Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा की तकरार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अभि प्रज्ञा कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ ही नजर आ रहे हैं। इस बार दोनों प्रियंका और ऋषि की वजह से लड़ रहे हैं। कुमकुम भाग्य में दिखाया गया कि ऋषि को अनजान नंबर से फोन आता है जो प्रियंका करती है। ऋषि की आवाज सुनकर प्रियंका चौंक जाती है। वो इस बात से हैरान है कि ऋषि अभी भी जेल के बाहर है। अभि मीरा को बताता है कि इस बार कोई और उसे और प्रज्ञा को फिर से अलग करने की साजिश रच रहा है। मीरा उससे पूछती है कि उसे किस पर शक है अभि कहता है कि रिया और प्रियंका पर उसे शक है। अभि को देखकर ऐसा लगता है कि अब ज्यादा देर तक प्रज्ञा उसके सामने नहीं टिक पाएगी।
वहीं ऋषि, प्रज्ञा से कहता है कि उसे प्रियंका की ओर से फोन आया कि वो जेल में है या नहीं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभि प्रियंका के राज से पर्दा उठा पाएंगा या नहीं।

Highlights
प्रज्ञा ने कई बार अभि को सच्चाई से वाकिफ कराने की कोशिश की लेकिन अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है। अभि का ये भोलापन उसे हमेशा के लिए प्रज्ञा से दूर कर सकता है लेकिन प्रज्ञा उसे खुद से दूर कभी नहीं जाने देगी।
अपकमिंग एपिसोड में हमें देखने को मिलेगा कि प्राची रणबीर से बेहद प्यार करने लगेगी लेकिन उसे इस बात का लगातार डर बना रहेगा कि कहीं प्रज्ञा को इस बात का बुरा न लगे और इसी चक्कर में वो खुद से और अपनी मां से इस बात को छुपाती हुई नजर आएगी।
प्राची, अभि की बेटी है लेकिन अभि इस बात से बेखबर है। जल्द ही अभि को इस बारे में पता चलेगा जिसके बाद शो में उसकी प्राची के साथ अच्छी बॉडिंग को दिखाया जाएगा।
संजू , प्राची से प्यार करता है लेकिन प्राची और रणबीर को एक दूसरे के करीब आता देख संजू कि एक बार फिर से प्राची के लाइफ में एन्ट्री हो सकती है। रणबीर और प्राची के लाइफ में सबसे बड़ा रोड़ा संजू ही अटकाएगा।
पुलिस को प्रियंका का फोन और सूटकेस मिलता है। वहीं प्रज्ञा को एक सबूत मिलता है जिससे पता चलता है कि प्रियंका जीवित है और वह यह सब ऋषि को फंसाने के लिए रही है। प्रज्ञा जल्द ही सबके सामने प्रियंका को बेनकाब कर देगी और ऋषि को बेकसुर साबित कर देगी।
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी ने अभि और प्रज्ञा के रिश्तों के बीच दरार डालने की कोशिश करी है इससे पहले भी अभि की लाइफ से प्रज्ञा को दूर करने मे प्रियंका का बहुत बड़ा हाथ था।
अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है ऐसे में उसे लगता है कि प्रज्ञा न जाने क्यों क्रिमिनल का साथ दे रही है। अभि के घरवाले ही उसे और प्रज्ञा को एक दूसरे से दूर करना चाहते हैं जिसके चलते अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है।
अभि कई बार इस बात को कह चुका है कि उसे प्रज्ञा पर पूरा भरोसा है अब ऐसे में कुछ देर के लिए प्रियंका की वजह से अभि का विश्वास डगमगा गया था लेकिन एक बार फिर प्रज्ञा की बातों से अभि के टूटते विश्वास को सहारा मिला है।
रणबीर और प्राची के बीच सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं और शो में जल्द ही उन दोनों के बीच नजदीकियों को बढ़ते हुए दिखाया जाएगा। हालांकि रणबीर प्राची से अपने प्यार का इजहार नहीं करेगा लेकिन मन ही मन वो उसपर मोहित हो जाएगा।
प्रियंका खतरनाक मोड में आने वाली है। प्रियंका जानती है कि उसका सब प्लान एक के बाद एक फेल हो रहा है ऐसे में वो बड़ा और सबसे खतरनाक कदम उठाएगी जिसका असर अभि और प्रज्ञा की लाइफ पर पड़ेगा।
अभि को शक है कि प्रियंका और रिया एक बार फिर उसे और प्रज्ञा को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में वो सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगा और उसे पता चल जाएगा की प्रियंका ही उसके घर में मुसीबत की जड़ है।
प्रियंका लगातार अभि और प्रज्ञा के बीच दरार डालने की कोशिश कर रही है लेकिन इस बार प्रज्ञा किसी भी हाल में अभि से दूर नहीं जाना चाहती। प्रज्ञा ने ठान लिया है कि वो इस बार प्रियंका के राज से पर्दा फाश करके ही रहेगी।