Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा की तकरार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अभि प्रज्ञा कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ ही नजर आ रहे हैं। इस बार दोनों प्रियंका और ऋषि की वजह से लड़ रहे हैं। कुमकुम भाग्य में दिखाया गया  कि ऋषि को अनजान नंबर से फोन आता है जो प्रियंका करती है। ऋषि की आवाज सुनकर प्रियंका चौंक जाती है। वो इस बात से हैरान है कि ऋषि अभी भी जेल के बाहर है। अभि मीरा को बताता है कि इस बार कोई और उसे और प्रज्ञा को फिर से अलग करने की साजिश रच रहा है। मीरा उससे पूछती है कि उसे किस पर शक है अभि कहता है कि रिया और प्रियंका पर उसे शक है। अभि को देखकर ऐसा लगता है कि अब ज्यादा देर तक प्रज्ञा उसके सामने नहीं टिक पाएगी।

वहीं ऋषि, प्रज्ञा से कहता है कि उसे प्रियंका की ओर से फोन आया कि वो जेल में है या नहीं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभि प्रियंका के राज से पर्दा उठा पाएंगा या नहीं।

Live Blog

17:28 (IST)22 Nov 2019
प्रज्ञा कर चुकी है काफी कोशिश

प्रज्ञा ने कई बार अभि को सच्चाई से वाकिफ कराने की कोशिश की लेकिन अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है। अभि का ये भोलापन उसे हमेशा के लिए प्रज्ञा से दूर कर सकता है लेकिन प्रज्ञा उसे खुद से दूर कभी नहीं जाने देगी।

15:57 (IST)22 Nov 2019
क्या अपने दिल की बात प्रज्ञा को बता पाएगी प्राची

अपकमिंग एपिसोड में हमें देखने को मिलेगा कि प्राची रणबीर से बेहद प्यार करने लगेगी लेकिन उसे इस बात का लगातार डर बना रहेगा कि कहीं प्रज्ञा को इस बात का बुरा न लगे और इसी चक्कर में वो खुद से और अपनी मां से इस बात को छुपाती हुई नजर आएगी।

14:47 (IST)22 Nov 2019
बेटी के करीब आएगा अभि

प्राची, अभि की बेटी है लेकिन अभि इस बात से बेखबर है। जल्द ही अभि को इस बारे में पता चलेगा जिसके बाद शो में उसकी प्राची के साथ अच्छी बॉडिंग को दिखाया जाएगा।

13:51 (IST)22 Nov 2019
संजू की एक बार फिर हो सकती है प्राची के लाइफ में एन्ट्री

संजू , प्राची से प्यार करता है लेकिन प्राची और रणबीर को एक दूसरे के करीब आता देख संजू कि एक बार फिर से प्राची के लाइफ में एन्ट्री हो सकती है। रणबीर और प्राची के लाइफ में सबसे बड़ा रोड़ा संजू ही अटकाएगा।

13:21 (IST)22 Nov 2019
पुलिस को मिल चुका है सबूत

पुलिस को प्रियंका का फोन और सूटकेस मिलता है। वहीं प्रज्ञा को एक सबूत मिलता है जिससे पता चलता है कि प्रियंका जीवित है और वह यह सब ऋषि को फंसाने के लिए रही है। प्रज्ञा जल्द ही सबके सामने प्रियंका को बेनकाब कर देगी और ऋषि को बेकसुर साबित कर देगी।

12:57 (IST)22 Nov 2019
इससे पहले भी दूर हो चुके हैं अभि और प्रज्ञा

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी ने अभि और प्रज्ञा के रिश्तों के बीच दरार डालने की कोशिश करी है इससे पहले भी अभि की लाइफ से प्रज्ञा को दूर करने मे प्रियंका का बहुत बड़ा हाथ था।

12:40 (IST)22 Nov 2019
अभि सच्चाई से है काफी दूर

अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है ऐसे में उसे लगता है कि प्रज्ञा न जाने क्यों क्रिमिनल का साथ दे रही है।  अभि के घरवाले ही उसे और प्रज्ञा को एक दूसरे से दूर करना चाहते हैं जिसके चलते अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है।

12:13 (IST)22 Nov 2019
प्रज्ञा पर है अभि को पूरा विश्वास

अभि कई बार इस बात को  कह चुका है कि उसे प्रज्ञा पर पूरा भरोसा है अब ऐसे में कुछ देर के लिए प्रियंका की वजह से अभि का विश्वास डगमगा गया था लेकिन एक बार फिर प्रज्ञा की बातों से अभि के टूटते विश्वास को सहारा मिला है।

11:45 (IST)22 Nov 2019
रणबीर और प्राची के बीच बढ़ेगीं नजदीकियां

रणबीर और प्राची के बीच सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं और शो में जल्द ही उन दोनों के बीच नजदीकियों को बढ़ते हुए दिखाया जाएगा। हालांकि रणबीर प्राची से अपने प्यार का इजहार नहीं करेगा लेकिन मन ही मन वो उसपर मोहित हो जाएगा।

11:04 (IST)22 Nov 2019
प्रियंका उठाएगी बड़ा कदम

प्रियंका खतरनाक मोड में आने वाली है। प्रियंका जानती है कि उसका सब प्लान एक के बाद एक फेल हो रहा है ऐसे में वो बड़ा और सबसे खतरनाक कदम उठाएगी जिसका असर अभि और प्रज्ञा की लाइफ पर पड़ेगा।

11:02 (IST)22 Nov 2019
अभि को पता चलने वाली है सच्चाई

अभि को शक है कि प्रियंका और रिया एक बार फिर उसे और प्रज्ञा को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में वो सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगा और उसे पता चल जाएगा की प्रियंका ही उसके घर में मुसीबत की जड़ है।

11:01 (IST)22 Nov 2019
प्रज्ञा ने खाई कसम

प्रियंका लगातार अभि और प्रज्ञा के बीच दरार डालने की कोशिश कर रही है लेकिन इस बार प्रज्ञा किसी भी हाल में अभि से दूर नहीं जाना चाहती। प्रज्ञा ने ठान लिया है कि वो इस बार प्रियंका के राज से पर्दा फाश करके ही रहेगी।