Kumkum Bhagya 23 Sept Preview Episode: कुमकुम भाग्य का हर एपिसोड एक ट्विस्ट लेकर आ रहा है। अब 23 सितंबर को आने वाले एपिसोड में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। सरिता और सहाना उस लड़की से बदला लेने की बातें करेंगी जिससे सरिता की फाइट होती है। जबकि प्राची सरिता को समझाती है कि इस सहाना की बातों में मत आइए आप ऐसा कुछ नहीं करेंगी। तब सरिता गुस्से में प्राची को कहती है कि तुम और प्रज्ञा एक जैसी हो। सारा दिन सच की मूरत बनी रहती हो। मैं और सहाना उस लड़की से जरूर बदला लेंगे।

वहीं सहाना प्रज्ञा से इसलिए नाराज हो जाती है क्योंकि उसका कमरा वह ऋषि को दे देती है। सहाना प्रज्ञा से कहती है कि मासी आप पहले जैसे मुझे प्यार नहीं करतीं। आप ने मेरा कमरा ऋषि को दे दिया। साथ ही शो में नए किरदार प्रियंका की एंट्री ऋषि के लिए मुश्किलें लेकर आने वाली है। ऋषि को प्रियंका नौकरी से भी निकलवा देगी। और ऋषि को यह सजा एक ऐसे अपराध के लिए मिलती है जो वह किया ही नहीं होता है।

इधर प्राची और ऋषि को एक साथ देख रणवीर के मन में एक साथ कई सवाल खड़े हो जाते हैं। वह मन ही मन काफी गुस्सा करता है और दोनों को साथ देख उसे काफी जलन भी होती है। यहीं से कहानी एक नई मोड़ लेने वाली है। रणवीर प्राची से झगड़ते हुए पूछता है कि वह लड़का कौन है जिसके साथ तुम जा रही थी। उसका तुम्हारे साथ फोटो भी है। प्राची कुछ भी बताने से इंकार करती है कि मैं नहीं जानती। वहीं रणवीर बार बार कहता है कि तुम उसे जानती हो। तुम्हारा उस लड़के के साथ जरूर कोई चक्कर है। इस बात को लेकर रणवीर और प्राची आपस में खूब झगड़ते हैं।

इसके साथ ही आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्राची को एक लड़का उसकी फोटो लिए इवेंट में आता है और सबसे उसके बारे में पूछता है। अब इस बात से साफ है कि प्राची अब मुसीबत में घिरने वाली है। अब वह लड़का कौन है और वह प्राची को इस तरह क्यों ढूंढ रहा है यह शो के अगले एपिसोड में ही खुलासा होगा।