Kumkum Bhagya 22 August Serial Update: जी टीवी का शो कुमकुम भाग्य दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में हर वीक आने वाला रोमांचक मोड़ दर्शकों का उत्साह बरकरार रखता है। दर्शकों को खास सरप्राइज देते हुए मेकर्स इस वीक भी कुमकुम भाग्य में हैरान कर देने वाला ट्विस्ट लाने वाले हैं। दरअसल शो के आने वाले एपिसोड में अभि और प्रज्ञा की मुलाकात होने जा रही है। शो के फैन्स को इस ट्रैक का लंबे वक्त से इंतजार था।

शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि प्रज्ञा को पता चल गया है कि मिस्टर मेहरा ही अभि है। दरअसल प्रज्ञा विक्रम को मिस्टर मेहरा समझ बैठती है, जिसके चलते उसे फटकार लगाती है। जिसके बाद विक्रम प्रज्ञा को मिस्टर अभि की तस्वीर दिखाता है और बताया है कि यह मिस्टर मेहरा हैं। अभि की तस्वीर को देखकर प्रज्ञा शॉक्ड हो जाती है। प्रज्ञा ने कुछ वक्त पहले सुना था कि मिस्टर मेहरा अपनी पत्नी से अलग रह हैं। हालांकि प्रज्ञा ने मिस्टर मेहरा का चेहरा नहीं देखा था। जानिए शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में-

Live Blog

Kumkum Bhagya 22 August Preview Episode: जानिए शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में-

13:26 (IST)22 Aug 2019
अभि की तस्वीर देख शॉक्ड हुई प्रज्ञा

वहीं शो में आज दिखाया जाएगा कि विक्रम प्रज्ञा से कहता है कि वह मिस्टर मेहरा को देखना चाहती हैं। वह उन्हें एक बार देख लें क्योंकि जब भी उनके सामने आएं तो पहचानने में कोई गलती न करें। विक्रम आगे कहता है कि जब भी प्रज्ञा मिस्टर मेहरा को डांटे तो उसे जरूर बुलाए। इसके बाद विक्रम प्रज्ञा को अभि की तस्वीर दिखाता है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#kumkumbhagya @zeetv @ektaravikapoor @shobha9168 @chloejferns @shabirahluwalia @itisriti

A post shared by Balaji Telefilms (@balajitelefilmslimited) on

12:53 (IST)22 Aug 2019
मिस्टर मेहरा से मिलने के लिए बेताब प्रज्ञा

प्रज्ञा मिस्टर मेहरा के ऑफिस पहुंचती है और रिसेप्शन में मिस्टर मेहरा के बारे में पूछती है। प्रज्ञा केबिन में जाती है, हालांकि उसे अभि दिखाई नहीं पड़ता है। अभि को लगता है कि प्रज्ञा उसके आसपास है और फिर वह उसे खोजने लगता है। प्रज्ञा ऑफिस में बताती है कि वह मिस्टर मेहरा से मिलना चाहती है। तभी मिस्टर कोहली अचानके मिस्टर मेहरा को बुलाते हैं।

12:23 (IST)22 Aug 2019
प्रज्ञा पर सटी बंदूक

अभि विक्रम को कॉल कर बताता है उसने डील कैंसिल कर दी है। प्रज्ञा मिस्टर मेहरा के ऑफिस जाने के लिए कैब बुक करती है। तभी देखती है कि एक बूढ़ी महिला सड़क क्रॉस कर रही है। प्रज्ञा उस महिला की मदद करती है और सड़क पार कराती है। तभी एक आदमी प्रज्ञा को गन प्वाइंट पर लेता है। तभी पुलिस आ जाती है और शख्स को गिरफ्तार कर लेती है।

12:16 (IST)22 Aug 2019
मिस्टर मेहरा से मिलेगी प्रज्ञा

शो में आगे दिखाया गया तभी एक अंजान लड़की रेहा और प्राची को बताती है कि उसे प्रिंसिपल बुला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रज्ञा सरिता से पूछती है कि वह मिस्टर मेहरा को क्यों पसंद करती हैं? सरिता प्रज्ञा को समझाने की कोशिश करती है कि वह उसके साथ कुछ भी गलत नहीं होने देगी। वह प्रज्ञा से मिस्टर मेहरा से माफी मांगने के लिए कहती है। प्रज्ञा मिस्टर मेहरा का नंबर लगाती है लेकिन सरिता उससे मिलने के लिए कहती है।

11:58 (IST)22 Aug 2019
रेहा-प्राची के बीच झगड़ा

21 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया है कि सहाना रेहा पर गुस्सा करती है। प्राची रेहा से बात करने की कोशिश करती है लेकिन रेहा उसे इग्नोर कर देती है। प्राची कहती है कि वह उसे उसकी बहन सहाना को परेशान करने नहीं देगी। हालांकि प्राची रेहा से कुछ भी करने के इंकार कर देती है। इसके बाद प्राची और रेहा के बीच लड़ाई होती है। रेहा प्राची को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। प्राची भी रेहा के सामने चुप नहीं होती है और मुंहतोड़ जवाब देती है।