Kumkum Bhagya, 23 Oct Episode: शो कुमकुम भाग्य में अभि-प्रज्ञा एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। फैंस को एपिसोड देखते हुए फिर से मजा आने लगा है क्योंकि अभि प्रज्ञा एक बार फिर से आमने सामने हैं ऐसे में दोनों एक दूसरे की खूब केयर करते दिख रहे हैं। अभि घर से बाहर होता है और इतनी शराब पी लेता है कि वह खुद को संभाल नहीं पाता। ऐसे में प्रज्ञा वहां मौजूद होती है और अभि को ऐसे देख लेती है। वह काफी हैरान परेशान होती है पर जब उसका साथ देने वाला कोई नहीं होता तो वह खुद ही अभि को सहारा देने पहुंचती है।

अब अभि बार टेंडर से और शराब मांगता है तो प्रज्ञा उसे तुरंत रोक देती है। पलट कर जब अभि प्रज्ञा को देखता है तो वह बहुत खुश हो जाता है और उसका सारा गुस्सा भाग जाता है। प्रज्ञा भी उसे देख कर बहुत खुश होती है और दोनों की आंखें नम हो जाती हैं। वहीं शो मे दिखाया गया कि प्रज्ञा अभि का साथ देती है और उसे घर सही सलामत पहुंचाती है। इधर घर में माहौल गजब ही होगा। क्योंकि रिया की बुआ यानी आलिया उसे उल्टी सीख देने में लगी है।

रिया की मां के लिए रिया के मन में खटास पैदा करना उसका मकसद है। अब तो प्रज्ञा की वापसी आलिया को सता रही है कि कहीं प्रज्ञा वापस न आ जाए। ऐसे में रिया भी रोती हुई नजर आई कि उसके पापा को आजकल न जाने क्या हो गया है वह मांका नाम ले लेकर रोते रहते हैं अपसेट हो जाते हैं। इस बात से परेशान रिया गुस्साती दिखी

Live Blog

Highlights

    17:24 (IST)23 Oct 2019
    प्रियंका पहुंचा सकती है प्रज्ञा को नुकसान

    प्रियंका बदले की भावना में जल रही है। वह रिया का उपयोग कर प्राची की जिंदगी बर्बाद करने का फैसला ले चुकी है। वह खुद से बात करती है कि जब प्राची की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी तो मैं प्रज्ञा से पूछुंगी कि अब कैसा लग रहा है।

    16:15 (IST)23 Oct 2019
    प्रज्ञा अभि के बीच टांग अड़ाएगी आलिया

    शो में जल्द ही प्रज्ञा और अभि एक होते नजर आएंगे। ऐसे में कई सारे लोगों को परेशानियां होना लाजमी है। अभि की बहन आलिया एक बार फिर से टांग अड़ाती नजर आएगी।

    14:24 (IST)23 Oct 2019
    गुस्से में रिया, प्रज्ञा के बारे में पूछ रही सवाल..

    इधर, रिया- आलिया से कहती है कि उसकी मां के इतना सब कुछ करने के बावजूद भी अभि उसका समर्थन करना बंद नहीं कर रहा है। जिसके बाद आलिया, रिया से पूछती है कि वो इस बात को कैसे जानती है कि प्रज्ञा उसकी मां है। आलिया जब रिया से प्रज्ञा के बारे में सवाल पूछती है तो वो चौंक जाती है और उसे जवाब देने के लिए उसे शब्द नहीं मिलते।

    13:56 (IST)23 Oct 2019
    खड़े होने की स्थिति में भी नहीं होता अभि..प्रज्ञा देती है सहारा..

    अभि कुछ ज्यादा ही नशे की हालत में होता है। प्रज्ञा, अभि को घर जाने का समय बताती है और उसके लिए टैक्सी रोकने की कोशिश करती है। लेकिन अभि खड़े होने तक की स्थिति में नहीं रहता।

    13:55 (IST)23 Oct 2019
    प्रज्ञा ने संभाला अभि को..

    टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में इस वक्त दर्शकों को काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है। इस वक्त शो में ऐसे हालात बन गए हैं कि अभि और प्रज्ञा एक दूसरे के करीब आने लगे हैं। शो में दिखाया गया कि प्रज्ञा रेस्तरां के बाहर बैठी होती है। वहीं वह अभि को भी देख लेती है। अभि ने बहुत सारी शराब पी ली होती है। वह होश में नहीं होता। तब प्रज्ञा अभि को संभालती है।