्के से मुस्कुराती है। इस बात में कोई शक नहीं कि प्रिंयका ये सब ऋषि को फंसाने के लिए कर रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषि प्रियंका के इरादों से वाकिफ हो पाता है या फिर वो एक बड़ी मुसीबत में घिरने वाला है।

वहीं आज के एपिसोड में रणबीर और प्राची के बीच बढ़ती नजदीकियों को दिखाया जाएगा। रणबीर और प्राची कॉलेज में एक साथ चल रहे होते हैं तभी प्राची एक फिसल कर गिरने लगती है लेकिन रणबीर उसे गिरने नहीं देता और अपनी बाहों में ले लेता है। रिया का दोस्त डिम्पी रणबीर और प्राची का पीछा कर रही होती हैं और वो प्राची को रणबीर की बाहों में देख लेती हैं।

Live Blog

Highlights

    21:39 (IST)25 Nov 2019
    रणवीर की जिंदगी में प्राची होगी खास

    रणबीर और प्राची जहां शुरू में पसंद नहीं करते थे वहीं अब  एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। आने वाले  शो में जल्द ही हमें रणबीर और प्राची के बीच पनपती लव स्टोरी देखने को मिलेगी लेकिन उनके प्यार की राह इतनी आसान नहीं रहने वाली। भविष्य में उनेक सामने कई मुश्किलें आएंगी। फिर भी प्राची रणवीर के खास एहमियत रखती है।

    18:58 (IST)25 Nov 2019
    ऋषि को फंसाने के लिए खुद को ही घायल की प्रियंका

    आने वाले एपिसोड में देखने को मिलने वाला है कि  प्रियंका एक हथौड़ा लेती है और अपने चेहरे पर मारती है। वह दर्द में है लेकिन खुश है। प्रियंका ऋषि को फंसाने के लिए नई चाल चल रही है? 

    16:08 (IST)25 Nov 2019
    रणबीर प्राची से जल रही रिया.. क्या चलने वाली है कोई चाल..?

    शो कुमकुम भाग्य में प्राची और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों को भी दिखाया जाना है। प्राची और रणबीर एक दूसरे को गिरते पड़ते बचाते दिखेंगे। कॉलेज में ये दोनों काफी करीब आ रहे हैं। वहीं रिया अपनेआप से ही खफा नजर आ रही है क्योंकि अब प्राची और रणबीर की बन रही है। 

    15:10 (IST)25 Nov 2019
    अभि प्रज्ञा के बीच क्या दूरियां पैदा कर रही प्रियंका?

    अभि और प्रज्ञा की जोड़ीको बहुत पसंद किया जा रहा है ऐसे में दोनों को अलग होते देख फैंस खुश नहीं होते। अभी कहानी में प्रियंका की वजह से कई सारी दिक्कतें आ रही हैं। इस पर अभि प्रज्ञा आपस में लड़ते झगड़ते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों ने डिसाइड किया है कि कोर्ट के बाहर दोनों नॉर्मल रहेंगे।

    14:09 (IST)25 Nov 2019
    अभि सिखाएगा प्रियंका को सबक?

    अब प्रियंका का खेल अभि को समझ आने वाला है। साथ ही अभि को खबर होने वाली है कि रिया ने भी इस मामले में अपनी टांग अड़ाई है ऐसे में काफी झोल होने वाला है। इधर प्राची और रणबीर के बीच भी गलतफहमियों काअंबार लगा है। 

    12:03 (IST)25 Nov 2019
    कुमकुमi Bhagya में आने वाला नया ट्विस्ट..

    कुमकुम भाग्य में हर बार ऐसा होता है जब अभि प्रज्ञा के बीच किसी तीसरे की वजह से लड़ाई झगड़े होते हैं। अंत में हमेशा प्रज्ञा ही जीतती है और सही साबित होती है। ऐसे में इस बार भी ऐसा ही होगा और अभि शर्मिंदा होगा कि वह हमेशा गलत फैसले लेता है। इसी के साथ ही कहानी में नया ट्विस्ट आएगा.

    10:05 (IST)25 Nov 2019
    हर बार की तरह प्रज्ञा खोलेगी अभि की आंखें..

    खुद को सही साबित करने के लिए प्रियंका घिनौनी चाल चल रही है। अपनेआप को लाचार दिखाने के लिए वह खुद को ही चोट पहुंचाती है। लेकिन उसका ये रूप ज्यादा दिन तक लोगों की आंखों में नहीं रहेगा। प्रियंका का सच जल्द ही प्रज्ञा अभि के सामने लाएगी और हर बार की तरह उसकी आंखें खोलेगी।

    08:54 (IST)25 Nov 2019
    अभि केसामने आएगी प्रियंका की सच्चाई, वह भी नहीं करेगा अब मदद..

    पहले प्रियंका ने बाकी लोगों के साथ गलत चाल चली और बुरा किया। लेकिन अब बारी प्रियंका की है। उसके पापी कर्मों का घड़ा भर गया है। ऐसे में शो में आने वाले ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि कैसे प्रियंका को बाकी सारी चीजें ठीक वैसे ही भुगतनी होंगी जैसे उसने ऋषि के साथ किया।  इस बार तो अभि भी उसका साथ नहें देगा। क्योंकि उसके सामने भी प्रियंका की सच्चाई आ जाएगी।

    20:06 (IST)24 Nov 2019
    प्रज्ञा को नजर आ जाएगा प्राची की आंखों में रणबीर के लिए प्यार

    प्राची और रणबीर के बीच लव एंगल दिखाया जाएगा ऐसे में प्रज्ञा को प्राची के बदले बदले सुर से पता चल जाएगा कि कुछ न कुछ तो प्राची के साथ जरूर हुआ है जिसके बाद वो प्राची से इस बारे में बात करती हुई नजर आएगी।

    18:28 (IST)24 Nov 2019
    ऋषि साबित होगा बेगुनाह

    ऋषि बेगुनाह साबित होगा क्योंकि उसके साथ प्रज्ञा है जिसके बाद अभि को अपनी गलती का एहसास होगा क्योंकि उसने गलतफहमी के चलते ऋषि को काफी कुछ सुनाने के अलावा उसे पीटा भी था।

    18:21 (IST)24 Nov 2019
    प्राची को हो जाएगा रणबीर से प्यार

    प्राची न चाहते हुए भी रणबीर को अपना दिल दे बैठेगी। रणबीर भी शुरू में थोड़ा हिचकिचाएगा लेकिन बाद में वो भी प्राची से बेहद प्यार करने लगेगा।

    17:56 (IST)24 Nov 2019
    रणबीर समझाएगा रिया को

    रिया को ये गलतफहमी हो जाएगी कि रणबीर उससे दूर जा रहा है ऐसे में रणबीर रिया को समझाने की कोशिश करेगा कि उसके और प्राची के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है लेकिन रिया इस बार भी उसकी बात पर विश्वास नहीं करेगी।

    17:22 (IST)24 Nov 2019
    रिया को हो रही है तकलीफ

    रणबीर, प्राची के नजदीक जा रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा तकलीफ रिया को होगी वो रणबीर से बेहद प्यार करती है और उसके लिए किसी भी हद तक जा सकती है ऐसे में प्राची को उसके प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

    16:58 (IST)24 Nov 2019
    प्रज्ञा को मिलेगा अभि का साथ

    अभि को प्रज्ञा पर पूरा भरोसा है और आने वाले एपिसोड में हमें ये देखने को भी मिलने वाला है। प्रज्ञा के सामने कुछ ऐसे हालात बन जाएंगे की वो अकेले पड़ जाएगी और दुश्मनों को उसपर वार करने का मौका मिल जाएगा जिसके बाद अभि प्रज्ञा की ढाल बन उसकी रक्षा करता हुआ नजर आएगा।

    16:49 (IST)24 Nov 2019
    रणबीर ओर प्राची आ रहे हैं करीब

    रणबीर और प्राची एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। शो में जल्द ही हमें रणबीर और प्राची के बीच पनपती लव स्टोरी देखने को मिलेगी लेकिन उनके प्यार की राह इतनी आसान नहीं रहने वाली। भविष्य में उनेक सामने कई मुश्किलें आएंगी।

    16:37 (IST)24 Nov 2019
    अभि पड़ेगा मुसीबत में

    अभि प्रियंका और ऋषि के चक्कर में असमंजस में पड़ा हुआ नजर आएगा वो समझ नहीं पाएगा कि वो किसका साथ दे और दोनों में से कौन सच बोल रहा है।

    16:36 (IST)24 Nov 2019
    बेहद ही खतरनाक हो गई है प्रियंका

    प्रियंका ने सारी हदें पार कर दी है अब वो ऋषि को फंसाने के लिए अपनी अंतिम चाल चलने जा रही है। अब ऋषि को अगर कोई इस मुसीबत से बचा सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ प्रज्ञा ही है।